facebookmetapixel
Advertisement
लाइन लगाने की जरूरत नहीं, घर पहुंचेगा गैस सिलेंडर: सीएम योगी आदित्यनाथऑल टाइम हाई के करीब Oil Stock पर ब्रोकरेज सुपर बुलिश, कहा- खरीद लें, 65% और चढ़ने का रखता है दमBharat PET IPO: ₹760 करोड़ जुटाने की तैयारी, सेबी में DRHP फाइल; जुटाई रकम का क्या करेगी कंपनीतेल, रुपये और यील्ड का दबाव: पश्चिम एशिया संकट से बढ़ी अस्थिरता, लंबी अनिश्चितता के संकेतवैश्विक चुनातियों के बावजूद भारतीय ऑफिस मार्केट ने पकड़ी रफ्तार, पहली तिमाही में 15% इजाफाJio IPO: DRHP दाखिल करने की तैयारी तेज, OFS के जरिए 2.5% हिस्सेदारी बिकने की संभावनाडेटा सेंटर कारोबार में अदाणी का बड़ा दांव, Meta और Google से बातचीतभारत में माइक्रो ड्रामा बाजार का तेजी से विस्तार, 2030 तक 4.5 अरब डॉलर तक पहुंचने का अनुमानआध्यात्मिक पर्यटन में भारत सबसे आगे, एशिया में भारतीय यात्रियों की रुचि सबसे अधिकबांग्लादेश: चुनौतियों के बीच आजादी का जश्न, अर्थव्यवस्था और महंगाई बनी बड़ी चुनौती

Stocks to Watch today: Bharti Airtel से लेकर LIC और Tata Power तक; गुरुवार को इन स्टॉक्स पर फोकस

Advertisement

Stock to watch today: मेदांता, JSW सीमेंट, कमिंस इंडिया, एमक्योर फार्मा, बजाज फिनसर्व, मेट्रोपोलिस, इमामी, ल्यूपिन और NHPC आज देखने लायक टॉप स्टॉक्स में से हैं।

Last Updated- February 05, 2026 | 8:49 AM IST
Stocks to watch today

Stocks to Watch today, Thursday, February 5, 2026: वैश्विक बाजारों में गिरावट के बीच भारतीय शेयर बाजार गुरुवार (5 फरवरी) को सपाट रुख के साथ खुल सकते हैं। गिफ्ट निफ्टी फ्यूचर्स सुबह 8 बजे 21 अंक गिरकर 25,821 पर था। यह बेंचमार्क इंडेक्स निफ्टी-50 (Nifty-50) के गिरावट में खुलने का संकेत देता है। इससे पहले बुधवार को टेक्नोलॉजी सेक्टर में उतार-चढ़ाव के बीच बेंचमार्क इंडेक्स निफ्टी-50 और सेंसेक्स लगातार तीसरे सेशन में बढ़त में बंद हुए।

इस बीच, गुरुवार को इन स्टॉक्स पर रहेगा फोकस;

Cognizant: नैस्डैक पर सूचीबद्ध कंपनी कॉग्निजेंट ने चौथी तिमाही के दौरान शुद्ध लाभ में 64.8 करोड़ डॉलर के साथ 19 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की है। इस दौरान राजस्व 4.9 प्रतिशत बढ़कर 5.3 अरब डॉलर हो गया, जबकि स्थिर मुद्रा में वृद्धि 3.8 प्रतिशत रही। वृद्धि के ये आंकड़े इसकी अधिकांश भारतीय प्रतिस्पर्धियों की तुलना में कहीं बेहतर रहे। कॉग्निजेंट जनवरी-दिसंबर की अवधि को वित्त वर्ष मानती है। कंपनी को उम्मीद है कि साल 2025 में अपने खुद के अनुमान को पार करने के बाद समूचे वर्ष में वह 4 से 6.5 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज करेगी।

Trent Ltd: फैशन और लाइफस्टाइल क्षेत्र की खुदरा विक्रेता ट्रेंटफैशन और लाइफस्टाइल क्षेत्र की खुदरा विक्रेता ट्रेंट का समेकित शुद्ध लाभ वित्त वर्ष 26 की अक्टूबर-दिसंबर तिमाही के दौरान पिछले साल की इसी अवधि की तुलना में 3.1 प्रतिशत बढ़ा। पिछले साल की इसी अवधि की तुलना में इसका परिचालन राजस्व 14.8 प्रतिशत बढ़कर 5,345.1 करोड़ रुपये हो गया। कंपनी ने कहा कि लेखा मानकों के कारण हमारे समेकित राजस्व में ट्रेंट हाइपरमार्केट कारोबार का राजस्व शामिल नहीं है।

Tata Power: टाटा पावर का चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में एकीकृत शुद्ध लाभ मामूली रूप से बढ़कर 1,194 करोड़ रुपये हो गया। राजस्व में कमी के बावजूद कंपनी के मुनाफे में यह बढ़त दर्ज की गई है। पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही (अक्टूबर-दिसंबर) में कंपनी को 1,188 करोड़ रुपये का एकीकृत शुद्ध लाभ हुआ था।

Bajaj Finserv: बजाज फिनसर्व का चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में एकीकृत शुद्ध लाभ लगभग स्थिर रहा और यह 2,229 करोड़ रुपये दर्ज किया गया। पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में कंपनी को 2,231 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हुआ था। कंपनी ने बुधवार को शेयर बाजार को दी जानकारी में अक्टूबर-दिसंबर 2025 तिमाही के वित्तीय नतीजों की जानकारी दी। आलोच्य तिमाही में बजाज फिनसर्व की कुल आय बढ़कर 39,708 करोड़ रुपये हो गई।

Apollo Tyres: घरेलू और निर्यात बाजारों में मजबूत बिक्री के कारण अपोलो टायर्स का वित्त वर्ष 2025-26 की अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में शुद्ध लाभ सालाना आधार पर 40 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 471 करोड़ रुपये हो गया। कंपनी ने पिछले वित्त वर्ष की अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में 337 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया था।

Emcure Pharmaceuticals: पुणे की एम्क्योर फार्मास्युटिकल्स ने वित्त वर्ष 26 की तीसरी तिमाही के दौरान कर बाद लाभ (पीएटी) में पिछले साल के मुकाबले 48 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की और यह बढ़कर 231 करोड़ रुपये हो गया। परिचालन से कंपनी का राजस्व 20 प्रतिशत बढ़कर 2,363 करोड़ रुपये हो गया। तिमाही आधार पर राजस्व में 4 प्रतिशत की वृद्धि हुई। लेकिन नई श्रम संहिता की वजह से एकमुश्त प्रावधान (38 करोड़ रुपये) के कारण कर बाद लाभ में लगभग 8 प्रतिशत की गिरावट आई। समीक्षाधीन तिमाही के दौरान कर्मचारी लागत में सालाना आधार पर 5.56 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी हुई।

Emami: दैनिक उपभोक्ता वस्तु (FMCG) क्षेत्र की कंपनी इमामी ने चालू वित्त वर्ष की अक्टूबर-दिसंबर तिमाही (वित्त वर्ष 26 की तीसरी तिमाही) में बिक्री वृद्धि और मार्जिन बढ़ने के कारण समेकित शुद्ध लाभ में पिछले साल के मुकाबले 14.5 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की और यह बढ़कर 319.48 करोड़ रुपये हो गया है। पिछले साल इसी अवधि में शुद्ध लाभ 279 करोड़ रुपये था। परिचालन से समेकित राजस्व पिछले साल के मुकाबले 9.8 प्रतिशत बढ़ा।

Tamil Nadu Mercantile Bank: तमिलनाडु मर्केंटाइल बैंक का शुद्ध लाभ चालू वित्त वर्ष की दिसंबर तिमाही में 14 प्रतिशत बढ़कर 342 करोड़ रुपये रहा। निजी क्षेत्र के बैंक ने एक साल पहले इसी तिमाही में 300 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया था। तमिलनाडु मर्केंटाइल बैंक ने शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि तिमाही के दौरान कुल आय बढ़कर 1,665 करोड़ रुपये हो गई, जो एक साल पहले इसी तिमाही में 1,520 करोड़ रुपये थी।

NSDL: कंपनी के करीब 14.92 करोड़ शेयर गुरुवार से ट्रेडिंग के लिए खुल जाएंगे। ये शेयर कंपनी की कुल इक्विटी का लगभग 75 प्रतिशत हैं। आईपीओ के बाद शेयरधारकों की छह महीने की लॉक-इन अवधि अब खत्म हो रही है। कंपनी ने पिछले साल अगस्त में शेयर बाजार में लिस्टिंग की थी।

Marico: कंपनी ने घोषणा की है कि उसने Cosmix Wellness Private Limited में रणनीतिक निवेश के लिए अंतिम समझौते किए हैं। यह कंपनी “Cosmix” ब्रांड की मालिक है, जो भारत के प्रमुख डिजिटल-फर्स्ट फंक्शनल वेलनेस ब्रांड्स में से एक है। इस निवेश के तहत, मैरिको शर्तों और नियमों के अधीन, Cosmix Wellness की पेड-अप शेयर पूंजी का 60 प्रतिशत हिस्सा उसके संस्थापकों से खरीदेगी। यह जानकारी कंपनी ने एक नियामकीय फाइलिंग में दी।

NHPC: कंपनी ने एक्सचेंजों को बताया कि उसके बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने ओडिशा में सोलर पावर प्रोजेक्ट्स को लागू करने के लिए एनएचपीसी और ग्रीन एनर्जी डेवलपमेंट कॉरपोरेशन ऑफ ओडिशा के बीच संयुक्त उद्यम (जॉइंट वेंचर) बनाने के लिए किए गए एमओयू को रद्द करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।

Advertisement
First Published - February 5, 2026 | 8:34 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement