facebookmetapixel
Advertisement
RCB की बिक्री से शेयरहोल्डर्स की बल्ले-बल्ले! USL दे सकती है ₹196 तक का स्पेशल डिविडेंडतेल में बढ़त से शेयर और बॉन्ड में गिरावट; ईरान का अमेरिका के साथ बातचीत से इनकारगोल्डमैन सैक्स ने देसी शेयरों को किया डाउनग्रेड, निफ्टी का टारगेट भी घटायाकिधर जाएगा निफ्टीः 19,900 या 27,500; तेल और भू-राजनीति तनाव से तय होगा रुखसंघर्ष बढ़ने के भय से कच्चे तेल में 4% की उछाल, कीमतें एक बार फिर 100 डॉलर के पारGold Rate: तेल महंगा होने से सोना 2% फिसला, ब्याज दरों में कटौती की उम्मीद कमजोरEditorial: दिवालिया समाधान से CSR और ऑडिट सुधार तक बड़े बदलावसरकारी बैंकों में प्रमोशन के पीछे की कहानी और सुधार की बढ़ती जरूरत​युद्ध और उभरती भू-राजनीतिक दरारें: पश्चिम एशिया संकट ने वैश्विक अर्थव्यवस्था को झकझोर दियापीएम मोदी 28 मार्च को करेंगे जेवर एयरपोर्ट का उद्घाटन; यूपी में पर्यटन, उद्योग और लॉजिस्टिक्स को नई उड़ान

Q3 Results: कॉग्निजेंट का मुनाफा 19% बढ़ा, ट्रेंट के रेवेन्यू में इजाफा; जानें कैसे रहे बाकी कंपनियों के नतीजे

Advertisement

Q3 Results: टाटा पावर का चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में एकीकृत शुद्ध लाभ मामूली रूप से बढ़कर 1,194 करोड़ रुपये हो गया।

Last Updated- February 05, 2026 | 9:40 AM IST
Q3 Results

Q3 Results: नैस्डैक पर सूचीबद्ध कंपनी कॉग्निजेंट ने चौथी तिमाही के दौरान शुद्ध लाभ में 64.8 करोड़ डॉलर के साथ 19 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की है। इस दौरान राजस्व 4.9 प्रतिशत बढ़कर 5.3 अरब डॉलर हो गया, जबकि स्थिर मुद्रा में वृद्धि 3.8 प्रतिशत रही। वृद्धि के ये आंकड़े इसकी अधिकांश भारतीय प्रतिस्पर्धियों की तुलना में कहीं बेहतर रहे। कॉग्निजेंट जनवरी-दिसंबर की अवधि को वित्त वर्ष मानती है। कंपनी को उम्मीद है कि साल 2025 में अपने खुद के अनुमान को पार करने के बाद समूचे वर्ष में वह 4 से 6.5 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज करेगी।

ट्रेंट के शुद्ध लाभ में 3.1% की तेजी

फैशन और लाइफस्टाइल क्षेत्र की खुदरा विक्रेता ट्रेंटफैशन और लाइफस्टाइल क्षेत्र की खुदरा विक्रेता ट्रेंट का समेकित शुद्ध लाभ वित्त वर्ष 26 की अक्टूबर-दिसंबर तिमाही के दौरान पिछले साल की इसी अवधि की तुलना में 3.1 प्रतिशत बढ़ा। पिछले साल की इसी अवधि की तुलना में इसका परिचालन राजस्व 14.8 प्रतिशत बढ़कर 5,345.1 करोड़ रुपये हो गया। कंपनी ने कहा कि लेखा मानकों के कारण हमारे समेकित राजस्व में ट्रेंट हाइपरमार्केट कारोबार का राजस्व शामिल नहीं है। हालांकि इस परिणाम में इस उद्यम के लाभ का आनुपातिक हिस्सा शामिल है और इसकी गणना इक्विटी विधि के आधार पर की गई है।

टाटा पावर का लाभ मामूली बढ़कर 1,194 करोड़ रु हुआ

टाटा पावर का चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में एकीकृत शुद्ध लाभ मामूली रूप से बढ़कर 1,194 करोड़ रुपये हो गया। राजस्व में कमी के बावजूद कंपनी के मुनाफे में यह बढ़त दर्ज की गई है। पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही (अक्टूबर-दिसंबर) में कंपनी को 1,188 करोड़ रुपये का एकीकृत शुद्ध लाभ हुआ था।

बजाज फिनसर्व का लाभ 2,229 करोड़ रु पर स्थिर

बजाज फिनसर्व का चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में एकीकृत शुद्ध लाभ लगभग स्थिर रहा और यह 2,229 करोड़ रुपये दर्ज किया गया। पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में कंपनी को 2,231 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हुआ था। कंपनी ने बुधवार को शेयर बाजार को दी जानकारी में अक्टूबर-दिसंबर 2025 तिमाही के वित्तीय नतीजों की जानकारी दी। आलोच्य तिमाही में बजाज फिनसर्व की कुल आय बढ़कर 39,708 करोड़ रुपये हो गई।

अपोलो टायर्स के शुद्ध लाभ में 40 प्रतिशत का इजाफा

घरेलू और निर्यात बाजारों में मजबूत बिक्री के कारण अपोलो टायर्स का वित्त वर्ष 2025-26 की अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में शुद्ध लाभ सालाना आधार पर 40 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 471 करोड़ रुपये हो गया। कंपनी ने पिछले वित्त वर्ष की अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में 337 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया था।

कल्पतरु प्रोजेक्ट्स इंटर. का मुनाफा 7 प्रतिशत मजबूत

कल्पतरु प्रोजेक्ट्स इंटरनैशनल का एकीकृत मुनाफा दिसंबर तिमाही में ज्यादा राजस्व के कारण करीब सात प्रतिशत बढ़कर 149.05 करोड़ रुपये हो गया। कंपनी ने एक नियामकीय सूचना में यह जानकारी दी। पिछले साल इसी अवधि में कंपनी को 139.59 करोड़ रुपये का एकीकृत शुद्ध मुनाफा हुआ था।

एम्क्योर के लाभ में 48% की उछाल

पुणे की एम्क्योर फार्मास्युटिकल्स ने वित्त वर्ष 26 की तीसरी तिमाही के दौरान कर बाद लाभ (पीएटी) में पिछले साल के मुकाबले 48 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की और यह बढ़कर 231 करोड़ रुपये हो गया। परिचालन से कंपनी का राजस्व 20 प्रतिशत बढ़कर 2,363 करोड़ रुपये हो गया। तिमाही आधार पर राजस्व में 4 प्रतिशत की वृद्धि हुई। लेकिन नई श्रम संहिता की वजह से एकमुश्त प्रावधान (38 करोड़ रुपये) के कारण कर बाद लाभ में लगभग 8 प्रतिशत की गिरावट आई। समीक्षाधीन तिमाही के दौरान कर्मचारी लागत में सालाना आधार पर 5.56 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी हुई।

इमामी के शुद्ध लाभ में 14.5 प्रतिशत की वृद्धि, राजस्व 9.8 प्रतिशत बढ़ा

दैनिक उपभोक्ता वस्तु (FMCG) क्षेत्र की कंपनी इमामी ने चालू वित्त वर्ष की अक्टूबर-दिसंबर तिमाही (वित्त वर्ष 26 की तीसरी तिमाही) में बिक्री वृद्धि और मार्जिन बढ़ने के कारण समेकित शुद्ध लाभ में पिछले साल के मुकाबले 14.5 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की और यह बढ़कर 319.48 करोड़ रुपये हो गया है। पिछले साल इसी अवधि में शुद्ध लाभ 279 करोड़ रुपये था। परिचालन से समेकित राजस्व पिछले साल के मुकाबले 9.8 प्रतिशत बढ़ा।

तमिलनाडु मर्केंटाइल बैंक का शुद्ध लाभ 14% बढ़कर 342 करोड़ रुपये हुआ

तमिलनाडु मर्केंटाइल बैंक का शुद्ध लाभ चालू वित्त वर्ष की दिसंबर तिमाही में 14 प्रतिशत बढ़कर 342 करोड़ रुपये रहा। निजी क्षेत्र के बैंक ने एक साल पहले इसी तिमाही में 300 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया था। तमिलनाडु मर्केंटाइल बैंक ने शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि तिमाही के दौरान कुल आय बढ़कर 1,665 करोड़ रुपये हो गई, जो एक साल पहले इसी तिमाही में 1,520 करोड़ रुपये थी।

Advertisement
First Published - February 5, 2026 | 9:40 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement