facebookmetapixel
Advertisement
RCB की बिक्री से शेयरहोल्डर्स की बल्ले-बल्ले! USL दे सकती है ₹196 तक का स्पेशल डिविडेंडतेल में बढ़त से शेयर और बॉन्ड में गिरावट; ईरान का अमेरिका के साथ बातचीत से इनकारगोल्डमैन सैक्स ने देसी शेयरों को किया डाउनग्रेड, निफ्टी का टारगेट भी घटायाकिधर जाएगा निफ्टीः 19,900 या 27,500; तेल और भू-राजनीति तनाव से तय होगा रुखसंघर्ष बढ़ने के भय से कच्चे तेल में 4% की उछाल, कीमतें एक बार फिर 100 डॉलर के पारGold Rate: तेल महंगा होने से सोना 2% फिसला, ब्याज दरों में कटौती की उम्मीद कमजोरEditorial: दिवालिया समाधान से CSR और ऑडिट सुधार तक बड़े बदलावसरकारी बैंकों में प्रमोशन के पीछे की कहानी और सुधार की बढ़ती जरूरत​युद्ध और उभरती भू-राजनीतिक दरारें: पश्चिम एशिया संकट ने वैश्विक अर्थव्यवस्था को झकझोर दियापीएम मोदी 28 मार्च को करेंगे जेवर एयरपोर्ट का उद्घाटन; यूपी में पर्यटन, उद्योग और लॉजिस्टिक्स को नई उड़ान

RBI MPC Meet: रीपो रेट 5.25% पर बरकरार, FY26 के लिए जीडीपी ग्रोथ अनुमान बढ़ाकर 7.4%

Advertisement

RBI MPC Meet: फरवरी 2025 से अब तक रेपो रेट में 100 बेसिस पॉइंट की कटौती की जा चुकी है।

Last Updated- February 06, 2026 | 10:35 AM IST
RBI Governor Sanjay Malhotra

RBI MPC Meet: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की मौद्रिक नीति समिति (MPC) ने शुक्रवार (6 फरवरी) को रेपो रेट पर अपने फैसले का एलान कर दिया। समिति ने मौजूदा परिस्थितियों पर गौर करते हुए प्रमुख नीतिगत दर रीपो रेट (Repo Rate) को 5.25% पर बरकरार रखने का फैसला किया। यह समिति की चालू वित्त वर्ष की अंतिम द्विमासिक द्विमासिक मॉनेटरी पॉलिसी है।

आरबीआई की मौद्रिक नीति समिति ने 4 से 6 फरवरी के बीच हुई अपनी पॉलिसी मीटिंग में ‘न्यूट्रल’ रुख बरकरार रखा। मौद्रिक नीति का रुख (पॉलिसी स्टांस) ‘न्यूट्रल’ पर बरकरार रखा गया है। इसका संकेत है कि ब्याज दरें कुछ समय तक कम स्तर पर बनी रह सकती हैं। आरबीआई गवर्नर संजय मल्होत्रा ने पॉलिसी बैठक के बाद इस निर्णय की घोषणा की।

आरबीआई गवर्नर ने कहा कि महंगाई दर हमारे अनुमान के दायरे में है। हाई ग्रोथ और लो महंगाई का अच्छा समय है। भारतीय अर्थव्यवस्था का प्रदर्शन बेहतर है। वै​श्विक अनि​श्चितता के बीच इकॉनमी का प्रदर्शन शानदार रहा है।

बिज़नेस स्टैंडर्ड की तरफ से 12 अर्थशास्त्रियों के बीच कराए गए सर्वे में ज्यादातर लोगों ने ऐसी राय जाहिर की। उन्होंने कहा कि दर में और कटौती तभी हो सकती है जब वृद्धि में बड़ी गिरावट का जोखिम हो। यह सर्वे अमेरिका द्वारा भारत पर लगाए गए शुल्क को घटाकर 18 फीसदी करने की घोषणा से पहले किया गया था।

सर्वे में शामिल प्रतिभागियों ने कहा कि वित्त वर्ष 2026-27 में भी वृद्धि दर की गति बनी रहने की उम्मीद है और महंगाई धीरे-धीरे 4 फीसदी के करीब जा सकती है। ऐसे में मौद्रिक नीति समिति आगामी बैठक में दर को अपरिवर्तित रखने का निर्णय कर सकती है।

ग्रोथ आउटलुक

आरबीआई ने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए जीडीपी ग्रोथ अनुमान 7.3 प्रतिशत से बढ़ाकर 7.4 प्रतिशत कर दिया है। वहीं, वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही के लिए जीडीपी ग्रोथ अनुमान 6.7 फीसदी से बढ़ाकर 6.9 फीसदी और दूसरी तिमाही के लिए जीडीपी ग्रोथ अनुमान 6.8 फीसदी से बढ़ाकर 7 फीसदी किया। आरबीआई गवर्नर ने कहा कि नई जीडीपी सीरीज आएगी, इसके चलते पूरे साल का जीडीपी का अनुमान नहीं जारी किया गया।

महंगाई दर

भारतीय रिजर्व बैंक ने चालू वित्त वर्ष के लिए महंगाई का अनुमान 2.1 प्रतिशत रखा है। वहीं अगले वित्त वर्ष की पहली तिमाही के लिए महंगाई दर के 4 प्रतिशत और दूसरी तिमाही के लिए 4.2 प्रतिशत रहने का अनुमान दिया है।

फरवरी 2025 से ब्याज दरों में 125 बेसिस पॉइंट की कटौती

बता दें कि फरवरी 2025 से अब तक ब्याज दरों में 125 बेसिस पॉइंट की कटौती की जा चुकी है। दिसंबर की मीटिंग में एमपीसी ने रेपो रेट में 0.25 प्रतिशत की कटौती की थी। इससे रेपो रेट 5.50 प्रतिशत से घटकर 5.25 प्रतिशत हो गया था। यह फैसला दो मीटिंगों तक दरें स्थिर रखने के बाद लिया गया था। इससे पहले फरवरी से जून के बीच आरबीआई ने लगातार तीन बार दरें घटाकर रेपो रेट को 6.5 प्रतिशत से 5.5 फीसदी कर दिया था।

रेपो रेट क्या है और आपकी जेब पर इसका क्या असर पड़ता है?

रेपो रेट वह ब्याज दर है, जिस पर भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) कमर्शियल बैंकों को कर्ज देता है। इसका सीधा असर आम लोगों पर पड़ता है। जब रेपो रेट बढ़ती है, तो बैंक भी आमतौर पर अपने लोन की ब्याज दरें बढ़ा देते हैं। ऐसे में होम लोन, कार लोन और पर्सनल लोन की EMI महंगी हो जाती है।

वहीं, जब रेपो रेट घटती है, तो लोन सस्ते हो सकते हैं और EMI का बोझ कम हो सकता है। हालांकि, इसका दूसरा असर यह होता है कि सेविंग्स अकाउंट और फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) पर मिलने वाला ब्याज भी घट सकता है।

दिसंबर में ब्याज दरों में 25 बेसिस पॉइंट की कटौती की थी। जून में आरबीआई ने रेपो रेट में 50 बेसिस पॉइंट की कटौती की गई थी। इससे पहले फरवरी और अप्रैल में भी 25-25 बेसिस पॉइंट की कटौती की गई थी। इसके पहले लगातार 11 बैठकों तक रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं किया गया था।

Advertisement
First Published - February 6, 2026 | 10:03 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement