facebookmetapixel
Advertisement
PM Kisan की 23वीं किस्त अटक सकती है! तुरंत करें ये 3 जरूरी काम, वरना नहीं आएंगे ₹2000क्या है Bond Yield, जिसके बढ़ने से सरकार से लेकर आम आदमी तक बढ़ती है टेंशनमई में भारत का कंपोजिट PMI घटकर 58.1 पर, आर्थिक गतिविधियों में मजबूती बरकरारBosch ने दिया ₹270 प्रति शेयर डिविडेंड, मजबूत तिमाही नतीजों के बाद निवेशकों की नजर₹739 अरब की मजबूत ऑर्डर बुक से Defence PSU पर बढ़ा भरोसा, ब्रोकरेज ने दिए ₹500+ तक के टारगेटएस्सेल दिवालिया केस में बड़ा खुलासा! फर्जी जजमेंट्स का इस्तेमाल, सुप्रीम कोर्ट की नजर में मामलाओला इलेक्ट्रिक को बड़ा झटका! रेवेन्यू 57% गिरा, घाटा अब भी बरकरारयात्री वाहन बिक्री में पंजाब आगे, दोपहिया बिक्री में गुजरात शीर्ष परबायोगैस को हाइब्रिड से ज्यादा मिले प्रोत्साहन, Maruti के चेयरमैन भार्गव का बड़ा बयानGold-Silver Price Today: सोना 1.59 लाख के करीब फिसला, चांदी भी टूटी; चेक करें आज के रेट

NBFCs के लिए RBI की बड़ी राहत: ₹1000 करोड़ से कम संपत्ति वाली कंपनियों को पंजीकरण से मिलेगी छूट

Advertisement

केंद्रीय बैंक ने कुछ एनबीएफसी के लिए 1,000 से अधिक शाखाएं खोलने से पहले अनुमति लेने की आवश्यकता को भी खत्म करने का प्रस्ताव रखा

Last Updated- February 06, 2026 | 11:17 PM IST
NBFC
प्रतीकात्मक तस्वीर | फाइल फोटो

भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने शुक्रवार को कहा कि​ जिन गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनियां (एनबीएफसी) को सार्वजनिक पूंजी उपलब्ध नहीं है और जिनका ग्राहकों से सीधा संपर्क नहीं है तथा जिनकी संपत्ति 1,000 करोड़ रुपये से कम है, उन्हें आरबीआई के साथ पंजीकरण से छूट दी जाएगी। इस कदम का मकसद इन कंपनियों के लिए अनुपालन आवश्यकताओं को कम करना है। केंद्रीय बैंक ने कुछ एनबीएफसी के लिए 1,000 से अधिक शाखाएं खोलने से पहले अनुमति लेने की आवश्यकता को भी खत्म करने का प्रस्ताव रखा।

आरबीआई गवर्नर संजय मल्होत्रा ने शुक्रवार को कहा, ‘उनकी विशेष संरचना को देखते हुए, इन एनबीएफसी पर वर्तमान में लागू नियमों की समीक्षा की गई है। एनबीएफसी की वित्तीय प्रणाली में जोखिम की संभावना कम है, उसे ही ध्यान में रखते हुए, यह प्रस्ताव दिया गया है कि 1,000 करोड़ रुपये से कम संपत्ति वाले टाइप-1, एनबीएफसी को कुछ विशिष्ट शर्तों के साथ भारतीय रिजर्व बैंक में पंजीकरण कराने से बरी किया जा सकता है।’  

ये उपाय छोटी गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनियों की वित्तीय प्रणाली की स्थिरता और उसकी क्षमता को जोखिम में डाले बिना कुशलतापूर्वक काम करने में मदद करने के लिए आरबीआई की एक बड़ी योजना का हिस्सा हैं। साथ ही, केंद्रीय बैंक यह भी ध्यान रखेगा कि अर्थव्यवस्था में नकदी की उपलब्धता और ऋण का प्रवाह सही बना रहे। 

इसके अलावा, एनबीएफसी-आईसीसी पर लागू होने वाले सभी नियमों और संचालन के तरीकों को ध्यान में रखते हुए, आरबीआई ने यह प्रस्ताव रखा है कि ऐसी एनबीएफसी को शाखाएं खोलने से पहले अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं होगी। हितधारकों से राय लेने के लिए जारी किए गए मसौदे में, आरबीआई ने कहा, ‘एनबीएफसी को आम तौर पर आरबीआई से पहले अनुमति लिए बिना शाखाएं खोलने की अनुमति होती है, जब तक कि इस पर कोई विशेष प्रतिबंध न लगाया गया हो।’ इस बारे में हितधारकों की राय 27 फरवरी, 2026 तक आमंत्रित की गई है।

Advertisement
First Published - February 6, 2026 | 11:17 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement