कमोडिटी

Gold, Silver Price Today: सोना हुआ सस्ता, चांदी की चमक भी पड़ी फीकी

Gold and Silver Rate today: खबर लिखे जाने के समय घरेलू बाजार में आज सोने के वायदा भाव ₹1,50,700 , जबकि चांदी के भाव ₹2,32,400 के करीब कारोबार कर रहे

Published by
रामवीर सिंह गुर्जर   
Last Updated- February 06, 2026 | 10:01 AM IST

Gold and Silver Price today: सोने-चांदी के वायदा भाव में गिरावट देखने को मिल रही है। दोनों के भाव शुक्रवार (6 फरवरी) को गिरावट के साथ खुले। खबर लिखे जाने के समय घरेलू बाजार में सोने के वायदा भाव 1,50,700 रुपये, जबकि चांदी के भाव 2,32,400 रुपये के करीब कारोबार कर रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोना चांदी नरमी के साथ कारोबार कर रही है।

सोने के भाव में गिरावट

सोने के वायदा भाव की शुरुआत गिरावट के साथ हुई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने का बेंचमार्क अप्रैल कॉन्ट्रैक्ट 2,675 रुपये की गिरावट के साथ 1,49,396 रुपये के भाव पर खुला। पिछला बंद भाव 1,52,071 रुपये था। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 1,358 रुपये की गिरावट के साथ 1,50,713 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 1,50,843 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 1,49,396 रुपये के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। सोने के वायदा भाव ने पिछले महीने 1,80,779 रुपये के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया था।

चांदी की चमक पड़ी फीकी

चांदी के वायदा भाव की शुरुआत सुस्त रही। MCX पर चांदी का बेंचमार्क मार्च कॉन्ट्रैक्ट 9,752 रुपये की गिरावट के साथ 2,34,063 रुपये पर खुला। पिछला बंद भाव 2,43,815 रुपये था। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 11,419 रुपये की गिरावट के साथ 2,32,396 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 2,34,063 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 2,29,187 रुपये के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। चांदी के वायदा भाव ने इस साल 4,20,048 रुपये किलो के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में लुढ़के Gold and Silver Price

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने चांदी के वायदा भाव नरमी के साथ कारोबार कर रहे हैं। Comex पर सोना 4,800 डॉलर प्रति औंस के भाव पर खुला। पिछला क्लोजिंग प्राइस 4,889.50 डॉलर प्रति औंस था। खबर लिखे जाने के समय यह 41.10 डॉलर की गिरावट के साथ 4,848.40 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। सोने के भाव ने इस साल 5,586.20 डॉलर के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया।

Comex पर चांदी के वायदा भाव 70.36 डॉलर के भाव पर खुले। पिछला क्लोजिंग प्राइस 76.71 डॉलर था। खबर लिखे जाने के समय यह 4.64 डॉलर की गिरावट के साथ 72.07 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। इसके भाव ने इस महीने 121.79 डॉलर का उच्चतम स्तर छू लिया।

MCX, Comex पर Gold and Silver Price

MCX Open Last Close LTP
सोना 1,49,396 1,52,071 1,50,713
चांदी 2,58,096 2,43,815 2,52,719
Comex Open Last Close LTP
सोना 4,800 4,889.50 4,848.40
चांदी 70.36 76.71 86.67

(नोट: MCX में सोने के वायदा भाव रुपये प्रति 10 ग्राम, चांदी रुपये प्रति किलो में हैं। कॉमेक्स में दोनों के वायदा भाव डॉलर प्रति औंस में हैं। last trading price (LTP) खबर लिखे जाने के समय तक के हैं)

First Published : February 6, 2026 | 10:01 AM IST