facebookmetapixel
Advertisement
झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा विवाद पर नहीं बनी बात, 15वें दिन भी जारी छात्रों का आंदोलनडीपफेक और AI कंटेंट पर Meta की बढ़ी मुश्किलें, सरकार ने ‘इंटरमीडियरी’ स्टेटस पर उठाए सवालRetirement Planning: पहली सैलरी आए तभी से शुरू कर दें बुढ़ापे की तैयारी, बाद में भारी पड़ सकती है अनदेखीDividend Stocks: शेयर बाजार में 10 से 14 अगस्त तक डिविडेंड की बारिश, 90 से अधिक कंपनियां बाटेंगी मुनाफाE20 विवाद के बीच सरकारी तेल कंपनियों का दावा: ईंधन पूरी तरह सुरक्षित, ना घट रही माइलेज ना हो रहा नुकसानरूसी तेल खरीदने पर 100% टैरिफ, अमेरिकी सीनेट में पास हुआ विधेयक; भारत-चीन को खतराविधानसभा उपचुनावों में 17 सालों से सत्ता पक्ष का रहा है दबदबा, 53% सीटों पर हासिल की जीतबिहार में शराबबंदी से नहीं थमा महिलाओं के खिलाफ अपराध, पर राज्य में बढ़ा अवैध शराब का कारोबारभारतीय मीडिया उद्योग में तीन गुना बढ़ने की क्षमता, नियमों के शिकंजे से मिले आजादी: सुभाष चंद्राफाइनेंशियल सेक्टर में AI को अपनाने के साथ सुरक्षा भी बढ़ानी होगी, नुकसान का न करें इंतजार: CEA नागेश्वरन

Gold, Silver Price Today: सोने का वायदा भाव टूटा, चांदी में भी आई ₹2,889 की गिरावट

Advertisement

Gold and Silver Rate today: घरेलू बाजार में सोने के वायदा भाव ₹1,58,100, जबकि चांदी के भाव ₹2,68,300 के करीब कारोबार कर रहे थे

Last Updated- May 20, 2026 | 10:13 AM IST
Gold and Silver price today
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने चांदी के भाव गिरावट के साथ कारोबार कर रहे हैं।

Gold and Silver Rate Today: सोने-चांदी के वायदा भाव में बुधवार (20 मई) को नरमी देखने को मिल रही है। दोनों के भाव गिरावट के साथ खुले। खबर लिखे जाने के समय घरेलू बाजार में सोने के वायदा भाव 1,58,100 रुपये, जबकि चांदी के भाव 2,68,300 रुपये के करीब कारोबार कर रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने चांदी के भाव गिरावट के साथ कारोबार कर रहे हैं।

सोने के भाव गिरे

सोने के वायदा भाव की शुरुआत गिरावट के साथ हुई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने का बेंचमार्क जून कॉन्ट्रैक्ट 106 रुपये की गिरावट के साथ 1,58,974 रुपये के भाव पर खुला। पिछला बंद भाव 1,59,080 रुपये था। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 966 रुपये की गिरावट के साथ 1,58,114 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 1,60,378 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 1,57,59 रुपये के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। सोने के वायदा भाव ने इस साल 1,80,779 रुपये के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया था।

चांदी भी हुई सस्ती

चांदी के वायदा भाव की शुरुआत सुस्त रही। MCX पर चांदी का बेंचमार्क जुलाई कॉन्ट्रैक्ट 2,889 रुपये की गिरावट के साथ 2,67,230 रुपये पर खुला। पिछला बंद भाव 2,70,119 रुपये था। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 1,805 रुपये की गिरावट के साथ 2,68,314 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 2,68,464 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 2,67,230 रुपये के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। चांदी के भाव 3 लाख रुपये पार कर चुके हैं। चांदी के वायदा भाव ने इस साल 4,20,048 रुपये किलो के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना-चांदी नरम

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने चांदी के वायदा भाव में नरमी देखने को मिल रही है। Comex पर सोना 4,486.60 डॉलर प्रति औंस के भाव पर खुला। पिछला क्लोजिंग प्राइस 4,511.20 डॉलर प्रति औंस था। खबर लिखे जाने के समय यह 47.70 डॉलर की गिरावट के साथ 4,463.50 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। सोने के भाव ने इस साल 5,586.20 डॉलर के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया।

Comex पर चांदी के वायदा भाव 74.08 डॉलर के भाव पर खुले। पिछला क्लोजिंग प्राइस 75.15 डॉलर था। खबर लिखे जाने के समय यह 1.32 डॉलर की गिरावट के साथ 73.83 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। इसके भाव ने इस साल 121.79 डॉलर का उच्चतम स्तर छू लिया।

MCX, Comex पर भाव

MCX Open Last Close LTP
सोना 1,58,974 1,59,080 1,58,114
चांदी 2,67,230 2,70,119 2,68,314
Comex Open Last Close LTP
सोना 4,486.60 4,511.20 4,463.50
चांदी 74.08 75.15 73.83

(नोट: MCX में सोने के वायदा भाव रुपये प्रति 10 ग्राम, चांदी रुपये प्रति किलो में हैं। कॉमेक्स में दोनों के वायदा भाव डॉलर प्रति औंस में हैं। last trading price (LTP) खबर लिखे जाने के समय तक के हैं)

Advertisement
First Published - May 20, 2026 | 9:51 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement