facebookmetapixel
Advertisement
अगर युद्ध एक महीने और जारी रहा तो दुनिया में खाद्य संकट संभव: मैट सिम्पसनहोर्मुज स्ट्रेट खुला लेकिन समुद्री बीमा प्रीमियम महंगा, शिपिंग लागत और जोखिम बढ़ेपश्चिम एशिया युद्ध का भारत पर गहरा असर, रियल्टी और बैंकिंग सेक्टर सबसे ज्यादा दबाव मेंगर्मी का सीजन शुरू: ट्रैवल और होटल कंपनियों के ऑफर की बाढ़, यात्रियों को मिल रही भारी छूटबाजार में उतार-चढ़ाव से बदला फंडरेजिंग ट्रेंड, राइट्स इश्यू रिकॉर्ड स्तर पर, QIP में भारी गिरावटपश्चिम एशिया संकट: MSME को कर्ज भुगतान में राहत पर विचार, RBI से मॉरेटोरियम की मांग तेजRCB की बिक्री से शेयरहोल्डर्स की बल्ले-बल्ले! USL दे सकती है ₹196 तक का स्पेशल डिविडेंडतेल में बढ़त से शेयर और बॉन्ड में गिरावट; ईरान का अमेरिका के साथ बातचीत से इनकारगोल्डमैन सैक्स ने देसी शेयरों को किया डाउनग्रेड, निफ्टी का टारगेट भी घटायाकिधर जाएगा निफ्टीः 19,900 या 27,500; तेल और भू-राजनीति तनाव से तय होगा रुख

Closing Bell: ऑटो, मेटल और डिफेंस में बिकवाली से गिरा बाजार, सेंसेक्स 504 अंक टूटा; निफ्टी 25,642 पर बंद

Advertisement

Closing Bell: मेटल और ऑटो से जुड़े शेयरों में बिकवाली के दबाव के कारण दोनों इंडेक्स गिरावट आई। FIIs की बिकवाली का भी बाजार के सेंटीमेंट्स पर नेगेटिव असर पड़ा।

Last Updated- February 05, 2026 | 3:51 PM IST
stock market

Sensex Today | Stock Market Closing Bell, Thursday, February 05, 2026: वैश्विक बाजारों में गिरावट के बीच भारतीय शेयर बाजार गुरुवार (5 फरवरी) को गिरावट के साथ बंद हुए। सपाट शुरुआत के बाद बेंचमार्क इंडेक्स निफ्टी-50 और सेंसेक्स में गिरावट गहराई गई। ऑटो, मेटल और डिफेंस से जुड़े शेयरों में बिकवाली के दबाव के कारण दोनों इंडेक्स गिरावट आई। इसके अलावा विदेशी निवेशकों की बिकवाली का भी बाजार के सेंटीमेंट्स पर नेगेटिव असर पड़ा।

तीस शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) मामूली गिरावट लेकर 83,757 पर खुला। कारोबार के दौरान यह 83,784 अंक के हाई और 83,151 अंक के लो तक गया। अंत में 503.76 अंक या 0.60% की गिरावट लेकर 83,313.93 पर बंद हुआ।

इसी तरह, नैशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी-50 (Nifty-50) भी गिरावट के साथ 25,755.90 पर ओपन हुआ। कारोबार के दौरान यह लाल निशान में ही रहा। अंत में 133.20 अंक या 0.52 फीसदी की गिरावट के साथ 25,642.80 पर बंद हुआ।

जियोजित इंवेस्टमेंट्स में रिसर्च हेड विनोद नायर ने कहा, ”भारतीय शेयर बाजारों में उतार-चढ़ाव के बीच कंसोलिडेशन देखने को मिला। हाल के सत्रों में अमेरिका-भारत ट्रेड डील को लेकर उम्मीदों से तेजी आई थी, जिसके बाद मुनाफावसूली का असर नजर आया। वैश्विक संकेतों ने भी बाजार पर दबाव डाला। अंतरराष्ट्रीय बाजारों में टेक शेयरों में व्यापक बिकवाली की आशंका और अमेरिका–ईरान के बीच बढ़ते तनाव से जोखिम से बचने की धारणा बनी। मेटल और स्मॉलकैप शेयर सबसे कमजोर प्रदर्शन करने वालों में रहे, जबकि ब्रोडर इंडेक्सिस में सतर्क कारोबार दिखा।”

उन्होंने कहा, ”अब बाजार की नजरें आने वाली आरबीआई की मौद्रिक नीति बैठक पर टिकी हैं। भारत की आर्थिक वृद्धि का आउटलुक मजबूत बने रहने के बीच, आम राय यही है कि ब्याज दरों में फिलहाल कोई बदलाव नहीं किया जाएगा।”

Top Gainers & Losers

सेंसेक्स की कंपनियों में इटरनल सबसे ज्यादा 2.46% गिरकर बंद हुआ। इसके अलावा भारती एयरटेल, भारत एलेक्ट्रॉनिस, आईटीसी, इन्फोसिस, रिलायंस इंडस्ट्रीज, आईसीआईसीआई बैंक और एशियन पेंट्स प्रमुख रूप से गिरावट में रहे। दूसरी तरफ, ट्रेंट लिमिटेड करीब 3 फीसदी चढ़कर बंद हुआ। टाटा स्टील, एसबीआई और बजाज फाइनेंस के शेयर बढ़त में रहे। बीएसई पर 2,468 शेयर लाल निशान में बंद हुए, जबकि 1,721 शेयरों में बढ़त दर्ज की गई।

ब्रोडर मार्केटस में बीएसई मिडकैप 150 इंडेक्स 0.5 प्रतिशत फिसला, जबकि स्मॉलकैप 250 करीब 1 प्रतिशत टूट गया। सेक्टोरल स्तर पर बीएसई कैपिटल गुड्स और मेटल इंडेक्स 1-1 प्रतिशत की गिरावट के साथ बंद हुए। वहीं, ऑटो इंडेक्स 0.7 प्रतिशत और कंज्यूमर ड्यूरेबल्स इंडेक्स 0.9 प्रतिशत नीचे रहा।

Global Markets

एशिया के शेयर बाजारों में गुरुवार को शुरुआती कारोबार में गिरावट देखी गई। यह गिरावट वॉल स्ट्रीट के पिछले सत्र के रुख के अनुरूप रही, जहां टेक्नोलॉजी शेयरों में बिकवाली जारी है। दक्षिण कोरिया का कोस्पी और जापान का निक्केई 225 इंडेक्स क्रमशः 2.35 प्रतिशत और 0.49 प्रतिशत तक टूट गए।

एसएंडपी 500 और टेक्नोलॉजी शेयरों से भरा नैस्डैक 100 क्रमशः 0.51 प्रतिशत और 1.8 प्रतिशत की गिरावट के साथ बंद हुए। निवेशकों को टेक शेयरों के महंगे वैल्यूएशन को लेकर चिंता सता रही है।ब्लूमबर्ग के अनुसार, नैस्डैक 100 ने अक्टूबर के बाद की सबसे बड़ी दो-दिवसीय गिरावट दर्ज की और अपने 100-दिन के मूविंग एवरेज से नीचे चला गया। अब सबकी नजर भारत के निफ्टी आईटी इंडेक्स पर रहेगी, जिसने एक दिन पहले वैश्विक बिकवाली के बीच छह साल से ज्यादा समय की सबसे बड़ी गिरावट देखी थी।

Advertisement
First Published - February 5, 2026 | 8:19 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement