facebookmetapixel
Online Fraud में पैसा डूबा! Reserve Bank देगा मुआवजा, जानें पूरा मामलाTata Steel Q3 Results: तीसरी तिमाही में मुनाफा 7 गुना उछला, ₹2,688 करोड़ के पार पहुंचा लाभरिकवरी कॉल्स से परेशान हैं? RBI ने सुन ली आपकी शिकायतShare Market: RBI Policy के बाद शेयर बाजार उछला, जानिए किस सेक्टर ने मारी बाजीBudget 2026 MSME सेक्टर के लिए गेम चेंजर रहा? जानें इसमें ऐसा क्या है और इसपर एक्सपर्ट क्या सोचते हैंRBI नए नियमों के जरिए कैसे भारतीयों के लिए बैंकिंग को आसान बनाने की कोशिश कैसे कर रहा है?योगी का बैंकरों को निर्देश: किसानों को आसान शर्तों पर दें कर्ज, FPO, MSME जुड़े लोगों का भी करें सहयोगरिजर्व बैंक ने क्यों ​स्थिर रखीं ब्याज दरें, आम लोगों पर क्या असर होगा?Market This Week: यूएस ट्रेड डील से बाजार को मिला सहारा, सेंसेक्स-निफ्टी 1.5% चढ़े; निवेशकों की दौलत ₹7.23 लाख करोड़ बढ़ीलिस्टेड कंपनियों ने अनलिस्टेड को कॉरपोरेट टैक्स में पछाड़ा

कॉग्निजेंट ने कर्मचारियों को दिया 100 फीसदी बोनस

कॉग्निजेंट ने लक्ष्य रखा था कि वह वर्ष 2027 तक अपने आंतरिक लक्ष्य तक पहुंचेगी। कंपनी ने पिछली बार निवेशकों को प्रेजेंटेशन देते हुए यह जानकारी दी थी।

Last Updated- February 06, 2026 | 8:53 AM IST
Cognizant results

कॉग्निजेंट ने पूरे साल के उम्मीद से बेहतर नतीजे दर्ज करने के बाद अपने कर्मचारियों को 100 प्रतिशत बोनस दिया है। कंपनी ने कहा है कि वह उम्मीद से पहले ही ‘विजेताओं के समूह’ में शामिल हो गई है।
कंपनी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) रवि कुमार ने पिछले एक साल में जिन शब्दों का बार-बार इस्तेमाल किया है उनमें‍ शीर्ष स्तर की राजस्व वृद्धि, बाजार हिस्सेदारी हासिल करना, बड़े करार की रफ्तार बरकरार रखना, कौशल प्रशिक्षण, मार्जिन विस्तार और राजस्व वृद्धि से अधिक प्रति शेयर कमाई में बढ़ोतरी शामिल है।

कॉग्निजेंट ने लक्ष्य रखा था कि वह वर्ष 2027 तक अपने आंतरिक लक्ष्य तक पहुंचेगी। कंपनी ने पिछली बार निवेशकों को प्रेजेंटेशन देते हुए यह जानकारी दी थी। लेकिन कंपनी के सीईओ कुमार ने बार-बार कहा है कि नैस्डैक में सूचीबद्ध यह कंपनी अब राजस्व वृद्धि के मामले में सबसे अच्छी कंपनियों में फिर से शामिल हो गई है। वर्ष 2025 में कंपनी का राजस्व 6.4 फीसदी बढ़ा है जो कंपनी के 6 से 6.3 फीसदी अनुमान से ज्यादा है।

पिछले सात वर्षों में यह सबसे ज्यादा बोनस है जो कंपनी दे रही है। इससे पता चलता है कि कंपनी अपने कर्मचारियों को इनाम देने और उन्हें अपने साथ बनाए रखने को कितनी उत्सुक है। जब ब्रायन हम्फ्रीज कंपनी का नेतृत्व कर रहे थे तब कई कर्मचारी कंपनी छोड़कर चले गए थे। अब कुमार कंपनी को एक ऐसी जगह बनाना चाहते हैं जहां लोग काम करना पसंद करें।

First Published - February 6, 2026 | 8:53 AM IST

संबंधित पोस्ट