facebookmetapixel
Advertisement
Bharat PET IPO: ₹760 करोड़ जुटाने की तैयारी, सेबी में DRHP फाइल; जुटाई रकम का क्या करेगी कंपनीतेल, रुपये और यील्ड का दबाव: पश्चिम एशिया संकट से बढ़ी अस्थिरता, लंबी अनिश्चितता के संकेतवैश्विक चुनातियों के बावजूद भारतीय ऑफिस मार्केट ने पकड़ी रफ्तार, पहली तिमाही में 15% इजाफाJio IPO: DRHP दाखिल करने की तैयारी तेज, OFS के जरिए 2.5% हिस्सेदारी बिकने की संभावनाडेटा सेंटर कारोबार में अदाणी का बड़ा दांव, Meta और Google से बातचीतभारत में माइक्रो ड्रामा बाजार का तेजी से विस्तार, 2030 तक 4.5 अरब डॉलर तक पहुंचने का अनुमानआध्यात्मिक पर्यटन में भारत सबसे आगे, एशिया में भारतीय यात्रियों की रुचि सबसे अधिकबांग्लादेश: चुनौतियों के बीच आजादी का जश्न, अर्थव्यवस्था और महंगाई बनी बड़ी चुनौतीपश्चिम एशिया संकट के बीच भारत सतर्क, रणनीतिक तेल भंडार विस्तार प्रक्रिया तेजGST कटौती से बढ़ी मांग, ऑटो और ट्रैक्टर बिक्री में उछाल: सीतारमण

Bharti Airtel Q3FY26 Results: मुनाफा 55% घटकर ₹6,631 करोड़, Arpu बढ़कर ₹259 पर आया

Advertisement

दिसंबर तिमाही में ऑपरेशन से Airtel का रेवेन्यू 19.6 फीसदी बढ़कर 53,982 करोड़ रुपये हो गया। पिछले साल की समान अवधि में यह 45,129.3 करोड़ रुपये था

Last Updated- February 05, 2026 | 5:38 PM IST
Airtel

Bharti Airtel Q3FY26 Results: देश की दूसरी सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी, भारती एयरटेल ने गुरुवार को वित्त वर्ष 2025-26 की तिसरी तिमाही के नतीजों का ऐलान किया। Q3FY26 में कंपनी को भारी नुकसान उठाना पड़ा है। तीसरी तिमाही में कंपनी का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट करीब 55 फीसदी गिरकर 6,630.5 करोड़ रुपये रह गया। पिछले साल की समान अवधि में एयरटेल ने 14,781.2 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया था।

ऑपरेशन से रेवेन्यू 19.6% बढ़ा

शेयर बाजार को दी सूचना में कंपनी ने बताया कि दिसंबर तिमाही में ऑपरेशन से उसका रेवेन्यू 19.6 फीसदी बढ़कर 53,982 करोड़ रुपये हो गया। पिछले साल की समान अवधि में यह 45,129.3 करोड़ रुपये था।

एयरटेल का भारत में रेवेन्यू सालाना आधार पर 13.2 फीसदी बढ़कर 39,226 करोड़ रुपये हो गया।

Also Read: Suzlon Q3 Results: ₹445 करोड़ का मुनाफा, कमाई बढ़कर ₹4228 करोड़; फिर भी शेयर ने क्यों लगाया 4% का गोता?

Airtel के लिए मजबूत रही तीसरी तिमाही

एयरटेल के एग्जीक्यूटिव वाइस चेयरमैन गोपाल विट्टल ने कहा कि वित्त वर्ष 2025-26 की तीसरी तिमाही कंपनी के लिए एक मजबूत तिमाही रही। इस दौरान कंपनी का कंसोलिडेटेड रेवेन्यू 53,982 करोड़ रुपये रहा, जो पिछली तिमाही के मुकाबले 3.5 फीसदी ज्यादा है। यह कंपनी की डायवर्स और मजबूत बिजनेस स्ट्रेटेजी को दिखाता है।

उन्होंने कहा कि भारत में रेवेन्यू, जिसमें पैसिव इंफ्रास्ट्रक्चर सेवाएं भी शामिल हैं, तिमाही आधार पर 1.4 फीसदी बढ़ा है। वहीं अफ्रीका कारोबार ने भी शानदार प्रदर्शन किया और स्थिर मुद्रा आधार पर रेवेन्यू में 5.8 फीसदी की वृद्धि दर्ज की। विट्टल के मुताबिक, अफ्रीका में बेहतर प्रदर्शन की एक बड़ी वजह कंपनी का अपना विकसित किया गया डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जिसने बाजार में कंपनी की पकड़ और काम करने की क्षमता को मजबूत किया है।

Arpu बढ़कर ₹259 पर आया

कंपनी के भारत में मोबाइल कारोबार से रेवेन्यू में सालाना आधार पर 9.1 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई। यह वृद्धि बेहतर कमाई और बढ़ते ग्राहक आधार की वजह से हुई। इस तिमाही में भारती एयरटेल का औसत राजस्व प्रति ग्राहक (ARPU) 5.7 फीसदी बढ़कर 259 रुपये हो गया, जो एक साल पहले 245 रुपये था।

Advertisement
First Published - February 5, 2026 | 5:21 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement