facebookmetapixel
पशु परीक्षण के बिना 90% तक घटेगी दवाओं की लागतएडवर्ब जल्द लॉन्च करेगी भारत का पहियों वाला ह्यूमनॉइड रोबॉटकॉग्निजेंट ने कर्मचारियों को दिया 100 फीसदी बोनसभारत को ज्यादा ऊर्जा आपूर्ति की योजना बना रही टोटालएनर्जीजQ3 Results: एयरटेल का लाभ 55% घटा, पीवीआर आइनॉक्स के मुनाफे में 1.6 गुना इजाफा₹4,675 का दांव, ₹8,075 तक कमाई का मौका! Torrent Power पर एक्सपर्ट की बुल स्प्रेड स्ट्रैटेजीStocks to Watch today: Bharti Airtel से लेकर Hero MotoCorp और LIC तक, शुक्रवार को इन 10 स्टॉक्स पर रखें नजरStock Market Today: गिफ्ट निफ्टी से सुस्त संकेत, एशियाई बाजारों में गिरावट; RBI के फैसले पर फोकसब्याज दरों पर बड़ा ऐलान आज, RBI MPC मीटिंग कहां और कब देखें?BS Exclusive: खास घटना नहीं व्यापक बुनियाद पर बना है बजट- वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण

रिलायंस ने वेनेजुएला से खरीदा 20 लाख बैरल तेल, 6.5 से 7 डॉलर सस्ते भाव पर हुई खरीदारी

सूत्रों के अनुसार आरआईएल ने ट्रेडर विटोल से वेनेजुएला का 20 लाख बैरल तेल खरीदा है

Last Updated- February 05, 2026 | 10:10 PM IST
Reliance

भारत की दिग्गज कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज (आरआईएल) ने वेनेजुएला से तेल की पहली खेप खरीदी है। सूत्रों इसकी जानकारी दी। सूत्रों के अनुसार आरआईएल ने ट्रेडर विटोल से वेनेजुएला का 20 लाख बैरल तेल खरीदा है। यह कंपनी द्वारा दक्षिण अमेरिकी देश से लगभग एक साल बाद की गई पहली खरीदारी है।

पिछले महीने वेनेजुएला के तत्कालीन राष्ट्रपति निकोलस मादुरो को पकड़ने के लिए अमेरिकी सैन्य कार्रवाई और उसके बाद अंतरिम राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिगेज के साथ आपूर्ति करार के बाद विटोल और ट्राफिगुरा को वेनेजुएला के लाखों बैरल तेल की मार्केटिंग और बिक्री के लिए अमेरिकी लाइसेंस दिए गए।

सूत्रों ने बताया कि आरआईएल ने अप्रैल डिलिवरी के लिए वेनेजुएला का तेल आईसीई ब्रेंट के मुकाबले 6.5-7 डॉलर प्रति बैरल से कम दाम पर खरीदा है। इस बारे में जानकारी के लिए आरआईएल को ईमेल किया गया मगर खबर लिखे जाने तक जवाब नहीं आया।

First Published - February 5, 2026 | 10:08 PM IST

संबंधित पोस्ट