facebookmetapixel
Online Fraud में पैसा डूबा! Reserve Bank देगा मुआवजा, जानें पूरा मामलाTata Steel Q3 Results: तीसरी तिमाही में मुनाफा 7 गुना उछला, ₹2,688 करोड़ के पार पहुंचा लाभरिकवरी कॉल्स से परेशान हैं? RBI ने सुन ली आपकी शिकायतShare Market: RBI Policy के बाद शेयर बाजार उछला, जानिए किस सेक्टर ने मारी बाजीBudget 2026 MSME सेक्टर के लिए गेम चेंजर रहा? जानें इसमें ऐसा क्या है और इसपर एक्सपर्ट क्या सोचते हैंRBI नए नियमों के जरिए कैसे भारतीयों के लिए बैंकिंग को आसान बनाने की कोशिश कैसे कर रहा है?योगी का बैंकरों को निर्देश: किसानों को आसान शर्तों पर दें कर्ज, FPO, MSME जुड़े लोगों का भी करें सहयोगरिजर्व बैंक ने क्यों ​स्थिर रखीं ब्याज दरें, आम लोगों पर क्या असर होगा?Market This Week: यूएस ट्रेड डील से बाजार को मिला सहारा, सेंसेक्स-निफ्टी 1.5% चढ़े; निवेशकों की दौलत ₹7.23 लाख करोड़ बढ़ीलिस्टेड कंपनियों ने अनलिस्टेड को कॉरपोरेट टैक्स में पछाड़ा

Tata Steel Q3 Results: तीसरी तिमाही में मुनाफा 7 गुना उछला, ₹2,688 करोड़ के पार पहुंचा लाभ

कंपनी ने 2,688.7 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया, जबकि पिछले साल इसी तिमाही में यह सिर्फ 326.64 करोड़ रुपये था

Last Updated- February 06, 2026 | 7:57 PM IST
Tata Steel
प्रतीकात्मक तस्वीर | फाइल फोटो

टाटा स्टील ने शुक्रवार को वित्त वर्ष 2025-26 की तीसरी तिमाही (Q3FY26) के नतीजे जारी किए। कंपनी का कंसॉलिडेटेड नेट प्रॉफिट इस दौरान पिछले साल की समान अवधि की तुलना में करीब सात गुना से भी ज्यादा बढ़ गया। कंपनी ने 2,688.7 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया, जबकि पिछले साल इसी तिमाही में यह सिर्फ 326.64 करोड़ रुपये था। यह सालाना आधार पर 723.1 फीसदी की जबरदस्त बढ़ोतरी है।

इस उछाल का बड़ा कारण कंपनी के प्रॉफिट मार्जिन में आई मजबूती है। जहां पिछले साल मार्जिन महज 0.55 फीसदी था, वहीं इस बार यह बढ़कर 4.79 फीसदी पर पहुंच गया। हालांकि, पिछली तिमाही (Q2FY26) से देखें तो मुनाफा 13.3 फीसदी घटा है। पिछली तिमाही में कंपनी ने 3,101.75 करोड़ रुपये का मुनाफा दर्ज किया था।

रेवेन्यू बढ़ा, लेकिन पिछली तिमाही से थोड़ा कम

ऑपरेशंस से कंपनी की कमाई सालाना आधार पर 6.4 फीसदी बढ़कर 56,646.05 करोड़ रुपये हो गई। पिछले साल इसी तिमाही में रेवेन्यू 53,231.28 करोड़ रुपये था। लेकिन पिछली तिमाही के 58,216.04 करोड़ रुपये से इस बार 2.7 फीसदी की गिरावट आई।

Ebitda (ब्याज, टैक्स, डेप्रिशिएशन और एमॉर्टाइजेशन से पहले की कमाई) 39 फीसदी उछलकर 8,309 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। Ebitda मार्जिन भी करीब 15 फीसदी रहा।

कंपनी के CEO और MD टी वी नरेंद्रन ने कहा कि वैश्विक स्तर पर चुनौतियां बनी हुई हैं। चीन से स्टील का निर्यात बहुत ज्यादा है, जो 119 मिलियन टन पहुंच गया और यह 2015 के रिकॉर्ड से भी ज्यादा है। टैरिफ, भू-राजनीतिक बदलाव और नीतियों में अंतर के बावजूद टाटा स्टील ने अच्छा प्रदर्शन किया।

Also Read: Market This Week: यूएस ट्रेड डील से बाजार को मिला सहारा, सेंसेक्स-निफ्टी 1.5% चढ़े; निवेशकों की दौलत ₹7.23 लाख करोड़ बढ़ी

भारत में क्रूड स्टील का उत्पादन 12 फीसदी बढ़ा, जबकि डिलिवरी इससे भी तेज 14 फीसदी बढ़ी और पहली बार किसी तिमाही में 60 लाख टन के पार चली गई।

ऑटोमोटिव सेक्टर में वॉल्यूम 20 फीसदी बढ़े। रिटेल कारोबार में भी रफ्तार आई। टाटा टिस्कॉन ब्रांड की ग्रोथ जारी रही। कंपनी के ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म आशियाना और डिजीका ने इस तिमाही में 2,380 करोड़ रुपये का ग्रॉस मर्चेंडाइज वैल्यू हासिल किया, जो पिछले साल से 68 फीसदी ज्यादा है।

सेगमेंट-वाइज हाइलाइट्स:

  • सेगमेंट के नजरिए से भारत में रेवेन्यू 8.5 फीसदी बढ़कर 35,725 करोड़ रुपये रहा। यहां Ebitda 8,291 करोड़ रुपये रहा और मार्जिन 23 फीसदी का मजबूत स्तर पर रहा।
  • नीदरलैंड्स में रेवेन्यू 1,354 मिलियन यूरो रहा, जबकि Ebitda 55 मिलियन यूरो पर रहा।
  • यूके में रेवेन्यू 468 मिलियन पाउंड रहा, लेकिन Ebitda में 63 मिलियन पाउंड का नुकसान हुआ।

First Published - February 6, 2026 | 7:51 PM IST

संबंधित पोस्ट