facebookmetapixel
IT शेयरों में कोहराम: AI के बढ़ते प्रभाव से हिला निवेशकों का भरोसा, एक हफ्ते में डूबे ₹6.4 लाख करोड़NBFCs के लिए RBI की बड़ी राहत: ₹1000 करोड़ से कम संपत्ति वाली कंपनियों को पंजीकरण से मिलेगी छूटRBI Monetary Policy: रीपो रेट 5.25% पर बरकरार, नई GDP सीरीज आने तक ‘तटस्थ’ रहेगा रुखट्रंप ने फिर किया दावा: मैंने रुकवाया भारत-पाकिस्तान के बीच ‘परमाणु युद्ध’, एक दिन में दो बार दोहरायाइस्लामाबाद में बड़ा आत्मघाती हमला: नमाज के दौरान शिया मस्जिद में विस्फोट, 31 की मौतखरगे का तीखा हमला: पीएम के 97 मिनट के भाषण में कोई तथ्य नहीं, सवालों से भाग रही है सरकारलोक सभा में गतिरोध बरकरार: चीन का मुद्दा व सांसदों के निलंबन पर अड़ा विपक्ष, बजट चर्चा में भी बाधाडिजिटल धोखाधड़ी पर RBI का ऐतिहासिक फैसला: अब पीड़ितों को मिलेगा ₹25,000 तक का मुआवजाPariksha Pe Charcha 2026: PM मोदी ने छात्रों को दी सलाह- नंबर नहीं, स्किल व बेहतर जीवन पर दें ध्याननागालैंड में क्षेत्रीय प्राधिकरण के गठन को मिली त्रिपक्षीय मंजूरी, PM मोदी ने बताया ‘ऐतिहासिक’

MRF का मुनाफा 119% उछला, Q3 में ₹692 करोड़ का प्रॉफिट, शेयर में जोरदार उछाल

बेहतर मार्जिन और मजबूत बिक्री के दम पर Q3FY26 में MRF की कमाई में बड़ी बढ़त

Last Updated- February 06, 2026 | 2:32 PM IST
MRF Q3 results 2025

MRF Q3 Results: टायर बनाने वाली प्रमुख कंपनी MRF ने शुक्रवार को चालू वित्त वर्ष 2025–26 की तीसरी तिमाही में शानदार नतीजे पेश किए हैं। कंपनी का कंसोलिडेटेड शुद्ध मुनाफा साल-दर-साल आधार पर 119 प्रतिशत बढ़कर 692 करोड़ रुपये पहुंच गया है। पिछले साल इसी तिमाही में MRF का मुनाफा 315.46 करोड़ रुपये था।

तिमाही आधार पर भी कंपनी के मुनाफे में मजबूत बढ़त देखने को मिली है। दूसरी तिमाही के मुकाबले Q3 में मुनाफा 31.6 प्रतिशत बढ़ा है। पिछली तिमाही में कंपनी ने 525.64 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ दर्ज किया था।

मार्जिन में सुधार से मुनाफे को मिला सहारा

कंपनी के मुनाफे में इस तेज बढ़ोतरी की बड़ी वजह नेट प्रॉफिट मार्जिन में सुधार रहा। Q3FY26 में MRF का नेट प्रॉफिट मार्जिन बढ़कर 8.46 प्रतिशत हो गया, जो पिछले साल इसी तिमाही में 4.44 प्रतिशत था।

यह भी पढ़ें: IOCL Q3 Results: बेहतर रिफाइनिंग मार्जिन और सरकारी मुआवजे से मुनाफा 6 गुना उछला, ₹13,502 करोड़ पर आया

रेवेन्यू में भी मजबूत ग्रोथ

MRF की ऑपरेशंस से होने वाली आमदनी में भी अच्छी बढ़ोतरी दर्ज की गई है। तिमाही के दौरान कंपनी का रेवेन्यू साल-दर-साल आधार पर 15 प्रतिशत बढ़कर 8,050.43 करोड़ रुपये हो गया, जबकि Q3FY25 में यह 7,000.82 करोड़ रुपये था। वहीं, पिछली तिमाही के मुकाबले रेवेन्यू में 9.1 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। Q2 में कंपनी का रेवेन्यू 7,378.72 करोड़ रुपये रहा था। MRF ने अपने शेयरधारकों के लिए ₹3 प्रति शेयर का दूसरा अंतरिम डिविडेंड देने का ऐलान किया है। इसके लिए रिकॉर्ड डेट 13 फरवरी तय की गई है।

MRF Q3 Results: शेयर में उछाल

शानदार नतीजों के बाद, BSE पर आज MRF के शेयर में जोरदार तेजी देखने को मिली, जहां यह ₹11,666.45 यानी 8.65% की मजबूती के साथ चढ़कर ₹1,46,600 के स्तर पर पहुंच गया।

First Published - February 6, 2026 | 2:24 PM IST

संबंधित पोस्ट