facebookmetapixel
Advertisement
रनवे से रियल्टी तक: जेवर एयरपोर्ट ने बदली नोएडा की प्रोपर्टी की कहानी, 2027 तक आ सकती है 28% और तेजी‘हेडलाइन्स’ से कहीं आप भी तो नहीं हो रहे गुमराह? SIP पर जारी रखें ये स्ट्रैटेजीAM/NS India में बड़ा बदलाव: दिलीप ओम्मन होंगे रिटायर, अमित हरलका बनेंगे नए सीईओभारत में पेट्रोल, डीजल या LPG की कोई कमी नहीं, 60 दिन का स्टॉक मौजूद: सरकारभारत की तेल जरूरतें क्यों पूरी नहीं कर पा रहा ईरानी क्रूड ऑयल? चीन की ओर मुड़े जहाजलाइन लगाने की जरूरत नहीं, घर पहुंचेगा गैस सिलेंडर: सीएम योगी आदित्यनाथऑल टाइम हाई के करीब Oil Stock पर ब्रोकरेज सुपर बुलिश, कहा- खरीद लें, 65% और चढ़ने का रखता है दमBharat PET IPO: ₹760 करोड़ जुटाने की तैयारी, सेबी में DRHP फाइल; जुटाई रकम का क्या करेगी कंपनीतेल, रुपये और यील्ड का दबाव: पश्चिम एशिया संकट से बढ़ी अस्थिरता, लंबी अनिश्चितता के संकेतवैश्विक चुनातियों के बावजूद भारतीय ऑफिस मार्केट ने पकड़ी रफ्तार, पहली तिमाही में 15% इजाफा

IOCL Q3 Results: बेहतर रिफाइनिंग मार्जिन और सरकारी मुआवजे से मुनाफा 6 गुना उछला, ₹13,502 करोड़ पर आया

Advertisement

इंडियन ऑयल का दिसंबर तिमाही के दौरान परिचालन से राजस्व 7.7 प्रतिशत बढ़कर 2.36 लाख करोड़ रुपये हो गया

Last Updated- February 05, 2026 | 10:51 PM IST
Indian Oil

इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड (आईओसीएल) का दिसंबर 2025 को समाप्ति तिमाही में समेकित शुद्ध लाभ छह गुना बढ़कर 13,502 करोड़ रुपये हो गया जबकि पिछले वित्त वर्ष की इस तिमाही में कंपनी का शुद्ध लाभ 2,147 करोड़ रुपये था।

आईओसीएल ने आज बताया कि बेहतर सकल रिफाइनिंग मार्जिन (जीआरएम), तरलीकृत पेट्रोलियम गैस सिलिंडर की बिक्री पर अंडर रिकवरी के लिए सरकारी मार्जिन और कच्चे तेल के दाम सुस्त रहने के कारण इस तिमाही में समेकित शुद्ध लाभ बढ़ा।

इंडियन ऑयल का दिसंबर तिमाही के दौरान परिचालन से राजस्व 7.7 प्रतिशत बढ़कर 2.36 लाख करोड़ रुपये हो गया।

आईओसी का औसत जीआरएम अप्रैल से दिसंबर बीते वर्ष की समान अवधि की तुलना में दोगुना बढ़कर 8.41 डॉलर प्रति बैरल हो गया जबकि यह बीते वर्ष की समान अवधि में 3.69 डॉलर प्रति बैरल था।

दिसंबर, 2025 के अंत में एलपीजी सिलेंडरों की बिक्री पर रिफाइनर की अंडर-रिकवरी 24,318 करोड़ रुपये रही। लिहाजा भारत सरकार ने नुकसान की भरपाई के लिए 14,486 करोड़ रुपये की मंजूरी दी है। इसका वितरण नवंबर, 2025 से शुरू होकर 12 समान मासिक किश्तों में किया जाएगा।

Advertisement
First Published - February 5, 2026 | 10:49 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement