facebookmetapixel
Advertisement
देशव्यापी बैंक हड़ताल में शामिल हुए लाखों कर्मचारी, चेक क्लियरेंस और नकद लेन-देन सेवा हुई प्रभावितशेयर बाजार में लगातार 5वें हफ्ते भी हाहाकार, कच्चे तेल की आग और FII की बिकवाली से सेंसेक्स-निफ्टी पस्तटोल प्लाजा के चक्कर से मिलेगी मुक्ति! बोले गडकरी: बैरियर फ्री टोलिंग से ₹10,000 करोड़ बढ़ेगा राजमार्ग संग्रहदिल्ली में सजा ‘ब्रिक्स बाजार’, एक छत के नीचे दिखा 18 देशों की कला, हस्तशिल्प और संस्कृति का अनूठा संगम‘राजनीतिक झटकों से बचाएगा स्थानीय मुद्रा में व्यापार’, ब्रिक्स में बोले ईरानी राष्ट्रपति पेजेश्कियानयूपी में 6,566 करोड़ का निवेश करेंगी तीन वैश्विक पैकेजिंग कंपनियां, मेरठ-उन्नाव में लगेंगी यूनिट‘दुनिया में रुकावटें तो भारत बना रहा आर्थिक पुल’, ब्रिक्स बिजनेस फोरम में बोले PM मोदी: व्यापार बाधाएं खत्म करें देश‘AI दोधारी तलवार, सुरक्षा उपायों के बिना बेकाबू होने का खतरा’, निर्मला सीतारमण ने जताई चिंता‘टैरिफ व संरक्षणवाद वैश्विक अर्थव्यवस्था के लिए गंभीर खतरा’, ब्रिक्स देशों ने कहा: ये WTO नियमों के खिलाफनई दिल्ली में ब्रिक्स-भारत इनोवेट्स प्रदर्शनी, 37 स्वदेशी डीप-टेक स्टार्टअप कर रहे निवेशकों से पर चर्चा

सोना-चांदी की तेजी पर लगा ब्रेक, जानें आज कितने गिरे भाव

Advertisement

Comex पर सोना 4,120 डॉलर के करीब, जबकि चांदी 60 डॉलर प्रति औंस से नीचे कारोबार कर रही है।

Last Updated- July 23, 2026 | 10:17 AM IST
Gold and Silver price today
सोने-चांदी के आज के भाव

बीते कुछ दिनों में सोने-चांदी की कीमतों में आ रही तेजी अब थम गई। गुरुवार(23 जुलाई) को सोने चांदी की कीमतों में गिरावट देखने को मिली। बीते दिनों मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव और सुरक्षित निवेश (सेफ-हेवन) की मांग बढ़ने से सोना-चांदी की कीमतों को समर्थन मिला था। लेकिन अब मुनाफावसूली के कारण दाम सुस्त पड़ गए

 ग्लोबल मार्केट में दोनों के भाव की शुरुआत सुस्ती के साथ हुई।  Comex पर सोना 4,120 डॉलर प्रति औंस के करीब, जबकि चांदी के 60डॉलर प्रति औंस के करीब कारोबार कर रही है। MCX पर खबर लिखे जाने के समय सोने के वायदा भाव 1,45,200 रुपये, जबकि चांदी के भाव 2,26,400 रुपये के करीब कारोबार कर रहे हैं।

सोने के भाव लुढ़के

सोने के वायदा भाव की शुरुआत नरमी के साथ हुई। MCX पर सोने का बेंचमार्क अगस्त कॉन्ट्रैक्ट 210 रुपये की गिरावट के साथ 1,45,470 रुपये के भाव पर खुला। पिछला बंद भाव 1,45,680 रुपये था। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 470 रुपये की गिरावट के साथ 1,45,210 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 1,45,470 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 1,45,200 रुपये के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। सोने के वायदा भाव ने इस साल 1,80,779 रुपये के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया था।

चांदी भी फिसली

चांदी के वायदा भाव की शुरुआत सुस्त रही। MCX पर चांदी का बेंचमार्क सितंबर कॉन्ट्रैक्ट 431 रुपये की गिरावट के साथ 2,26,567 रुपये पर खुला। पिछला बंद भाव 2,26,998 रुपये था। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 605 रुपये की गिरावट के साथ 2,26,393 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 2,26,674 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 2,26,269 रुपये के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। चांदी के वायदा भाव ने इस साल 4,20,048 रुपये किलो के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया।

Also Read | तेल 96 डॉलर के करीब, अमेरिका ईरान तनाव से बढ़ी सप्लाई की चिंता, ब्रेंट और WTI दोनों में तेजी

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना-चांदी गिरे

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने चांदी के वायदा भाव में नरमी देखने को मिल रही है। Comex पर सोना 4,126 डॉलर प्रति औंस के भाव पर खुला। पिछला क्लोजिंग प्राइस 4,151.90 डॉलर प्रति औंस था। खबर लिखे जाने के समय यह 31.60 डॉलर की गिरावट के साथ 4,120.30 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। सोने के भाव ने इस साल 5,586.20 डॉलर के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया।

Comex पर चांदी के वायदा भाव 60.01 डॉलर के भाव पर खुले। पिछला क्लोजिंग प्राइस 60.29 डॉलर था। खबर लिखे जाने के समय यह 0.47 डॉलर की गिरावट साथ 59.82 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। इसके भाव ने इस साल 121.79 डॉलर का उच्चतम स्तर छू लिया।

MCX, Comex पर भाव

MCX Open Last Close LTP
सोना 1,45,470 1,45,680

 

1,45,210
चांदी 2,26,567 2,26,998 2,26,393
Comex Open Last Close LTP
सोना 4,126 4,151.90 4,120.30
चांदी 60.01 60.29 59.82

(नोट: mcx में सोने के वायदा भाव रुपये प्रति 10 ग्राम, चांदी रुपये प्रति किलो में हैं।कॉमेक्स में दोनों के वायदा भाव डॉलर प्रति ओंस में हैं। last trading price (LTP) खबर लिखे जाने के समय तक के हैं)

Advertisement
First Published - July 23, 2026 | 10:17 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement