facebookmetapixel
Advertisement
Bharat PET IPO: ₹760 करोड़ जुटाने की तैयारी, सेबी में DRHP फाइल; जुटाई रकम का क्या करेगी कंपनीतेल, रुपये और यील्ड का दबाव: पश्चिम एशिया संकट से बढ़ी अस्थिरता, लंबी अनिश्चितता के संकेतवैश्विक चुनातियों के बावजूद भारतीय ऑफिस मार्केट ने पकड़ी रफ्तार, पहली तिमाही में 15% इजाफाJio IPO: DRHP दाखिल करने की तैयारी तेज, OFS के जरिए 2.5% हिस्सेदारी बिकने की संभावनाडेटा सेंटर कारोबार में अदाणी का बड़ा दांव, Meta और Google से बातचीतभारत में माइक्रो ड्रामा बाजार का तेजी से विस्तार, 2030 तक 4.5 अरब डॉलर तक पहुंचने का अनुमानआध्यात्मिक पर्यटन में भारत सबसे आगे, एशिया में भारतीय यात्रियों की रुचि सबसे अधिकबांग्लादेश: चुनौतियों के बीच आजादी का जश्न, अर्थव्यवस्था और महंगाई बनी बड़ी चुनौतीपश्चिम एशिया संकट के बीच भारत सतर्क, रणनीतिक तेल भंडार विस्तार प्रक्रिया तेजGST कटौती से बढ़ी मांग, ऑटो और ट्रैक्टर बिक्री में उछाल: सीतारमण

भारत-अमेरिका ट्रेड डील से टेक्सटाइल सेक्टर में आएगा उछाल, FY27 में दिखेगी डबल डिजिट ग्रोथ

Advertisement

पिछले दो सालों में अमेरिका के 80 अरब डॉलर वाले अपैरल इम्पोर्ट बाजार में भारत की हिस्सेदारी 5 फीसदी से बढ़कर लगभग 7 फीसदी तक पहुंच गई थी

Last Updated- February 07, 2026 | 2:12 PM IST
textile industry
प्रतीकात्मक तस्वीर | फाइल फोटो

भारत के टेक्सटाइल और कपड़ों के एक्सपोर्ट में अमेरिका के लिए अगले वित्त वर्ष 2026-27 में तेज उछाल आने की उम्मीद जताई जा रही है। इंडस्ट्री के जानकारों का कहना है कि भारत और अमेरिका के बीच हुए इंटरिम ट्रेड डील फ्रेमवर्क से ये बढ़ोतरी दहाई अंकों में हो सकती है।

पिछले दो सालों में अमेरिका के 80 अरब डॉलर वाले अपैरल इम्पोर्ट बाजार में भारत की हिस्सेदारी 5 फीसदी से बढ़कर लगभग 7 फीसदी तक पहुंच गई थी। नवंबर में ये थोड़ा कम होकर 5 फीसदी से नीचे चली गई, लेकिन एक्सपर्ट्स इसे सिर्फ अस्थायी दिक्कत बताते हैं, कोई गहरी समस्या नहीं।

इंडियन टेक्सप्रेन्योर्स फेडरेशन के कन्वीनर प्रभु धामोदरन ने कहा कि नई ट्रेड व्यवस्था से भारत को बाकी देशों पर बढ़त मिल गई है। इसलिए इंडस्ट्री को भरोसा है कि मार्केट शेयर जल्द ही 6-7 फीसदी पर लौट आएगा। साथ ही आने वाले वित्त वर्ष में एक्सपोर्ट में दोहरे अंकों की ग्रोथ देखने को मिलेगी।

Also Read: विदेश मंत्रालय का खंडन: NSA अजीत डोभाल नहीं गए अमेरिका… रुबियो से नहीं हुई कोई मुलाकात

एक्सपोर्ट रन रेट में बड़ा उछाल संभव

इंडस्ट्री में एक सामान्य गणना है कि अमेरिकी बाजार में 1 फीसदी हिस्सेदारी करीब 7,000 करोड़ रुपये के एक्सपोर्ट के बराबर होती है। FY27 की शुरुआत से अपैरल और होम टेक्सटाइल के एक्सपोर्ट में हर महीने दहाई अंकों की बढ़ोतरी हो सकती है। इससे मासिक अपैरल एक्सपोर्ट का स्तर मौजूदा 1.27 अरब डॉलर से बढ़कर 1.5 से 1.6 अरब डॉलर तक जा सकता है।

FY25 में भारत ने अमेरिका को टेक्सटाइल और अपैरल प्रोडक्ट्स करीब 11 अरब डॉलर के भेजे, जो इस कैटेगरी के कुल एक्सपोर्ट का लगभग 28 फीसदी था। ये ट्रेड डील 2030 तक टेक्सटाइल और अपैरल सेक्टर के 100 अरब डॉलर एक्सपोर्ट के लक्ष्य में भी अहम भूमिका निभा सकती है। FY25 में ये आंकड़ा 37.7 अरब डॉलर रहा था।

अपैरल एक्सपोर्ट प्रमोशन काउंसिल के चेयरमैन ए. सक्थिवेल ने बताया कि ये सेक्टर देश में सबसे ज्यादा नौकरियां देता है। ट्रेड डील से मौजूदा रोजगार सुरक्षित रहेंगे और नए जॉब्स पैदा होंगे, खासकर महिलाओं और लेबर-इंटेंसिव कामों में। अमेरिका भारत का सबसे बड़ा अपैरल मार्केट है। बेहतर ट्रेड शर्तों से भारतीय कपड़ों की प्रतिस्पर्धा बढ़ेगी, वैल्यू चेन में नई पूंजी आएगी और भारत ग्लोबल सोर्सिंग का मजबूत केंद्र बनेगा।

गौरतलब है कि 27 अगस्त 2025 से शुरू हुए 50 फीसदी अमेरिकी टैरिफ ने भारतीय कंपनियों को भारी नुकसान पहुंचाया था। तिरुपुर जैसे निटवियर केंद्र में 2025 में अनुमानित 15,000 करोड़ रुपये का घाटा हुआ। इससे सेक्टर में काम करने वाले लाखों लोगों की नौकरियां खतरे में पड़ गई थीं।

Advertisement
First Published - February 7, 2026 | 2:06 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement