Dividend Stocks Next Week: शेयर बाजार में निवेश करने वाले निवेशकों के लिए अगस्त का यह हफ्ता कमाई के लिहाज से खास रहने वाला है। 10 से 14 अगस्त 2026 के बीच कई कंपनियां अपने शेयरधारकों को डिविडेंड देने जा रही हैं। इस दौरान कुछ कंपनियां जहां फाइनल डिविडेंड का ऐलान कर रही हैं, वहीं कई कंपनियां अंतरिम डिविडेंड के जरिए निवेशकों को फायदा पहुंचाएंगी।
खास बात यह है कि इस लिस्ट में कुछ कंपनियां प्रति शेयर 20-30 रुपये से ज्यादा का डिविडेंड भी दे रही हैं। अगर आपके पोर्टफोलियो में इनमें से किसी कंपनी के शेयर हैं, तो रिकॉर्ड डेट और एक्स डेट पर नजर रखना बेहद जरूरी है। आइए जानते हैं 10 से 14 अगस्त के बीच किन-किन कंपनियों के शेयर डिविडेंड के लिहाज से महत्वपूर्ण रहने वाले हैं।
10 अगस्त को होगी डिविडेंड की शुरुआत
- AVT Natural Products Ltd: 0.45 रुपये का फाइनल डिविडेंड
- Central Mine Planning & Design Institute Ltd: 1.06 रुपये का फाइनल डिविडेंड
- Indus Towers Ltd: 14 रुपये का डिविडेंड
- Jio Financial Services Ltd: 0.60 रुपये का फाइनल डिविडेंड
- Majestic Auto Ltd: 25 रुपये का फाइनल डिविडेंड
- PTC India Ltd: 23 रुपये का अंतरिम डिविडेंड
- RITES Ltd: 1.40 रुपये का अंतरिम डिविडेंड
- Styrenix Performance Materials Ltd: 23 रुपये का अंतरिम डिविडेंड
- West Coast Paper Mills Ltd: 3 रुपये का फाइनल डिविडेंड
11 अगस्त को Castrol जैसी कंपनी देगी डिविडेंड
- Castrol India Ltd: 6.25 रुपये का अंतरिम डिविडेंड
- Chambal Fertilisers & Chemicals Ltd: 6 रुपये का फाइनल डिविडेंड
- Dhunseri Ventures Ltd: 1.50 रुपये का फाइनल डिविडेंड
- E & E Enterprises Ltd: 1 रुपये का फाइनल डिविडेंड
- Gateway Distriparks Ltd: डिविडेंड राशि घोषित नहीं
- Gland Pharma Ltd: 20 रुपये का फाइनल डिविडेंड
- Godfrey Phillips India Ltd: 33 रुपये का फाइनल डिविडेंड
- Kanoria Energy & Infrastructure Ltd: 0.05 रुपये का फाइनल डिविडेंड
- Kirloskar Industries Ltd: 13 रुपये का फाइनल डिविडेंड
- Kopran Ltd: 3 रुपये का फाइनल डिविडेंड
- Ratnamani Metals & Tubes Ltd: 10 रुपये का फाइनल डिविडेंड
- Standard Industries Ltd: 0.25 रुपये का फाइनल डिविडेंड
- Sudarshan Chemical Industries Ltd: 5 रुपये का फाइनल डिविडेंड
- Symphony Ltd: 1 रुपये का अंतरिम डिविडेंड
- Tainwala Chemicals and Plastics (India) Ltd: डिविडेंड राशि घोषित नहीं
12 अगस्त को ये कंपनियां बाटेंगी डिविडेंड
- ASM Technologies Ltd: 6 रुपये का अंतरिम डिविडेंड
- Computer Age Management Services Ltd: 2.50 रुपये का अंतरिम डिविडेंड
- Dhunseri Tea & Industries Ltd: 2 रुपये का फाइनल डिविडेंड
- Gabriel India Ltd: 3.10 रुपये का फाइनल डिविडेंड
- Gujarat Containers Ltd: 1.50 रुपये का डिविडेंड
- H.G. Infra Engineering Ltd: 2 रुपये का फाइनल डिविडेंड
- Industrial & Prudential Investment Company Ltd: 120 रुपये का फाइनल डिविडेंड
- KCP Ltd: 0.50 रुपये का अंतरिम डिविडेंड
- KPIT Technologies Ltd: 5.25 रुपये का फाइनल डिविडेंड
- Neelamalai Agro Industries Ltd: 20 रुपये का फाइनल डिविडेंड
- NHPC Ltd: 0.21 रुपये का फाइनल डिविडेंड
- Sandur Manganese & Iron Ores Ltd: 0.50 रुपये का फाइनल डिविडेंड
- Narmada Gelatines Ltd: 11 रुपये का फाइनल डिविडेंड
- Uniparts India Ltd: 9 रुपये का अंतरिम डिविडेंड
- Vaibhav Global Ltd: 1.50 रुपये का अंतरिम डिविडेंड
- Voith Paper Fabrics India Ltd: 10 रुपये का डिविडेंड
Also Read: RBI के नए ड्राफ्ट नियमों से NBFC पर बढ़ा दबाव, बजाज फाइनैंस समेत कई कंपनियों के शेयरों में बड़ी गिरावट
13 अगस्त को कौन-कौन सी कंपनी लिस्ट में?
- Antony Waste Handling Cell Ltd: 0.50 रुपये का फाइनल डिविडेंड
- Bharat Electronics Ltd: 0.55 रुपये का फाइनल डिविडेंड
- Century Enka Ltd: 11 रुपये का डिविडेंड
- Dhunseri Investments Ltd: 3 रुपये का फाइनल डिविडेंड
- Godrej Consumer Products Ltd: 5 रुपये का अंतरिम डिविडेंड
- Metal Coatings India Ltd: 1 रुपये का फाइनल डिविडेंड
- Neogen Chemicals Ltd: 1 रुपये का फाइनल डिविडेंड
- Power Grid Corporation of India Ltd: 1.25 रुपये का फाइनल डिविडेंड
- Prestige Estates Projects Ltd: 2 रुपये का फाइनल डिविडेंड
- RailTel Corporation of India Ltd: 1.25 रुपये का फाइनल डिविडेंड
- The Ramco Cements Ltd: 2.50 रुपये का डिविडेंड
- Ramco Industries Ltd: 1.25 रुपये का फाइनल डिविडेंड
- Sodhani Capital Ltd: 0.50 रुपये का फाइनल डिविडेंड
- South Indian Bank Ltd: 0.45 रुपये का फाइनल डिविडेंड
- Sumedha Fiscal Services Ltd: 1 रुपये का फाइनल डिविडेंड
- Tirupati Foam Ltd: 1 रुपये का फाइनल डिविडेंड
- Usha Martin Ltd: 3.75 रुपये का फाइनल डिविडेंड
- Visaka Industries Ltd: 1 रुपये का अंतरिम डिविडेंड
14 अगस्त को सबसे ज्यादा कंपनियां देंगी डिविडेंड
- Alkali Metals Ltd: 1 रुपये का फाइनल डिविडेंड
- The Anup Engineering Ltd: 12 रुपये का फाइनल डिविडेंड
- Apollo Hospitals Enterprise Ltd: 10 रुपये का फाइनल डिविडेंड
- Astral Ltd: 2.50 रुपये का फाइनल डिविडेंड
- Bondada Engineering Ltd: 0.28 रुपये का फाइनल डिविडेंड
- Crest Ventures Ltd: 1 रुपये का फाइनल डिविडेंड
- Dynamatic Technologies Ltd: 3 रुपये का अंतरिम डिविडेंड
- Electrosteel Castings Ltd: 0.90 रुपये का फाइनल डिविडेंड
- Federal Bank Ltd: 1.20 रुपये का फाइनल डिविडेंड
- Ganesh Consumer Products Ltd: 2.50 रुपये का फाइनल डिविडेंड
- Godawari Power and Ispat Ltd: 1 रुपये का फाइनल डिविडेंड
- Hindustan Aeronautics Ltd: 10 रुपये का फाइनल डिविडेंड
- Hindustan Petroleum Corporation Ltd: 19.25 रुपये का फाइनल डिविडेंड
- Indian Oil Corporation Ltd: 1.25 रुपये का फाइनल डिविडेंड
- Kalyani Investment Company Ltd: 10 रुपये का डिविडेंड
- Kotyark Industries Ltd: 5 रुपये का फाइनल डिविडेंड
- Lloyds Engineering Works Ltd: 0.25 रुपये का फाइनल डिविडेंड
- Mangalam Cement Ltd: 1.50 रुपये का फाइनल डिविडेंड
- Global Health Ltd: 0.50 रुपये का फाइनल डिविडेंड
- Minda Corporation Ltd: 0.80 रुपये का फाइनल डिविडेंड
- NCC Ltd: 2.20 रुपये का डिविडेंड
- Premco Global Ltd: 2 रुपये का अंतरिम डिविडेंड
- Rain Industries Ltd: 1 रुपये का अंतरिम डिविडेंड
- RBL Bank Ltd: 1 रुपये का फाइनल डिविडेंड
- REC Ltd: 1.55 रुपये का फाइनल डिविडेंड
- Responsive Industries Ltd: 0.10 रुपये का फाइनल डिविडेंड
- Rashi Peripherals Ltd: 2 रुपये का फाइनल डिविडेंड
- Sandesh Ltd: 5 रुपये का फाइनल डिविडेंड
- Sanghvi Movers Ltd: 2 रुपये का फाइनल डिविडेंड
- Sarda Energy & Minerals Ltd: 2 रुपये का फाइनल डिविडेंड
- Sonata Software Ltd: 1.25 रुपये का अंतरिम डिविडेंड
- Suryalata Spinning Mills Ltd: 2 रुपये का फाइनल डिविडेंड
- Tourism Finance Corporation of India Ltd: 0.60 रुपये का फाइनल डिविडेंड
- Xchanging Solutions Ltd: 2 रुपये का फाइनल डिविडेंड
निवेशकों को क्या ध्यान में रखना जरूरी?
मार्केट एक्सपर्ट के मुताबिक, डिविडेंड का फायदा लेने के लिए निवेशकों को दो तारीखों के बारे में जानना बहुत जरूरी है। ये हैं ‘एक्स-डिविडेंड डेट’ और ‘रिकॉर्ड डेट’।
‘एक्स-डिविडेंड डेट’ वह तारीख होती है, जिससे कम से कम एक दिन पहले आपके पास कंपनी के शेयर होने चाहिए। अगर आप एक्स-डेट के दिन या उसके बाद शेयर खरीदते हैं, तो आपको उस डिविडेंड का फायदा नहीं मिलेगा।
वहीं, ‘रिकॉर्ड डेट’ वह दिन होता है जब कंपनी अपने रिकॉर्ड चेक करके यह तय करती है कि डिविडेंड पाने वाले शेयरधारक कौन हैं और उनकी लिस्ट फाइनल करती है।
भारतीय शेयर बाजार में अभी T+1 सेटलमेंट लागू है। इसका मतलब है कि शेयर खरीदने के अगले दिन वे आपके डीमैट अकाउंट में आ जाते हैं। इसी वजह से अब एक्स-डिविडेंड डेट और रिकॉर्ड डेट के बीच का अंतर खत्म हो गया है और दोनों तारीखें अक्सर एक ही दिन होती हैं।
First Published - August 8, 2026 | 12:02 PM IST
संबंधित पोस्ट