facebookmetapixel
Advertisement
तेल, रुपये और यील्ड का दबाव: पश्चिम एशिया संकट से बढ़ी अस्थिरता, लंबी अनिश्चितता के संकेतवैश्विक चुनातियों के बावजूद भारतीय ऑफिस मार्केट ने पकड़ी रफ्तार, पहली तिमाही में 15% इजाफाJio IPO: DRHP दाखिल करने की तैयारी तेज, OFS के जरिए 2.5% हिस्सेदारी बिकने की संभावनाडेटा सेंटर कारोबार में अदाणी का बड़ा दांव, Meta और Google से बातचीतभारत में माइक्रो ड्रामा बाजार का तेजी से विस्तार, 2030 तक 4.5 अरब डॉलर तक पहुंचने का अनुमानआध्यात्मिक पर्यटन में भारत सबसे आगे, एशिया में भारतीय यात्रियों की रुचि सबसे अधिकबांग्लादेश: चुनौतियों के बीच आजादी का जश्न, अर्थव्यवस्था और महंगाई बनी बड़ी चुनौतीपश्चिम एशिया संकट के बीच भारत सतर्क, रणनीतिक तेल भंडार विस्तार प्रक्रिया तेजGST कटौती से बढ़ी मांग, ऑटो और ट्रैक्टर बिक्री में उछाल: सीतारमणसरकार का बड़ा फैसला: पीएनजी नेटवर्क वाले इलाकों में नहीं मिलेगा एलपीजी सिलिंडर

Gold, Silver Price Today: सोना फिर ₹1.50 लाख से नीचे लुढ़का, चांदी में भी गिरावट

Advertisement

Gold and Silver Rate today: खबर लिखे जाने के समय घरेलू बाजार में सोने का भाव 1,49,00 रुपये, जबकि चांदी के भाव 2,52,750 रुपये के करीब कारोबार कर रहे थे

Last Updated- February 05, 2026 | 9:45 AM IST
Gold and Silver rate
MCX पर चांदी का बेंचमार्क मार्च कॉन्ट्रैक्ट 10,754 रुपये की गिरावट के साथ 2,58,096 रुपये पर खुला। - प्रतीकात्मक फोटो

Gold and Silver Rate today: सोने-चांदी के वायदा भाव में गिरावट देखने को मिल रही है। दोनों के भाव गुरुवार (5 जनवरी) को तेजी के साथ खुले। खबर लिखे जाने के समय घरेलू बाजार में सोने के वायदा भाव 1,49,00 रुपये, जबकि चांदी के भाव 2,52,750 रुपये के करीब कारोबार कर रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोना-चांदी नरमी के साथ कारोबार कर रही है।

सोना ₹1.5 लाख से नीचे आया

सोने के वायदा भाव की शुरुआत गिरावट के साथ हुई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने का बेंचमार्क अप्रैल कॉन्ट्रैक्ट 1,098 रुपये की गिरावट के साथ 1,51,948 रुपये के भाव पर खुला। पिछला बंद भाव 1,53,046 रुपये था। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 3,964 रुपये की गिरावट के साथ 1,49,082 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 1,51,948 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 1,48,455 रुपये के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। सोने के वायदा भाव ने पिछले महीने 1,80,779 रुपये के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया था।

चांदी की चमक पड़ी फीकी

चांदी के वायदा भाव की शुरुआत सुस्त रही। MCX पर चांदी का बेंचमार्क मार्च कॉन्ट्रैक्ट 10,754 रुपये की गिरावट के साथ 2,58,096 रुपये पर खुला। पिछला बंद भाव 2,68,850 रुपये था। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 16,131 रुपये की गिरावट के साथ 2,52,719 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 2,58,096 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 2,52,719 रुपये के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। चांदी के वायदा भाव ने इस साल 4,20,048 रुपये किलो के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी गिरावट

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने-चांदी के वायदा भाव तेज शुरुआत के बाद तेजी से लुढ़क गए। Comex पर सोना 4,986 डॉलर प्रति औंस के भाव पर खुला। पिछला क्लोजिंग प्राइस 4,950.80 डॉलर प्रति औंस था। खबर लिखे जाने के समय यह 102.90 डॉलर की गिरावट के साथ 4,847.90 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। सोने के भाव ने इस साल 5,586.20 डॉलर के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया।

Comex पर चांदी के वायदा भाव 87.64 डॉलर के भाव पर खुले। पिछला क्लोजिंग प्राइस 84.39 डॉलर था। खबर लिखे जाने के समय यह 10.14 डॉलर की गिरावट के साथ 74.25 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। इसके भाव ने इस महीने 121.79 डॉलर का उच्चतम स्तर छू लिया।

MCX, Comex पर भाव

MCX Open Last Close LTP
सोना 1,51,948 1,53,046 1,49,082
चांदी 2,58,096 2,68,850 2,52,719
Comex Open Last Close LTP
सोना 4,986 4,950.80 4,847.90
चांदी 87.64 84.39 86.67

(नोट: MCX में सोने के वायदा भाव रुपये प्रति 10 ग्राम, चांदी रुपये प्रति किलो में हैं। कॉमेक्स में दोनों के वायदा भाव डॉलर प्रति औंस में हैं। last trading price (LTP) खबर लिखे जाने के समय तक के हैं)

Advertisement
First Published - February 5, 2026 | 9:45 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement