facebookmetapixel
Advertisement
AI खुद करने लगा कंपनियों का काम, क्या बदलने वाली है आपकी नौकरी? ये आंकड़े दे रहे बड़ा संकेतGold silver price today: ब्याज दरें के बीच भी सोने चांदी के भाव मजबूतटाटा के शेयरों में बिकवाली, TCS से टाटा मोटर्स तक गिरे; किस बात से घबराया बाजार?बैंक FD पर मिल रहा 8.25% तक ब्याज; जानें 1, 3 और 5 साल के लिए कहां कितना रिटर्नलक्ष्मी मित्तल और अदार पूनावाला खरीदेंगे राजस्थान रॉयल्स, CCI ने दी मंजूरीअमेरिका-यूरोप के बाद जापान ने भी बढ़ाई ब्याज दर, 31 साल का रिकॉर्ड टूटाVeegaland Developers IPO Listing: पहले ही दिन निवेशकों की बल्ले-बल्ले, 10% प्रीमियम पर शेयर लिस्टकच्चा तेल सस्ता होने से एशियाई बाजारों में तेजी, अब बैंक ऑफ जापान के फैसले पर नजरब्रेंट 104 डॉलर के नीचे, आज क्यों गिर रहा कच्चा तेल?Stock Market Update: सेंसेक्स 100 अंक चढ़ा, निफ्टी 23,300 के पार; ज्यादातर Tata Group शेयरों में गिरावट

बैंकिंग सेवाओं में आएगा बड़ा सुधार! बिजनेस कॉरेस्पोंडेंट्स के लिए RBI ने बनाई हाई-लेवल कमेटी

Advertisement

इस समिति को बिजनेस कॉरेस्पोंडेंट के कामकाज की जांच करने और उनकी दक्षता में सुधार के लिए सिफारिशों का काम सौंपा गया है

Last Updated- February 07, 2026 | 1:19 PM IST
RBI
प्रतीकात्मक तस्वीर | फाइल फोटो

भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने बिजनेस कॉरेस्पोंडेंट के नियामकीय ढांचे की समीक्षा के लिए समिति गठित की है। वह सार्वजनिक परामर्श के लिए दिशानिर्देशों में संशोधन का मसौदा जारी करेगा। समिति में आरबीआई, वित्तीय सेवा विभाग (डीएफएस), इंडियन बैंक्स एसोसिएशन (आईबीए) तथा राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक (नाबार्ड) के अधिकारी शामिल हैं। इस समिति को बिजनेस कॉरेस्पोंडेंट के कामकाज की जांच करने और उनकी दक्षता में सुधार के लिए सिफारिशों का काम सौंपा गया है।

आरबीआई ने विकासात्मक और नियामकीय नीतियों के संबंध में बयान में कहा, ‘समिति की सिफारिशों के आधार पर संबंधित नियामकीय दिशानिर्देशों की समीक्षा की जा रही है और संशोधित निर्देशों के मसौदे को शीघ्र ही सार्वजनिक चर्चा के लिए जारी किया जाएगा।’ 

भारतीय रिजर्व बैंक ने कहा कि बिजनेस कॉरेस्पोंडेंट वित्तीय सेवाओं को दूर दराज के लोगों तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभा रहे हैं, खास तौर पर कम पहुंच, ग्रामीण और दूरदराज वाले इलाकों में। 

देश के बिना-बैंकिंग और दूरदराज वाले हिस्सों में मूल बैंकिंग सेवाएं प्रदान करने के लिए वित्तीय संस्थानों और कंपनियों द्वारा बिजनेस कॉरेस्पोंडेंट को तैनात किया जाता है। देश भर में फैले कम लागत वाले और प्रौद्योगिकी संचालित ग्राहक सेवा पॉइंटों के जरिये जमा, निकासी और बैंक खाते खोलने जैसी सेवाएं दी जाती हैं। 

Advertisement
First Published - February 7, 2026 | 1:19 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement