facebookmetapixel
Advertisement
देशव्यापी बैंक हड़ताल में शामिल हुए लाखों कर्मचारी, चेक क्लियरेंस और नकद लेन-देन सेवा हुई प्रभावितशेयर बाजार में लगातार 5वें हफ्ते भी हाहाकार, कच्चे तेल की आग और FII की बिकवाली से सेंसेक्स-निफ्टी पस्तटोल प्लाजा के चक्कर से मिलेगी मुक्ति! बोले गडकरी: बैरियर फ्री टोलिंग से ₹10,000 करोड़ बढ़ेगा राजमार्ग संग्रहदिल्ली में सजा ‘ब्रिक्स बाजार’, एक छत के नीचे दिखा 18 देशों की कला, हस्तशिल्प और संस्कृति का अनूठा संगम‘राजनीतिक झटकों से बचाएगा स्थानीय मुद्रा में व्यापार’, ब्रिक्स में बोले ईरानी राष्ट्रपति पेजेश्कियानयूपी में 6,566 करोड़ का निवेश करेंगी तीन वैश्विक पैकेजिंग कंपनियां, मेरठ-उन्नाव में लगेंगी यूनिट‘दुनिया में रुकावटें तो भारत बना रहा आर्थिक पुल’, ब्रिक्स बिजनेस फोरम में बोले PM मोदी: व्यापार बाधाएं खत्म करें देश‘AI दोधारी तलवार, सुरक्षा उपायों के बिना बेकाबू होने का खतरा’, निर्मला सीतारमण ने जताई चिंता‘टैरिफ व संरक्षणवाद वैश्विक अर्थव्यवस्था के लिए गंभीर खतरा’, ब्रिक्स देशों ने कहा: ये WTO नियमों के खिलाफनई दिल्ली में ब्रिक्स-भारत इनोवेट्स प्रदर्शनी, 37 स्वदेशी डीप-टेक स्टार्टअप कर रहे निवेशकों से पर चर्चा

‘AI दोधारी तलवार, सुरक्षा उपायों के बिना बेकाबू होने का खतरा’, निर्मला सीतारमण ने जताई चिंता

Advertisement

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने एआई को दोधारी तलवार बताते हुए कहा कि इसे अपनाने के साथ ही कड़े सुरक्षा उपाय और जवाबदेही तय करना बेहद जरूरी है

Last Updated- September 11, 2026 | 10:25 PM IST
Union Finance Minister Nirmala Sitharaman
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण | फाइल फोटो

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शुक्रवार को आर्टिफिशल इंटेलिजेंस (एआई) के मजबूत सुरक्षा उपाय के साथ तेजी से बदलती तकनीक को त्वरित व निरंतर अपनाने का आह्वान किया। इससे तेजी से बदलती तकनीक को अपनाया जा सकेगा। सीतारमण ने कहा कि सुरक्षा उपायों के बिना ‘एआई के बेकाबू होने का सवाल पूरे समाज के सामने खड़ा हो जाएगा।’ उन्होंने इसे जोखिम का ऐसा वितरण बताया जो लंबे समय तक नहीं चलेगा।

उन्होंने यह टिप्पणी एआई उद्योग में फ्रंटियर एआई मॉडल के तेजी से विकास और इस्तेमाल को लेकर बढ़ रही चिंताओं के मद्देनजर आई है। दरअसल, विश्व की नामचीन एआई लैबोरेटरीज में से एक में शोधकर्ता ने अपने पद से त्यागपत्र दे दिया है। इस शोधकर्ता ने सार्वजनिक रूप से चेतावनी दी थी कि कमर्शियल फ्रंटियर लैब ‘स्वयं को बेहतर बनाने वाली सुपर-इंटेलिजेंस की ओर तेजी से आग बढ़ रही हैं और हमारी ज़िंदगी के साथ जुआ खेल रही हैं।’

सीतारमण ने ग्लोबल फिनटेक फेस्ट 2026 में अपने भाषण में कहा, ‘ऐसे में क्या उस चेतावनी की बारीकी से जांच करने की जरूरत है? या हम बस यह मान लें कि जोखिम को बढ़ा-चढ़ाकर बताया गया है? मैं यह बात घबराहट फैलाने के लिए नहीं बल्कि समूची मानव जाति के प्रति संस्थागत जवाबदेही पर जोर देने के लिए कह रही हूं।’

उन्होंने पूछा, ‘ वैश्विक एआई उद्योग से कौन आगे आएगा और जनता को भरोसा दिलाएगा? कौन दिखाएगा कि सुरक्षा उपाय वास्तव में तकनीक की रफ्तार के साथ चल रहे हैं? भरोसेमंद व पारदर्शी जवाब देने के लिए संगठित और सामूहिक प्रयास कहां है?’

सीतारमण ने कहा कि तकनीक से पैदा हुई खामियों को दूर करने के लिए भी तकनीक का इस्तेमाल किया जा सकता है लेकिन सुरक्षा उपायों को भी जोखिमों के साथ-साथ तेजी से विकसित होना चाहिए। उन्होंने कहा कि एआई ‘दोधारी तलवार’ है। इसमें धोखाधड़ी का पता लगाने की क्षमता है, लेकिन यह साथ ही हमलावरों को ‘बड़े और ज्यादा जटिल साइबर हमले’ ऑटोमेट करने की सुविधा भी देती है।

सीतारमण ने नियामकों, बोर्ड और वरिष्ठ प्रबंधन को चेतावनी दी कि वे एआई गवर्नेंस को पूरी तरह से तकनीक टीमों पर न छोड़ें। लिहाजा उन्हें यह समझना होगा कि एआई का इस्तेमाल कहां हो रहा है, एआई किन फैसलों पर असर डालती है, यह किस डेटा पर निर्भर करती है और अगर सिस्टम फेल हो जाए तो क्या गड़बड़ हो सकती है। उन्होंने कहा कि ज्यादा जोखिम वाले एप्लिकेशन को लागू करने से पहले और उनके पूरे लाइफसाइकल के दौरान ज्यादा बारीकी से जांचा परखा जाना चाहिए।

सीतारमण ने कहा कि एआई को नहीं अपनाने के भी अपने जोखिम हो सकते हैं। इस क्रम में जो संस्थान पूरी तरह से पुराने सिस्टम पर निर्भर रहते हैं, वे कमजोर पड़ सकते हैं। वे प्रतिस्पर्धात्मकता खो सकते हैं या आखिरकार खत्म हो सकते हैं।

Advertisement
First Published - September 11, 2026 | 10:25 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement