शेयर बाजार

Stocks to Watch today: Bharti Airtel से लेकर Hero MotoCorp और LIC तक, शुक्रवार को इन 10 स्टॉक्स पर रखें नजर

Stocks to Watch today: फिजिक्सवाला, मजगांव डॉक, जेके पेपर, साई लाइफ, एसकेएफ इंडिया, अल्ट्राटेक सीमेंट और फेडरल बैंक आज फोकस में रहने वाले टॉप स्टॉक्स में से हैं।

Published by
जतिन भूटानी   
Last Updated- February 06, 2026 | 8:51 AM IST

Stocks to Watch today, Friday, February 6, 2026: एशियाई बाजारों में गिरावट के बीच भारतीय शेयर बाजार हफ्ते के अंतिम ट्रेडिंग सेशन यानी शुक्रवार (6 फरवरी) को गिरावट में खुल सकते हैं। गिफ्ट निफ्टी फ्यूचर्स सुबह 8:10 बजे 68 अंक गिरकर 25,633 पर चल रहा था। यह बेंचमार्क इंडेक्स निफ्टी50 (Nifty-50) के गिरावट में खुलने का संकेत देता है।

दलाल स्ट्रीट पर निवेशकों का फोकस आरबीआई की एमपीसी बैठक के नतीजे पर टिका रहेगा। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के गवर्नर संजय मल्होत्रा आज शुक्रवार, 6 फरवरी को मौद्रिक नीति समिति (MPC) की मीटिंग का फैसला घोषित करेंगे।

इस बीच, शुक्रवार को इन स्टॉक्स पर रहेगा फोकस (Stocks to Watch):

Bharti Airtel: देश की दूसरी सबसे बड़ी दूरसंचार कंपनी, भारती एयरटेल ने दिसंबर 2025 में खत्म हुई तिमाही के दौरान शुद्ध लाभ में 55 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की और यह 6,630 करोड़ रुपये रहा। कंपनी ने कहा कि पिछले साल की तिमाही की तुलना में आधार प्रभाव के कारण कई तिमाहियों में ऐसा पहली बार हुआ जब शुद्ध लाभ में इतनी कमी आई है।

PVR INOX: दिसंबर में खत्म हुई तिमाही में पीवीआर आइनॉक्स का शुद्ध लाभ 1.6 गुना बढ़कर 95.7 करोड़ रुपये हो गया। कंपनी ने इस लाभ का श्रेय विलय से जुड़े तालमेल और लागत नियंत्रण को दिया है। पीवीआर आइनॉक्स के प्रबंध निदेशक अजय बिजली ने बिज़नेस स्टैंडर्ड को बताया कि अब रफ्तार फिर से बढ़ गई है। इस सिनेमा कंपनी का राजस्व अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में 9.5 प्रतिशत बढ़कर 1,879.8 करोड़ रुपये हो गया।

Hexaware: मझोले स्तर की आईटी सेवा कंपनी हेक्सावेयर का शुद्ध लाभ नवंबर में नई श्रम संहिता के लिए किए गए प्रावधानों के कारण चौथी तिमाही में लगभग आधा रह गया। दिसंबर में समाप्त तिमाही में शुद्ध लाभ 100 करोड़ रुपये रहा, जो एक साल पहले के 197 करोड़ रुपये की तुलना में 49 प्रतिशत कम है। परिचालनगत राजस्व 10.2 प्रतिशत के साथ 1,860 करोड़ रुपये रहा। स्थिर मुद्रा में राजस्व 3.5 प्रतिशत बढ़ा। प्रावधानों की राशि 103 करोड़ रुपये थी।

PhysicsWallah: एडटेक कंपनी ने Q3FY26 में शुद्ध मुनाफा सालाना आधार पर 33% बढ़कर ₹102.3 करोड़ दर्ज किया। एक साल पहले इसी तिमाही में यह ₹76.7 करोड़ था। वहीं ऑपरेशंस से होने वाली आय 34% बढ़कर ₹1,082.4 करोड़ हो गई।

LIC: एलआईसी का शुद्ध लाभ चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में 17 प्रतिशत बढ़कर 12,958 करोड़ रुपये रहा। एलआईसी ने पिछले वित्त वर्ष 2024-25 की इसी तिमाही में 11,056 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया था। एलआईसी ने शेयर बाजार को दी सूचना में बताया कि इस तिमाही के दौरान बीमा कंपनी की शुद्ध प्रीमियम आय बढ़कर 1,25,613 करोड़ रुपये हो गई जो एक साल पहले 2024-25 की इसी तिमाही में 1,06,891 करोड़ रुपये थी।

Mazagon Dock Shipbuilders: कंपनी का टैक्स के बाद मुनाफा (PAT) सालाना आधार पर 9% बढ़कर ₹879.8 करोड़ हो गया। वहीं Q3FY26 में कंपनी की आय 14.6% बढ़कर ₹3,601.1 करोड़ रही।

JK Paper: कंपनी ने Q3FY26 में ₹27.53 करोड़ का कंसोलिडेटेड शुद्ध मुनाफा दर्ज किया। यह मुनाफा पिछले साल के ₹65.29 करोड़ के मुकाबले कम रहा, जिसकी वजह कंपनी के दो बड़े प्लांट्स में सालाना शटडाउन और बढ़ा हुआ खर्च बताया गया। इस दौरान कुल आय ₹1,654.25 करोड़ से बढ़कर ₹1,781.65 करोड़ हो गई।

Sai Life Sciences: कंपनी का शुद्ध मुनाफा सालाना आधार पर 86% उछलकर ₹100 करोड़ हो गया। वहीं कंपनी की आय 26% बढ़कर ₹556 करोड़ रही। EBITDA 56.6% बढ़कर ₹187 करोड़ पहुंच गया।

IOCL: इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड (आईओसीएल) का दिसंबर 2025 को समाप्ति तिमाही में समेकित शुद्ध लाभ छह गुना बढ़कर 13,502 करोड़ रुपये हो गया जबकि पिछले वित्त वर्ष की इस तिमाही में कंपनी का शुद्ध लाभ 2,147 करोड़ रुपये था।

आईओसीएल ने आज बताया कि बेहतर सकल रिफाइनिंग मार्जिन (जीआरएम), तरलीकृत पेट्रोलियम गैस सिलिंडर की बिक्री पर अंडर रिकवरी के लिए सरकारी मार्जिन और कच्चे तेल के दाम सुस्त रहने के कारण इस तिमाही में समेकित शुद्ध लाभ बढ़ा।

Federal Bank: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने Asia II Topco XIII Pte. Ltd. को बैंक की चुकता शेयर पूंजी या वोटिंग अधिकारों में कुल मिलाकर 9.99% तक हिस्सेदारी खरीदने की मंजूरी दे दी है। यह मंजूरी कुछ तय शर्तों के साथ दी गई है।

RateGain Travel Technologies: RateGain Technologies UK ने 5 फरवरी 2026 को अपनी मौजूदा क्रेडिट सुविधाओं के तहत बैंकर्स को 1,9 करोड़ डॉलर की प्रीपेमेंट की। इसके साथ ही कंपनी ने 62.5 लाख की लोन किस्त भी चुकाई।

First Published : February 6, 2026 | 8:34 AM IST