facebookmetapixel
Advertisement
क्या ईरान पर सबसे बड़े हमले की तैयारी में अमेरिका? ट्रंप बोले: हम ‘लॉक्ड एंड लोडेड’, पर बातचीत भी जारी‘उदारीकण के बाद अहसास हुआ कि हमें इनोवेशन करना होगा, न कि दिल्ली में इंतजार’, नारायण मूर्ति ने बयां की 1991 से पहले की दुश्वारियां1991 से अब तक का सफर: अविश्वास से निकलकर भरोसे पर आधारित आर्थिक नीति बनाने की जरूरत‘बंगाल को मिली तबाही और निराशा की विरासत’, बोले स्वप्न दासगुप्ता: निवेश लाने के लिए करेंगे अतिरिक्त प्रयासऑरिफ्लेम बेचेगी भारत में अपना विनिर्माण कारोबार, अकुम्स ड्रग्स की सहायक कंपनी प्योर एंड क्योर से हुआ समझौता₹9,200 करोड़ के IPO से कर्जमुक्त होगी मणिपाल हेल्थ, उत्तर भारत में विस्तार पर कंपनी का जोर: दिलीप जोसजून में लगातार दूसरे महीने क्रेडिट कार्ड खर्च ₹2 लाख करोड़ पार, HDFC Bank और SBI का दिखा दबदबाICICI Bank ने डॉलर बॉन्ड से जुटाए $1 अरब, 2017 के बाद पहला सबसे बड़ा सार्वजनिक बॉन्ड इश्यूओडिशा में बनेगा देश का पहला AI-ऑप्टिमाइज्ड डेटा सेंटर, HCLTech करेगी ₹14,257 करोड़ का निवेशबंगाल को राष्ट्रीय अर्थव्यवस्था से जोड़ना होगा, केंद्र के साथ तालमेल और निवेश पर रहेगा हमारा जोर: स्वप्न दासगुप्ता

Bosch ने दिया ₹270 प्रति शेयर डिविडेंड, मजबूत तिमाही नतीजों के बाद निवेशकों की नजर

Advertisement

Bosch की FY26 की चौथी तिमाही में कंसोलिडेटेड रेवेन्यू सालाना आधार पर 13.3 फीसदी बढ़कर 5,566 करोड़ रुपये पहुंच गया

Last Updated- May 21, 2026 | 12:02 PM IST
Bosch dividend

Bosch Dividend: ऑटो कंपोनेंट और टेक्नोलॉजी कंपनी Bosch ने मार्च तिमाही में मजबूत नतीजे पेश किए हैं। कंपनी की आय और ऑपरेटिंग मुनाफे में अच्छी बढ़त देखने को मिली, जबकि EBITDA मार्जिन भी बेहतर हुआ है। इसके साथ ही कंपनी ने निवेशकों के लिए 270 रुपये प्रति शेयर के फाइनल डिविडेंड की भी घोषणा की है। हालांकि मजबूत नतीजों के बावजूद शेयर में दबाव देखने को मिला और गुरुवार को Bosch का शेयर करीब 4 फीसदी गिरावट के साथ 35,200 रुपये के आसपास कारोबार करता दिखा।

तिमाही नतीजों में कैसा रहा Bosch कंपनी का प्रदर्शन?

Bosch की FY26 की चौथी तिमाही में कंसोलिडेटेड रेवेन्यू सालाना आधार पर 13.3 फीसदी बढ़कर 5,566 करोड़ रुपये पहुंच गया। पिछले साल इसी तिमाही में यह 4,911 करोड़ रुपये था। कंपनी का मुनाफा भी बढ़ा है। मार्च तिमाही में Bosch का नेट प्रॉफिट 2.7 फीसदी बढ़कर 569 करोड़ रुपये रहा, जो एक साल पहले 554 करोड़ रुपये था। वहीं EBITDA 20.8 फीसदी बढ़कर 782 करोड़ रुपये पहुंच गया। EBITDA मार्जिन भी बढ़कर 14 फीसदी हो गया, जो पिछले साल 13.2 फीसदी था।

ऑटो बिजनेस से मिला बड़ा सपोर्ट

कंपनी ने बताया कि Mobility Segment यानी ऑटोमोबाइल से जुड़े कारोबार में प्रोडक्ट सेल्स 23.3 फीसदी बढ़ी हैं। खासतौर पर Power Solutions बिजनेस में 27.4 फीसदी की तेजी देखने को मिली। Bosch के मुताबिक इसका बड़ा कारण ऑटो सेक्टर में मजबूत मांग रही, खासकर Passenger Vehicles और Tractors सेगमेंट में।

कंपनी के टू-व्हीलर बिजनेस में भी बड़ी तेजी देखने को मिली। यह कारोबार 63.4 फीसदी बढ़ा है। Bosch ने कहा कि अप्रैल 2025 से लागू OBD-II Norms की वजह से Exhaust Gas Sensors की मांग तेजी से बढ़ी, जिससे कंपनी को फायदा मिला।

यह पढ़ें: ₹739 अरब की मजबूत ऑर्डर बुक से Defence PSU पर बढ़ा भरोसा, ब्रोकरेज ने दिए ₹500+ तक के टारगेट

Mobility बिजनेस के अलावा कंपनी के अन्य कारोबार में गिरावट देखने को मिली। Beyond Mobility Segment की प्रोडक्ट सेल्स करीब 9.1 फीसदी घटी हैं। कंपनी ने बताया कि Video Solutions, Access और Communication Systems बिजनेस की बिक्री के कारण यह गिरावट आई है।

पूरे साल कैसा रहा प्रदर्शन?

पूरे FY26 में Bosch का कंसोलिडेटेड रेवेन्यू बढ़कर 20,034 करोड़ रुपये पहुंच गया, जो FY25 में 18,087 करोड़ रुपये था। Bosch इंडिया के प्रमुख गुरु प्रसाद मुदलापुर ने कहा कि सप्लाई चेन से जुड़ी चुनौतियों के बावजूद कंपनी ने मजबूत प्रदर्शन किया है। उन्होंने कहा कि भारत तेजी से ग्लोबल ऑटोमोबाइल हब बन रहा है और Bosch इस बदलाव में बड़ी भूमिका निभाना चाहती है।

निवेशकों को मिलेगा डिविडेंड

Bosch ने FY26 के लिए 270 रुपये प्रति शेयर फाइनल डिविडेंड की सिफारिश की है। अगर AGM में शेयरधारकों की मंजूरी मिलती है तो यह डिविडेंड 14 अगस्त 2026 के बाद निवेशकों को दिया जाएगा।

Advertisement
First Published - May 21, 2026 | 11:52 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement