facebookmetapixel
Advertisement
SBI ने AI की मदद से MSME को मंजूर किए ₹1 लाख करोड़ के लोन, जानें कैसे बदली प्रक्रियाब्रिक्स देशों में निजी निवेश बढ़ाने पर जोर, सीतारमण ने ढांचागत सुधारों को बताया जरूरीरतन टाटा के निधन के बाद बढ़े मतभेद, चंद्रशेखरन के फैसले से नए दौर की शुरुआतजुलाई में खुदरा महंगाई बढ़कर 4.45%, खाने-पीने की चीजों की कीमतों ने बढ़ाई चिंताजियो क्रेडिट में 49.9% हिस्सेदारी खरीदेगा बैंक ऑफ अमेरिका, ₹18,268 करोड़ का सौदाटाटा मोटर्स की पहली तिमाही मजबूत, मुनाफा 2,560 करोड़ रुपये और राजस्व 19% बढ़ाज्वैलरी बिक्री से टाइटन का प्रदर्शन मजबूत, ब्रोकरेज ने बढ़ाया कमाई का अनुमानचंद्रशेखरन के दौर में टाटा का डिजिटल से सेमीकंडक्टर तक दांव, घाटे में चल रहे कारोबार बने बड़ी चुनौतीनमक से लेकर प्रीमियम प्रोडक्ट्स तक, चंद्रशेखरन के दौर में टाटा का कंज्यूमर कारोबार मजबूतचंद्रशेखरन के इस्तीफे के बाद टाटा संस की गवर्नेंस पर सवाल, ट्रस्ट्स और बोर्ड के रिश्ते अहम

Adani Group का विदर्भ में बड़ा दांव, कंपनी ने ₹70,000 करोड़ के निवेश का रखा लक्ष्य

Advertisement

समूह की निवेश प्रतिबद्धताओं में से एक लिंगा, कलमेश्वर (नागपुर जिले में) में 70,000 करोड़ रुपये का एकीकृत कोयला गैसीकरण और डाउनस्ट्रीम डेरिवेटिव कॉम्प्लेक्स है

Last Updated- February 07, 2026 | 12:30 PM IST
Adani Group
प्रतीकात्मक तस्वीर | फाइल फोटो

गौतम अदाणी के नेतृत्व वाले अदाणी समूह ने 70,000 करोड़ रुपये के निवेश से महाराष्ट्र के विदर्भ इलाके में ऊर्जा, लॉजिस्टिक्स और एयरपोर्ट इन्फ्रास्ट्रक्चर जैसे क्षेत्रों में अपनी मौजूदगी मजबूत करने का लक्ष्य रखा है।

अदाणी एयरपोर्ट होल्डिंग्स के निदेशक और अदाणी समूह के उपाध्यक्ष (वित्त) जीत अदाणी ने शुक्रवार को यहां केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की उपस्थिति में एसोसिएशन ऑफ इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट द्वारा आयोजित ‘एडवांटेज विदर्भ-खासदार औद्योगिक महोत्सव 2026’ में बोलते हुए विदर्भ के लिए समूह की दीर्घावधि निवेश प्रतिबद्धता को स्पष्ट किया। इस क्षेत्र के लिए समूह की निवेश प्रतिबद्धताओं में से एक लिंगा, कलमेश्वर (नागपुर जिले में) में 70,000 करोड़ रुपये का एकीकृत कोयला गैसीकरण और डाउनस्ट्रीम डेरिवेटिव कॉम्प्लेक्स है।

उम्मीद है कि परियोजना से 30,000 प्रत्यक्ष नौकरियां पैदा होंगी, उन्नत केमिकल विनिर्माण क्षमताओं का निर्माण होगा, महत्त्वपूर्ण उद्योगों के लिए ऊर्जा स्वतंत्रता को बढ़ावा मिलेगा और नागपुर स्वच्छ ऊर्जा टेक्नॉलजी के वैश्विक मानचित्र पर मजबूती से स्थापित होगा। 

तिरोड़ा (विदर्भ के गोंदिया जिले में) में अदाणी पावर का महाराष्ट्र का सबसे बड़ा 3,300 मेगावॉट का सुपरक्रिटिकल पावर प्लांट है। 2025 में, कंपनी ने 600 मेगावॉट के बुटीबोरी (नागपुर जिले में) पावर प्लांट का कायाकल्प किया। 25 साल के आपूर्ति समझौते के माध्यम से यह खवड़ा (गुजरात में) से अनूठे सौर उत्पादन को मजबूत थर्मल बेसलोड आपूर्ति के साथ मिलाकर महाराष्ट्र के लिए 6,600 मेगावॉट बिजली सुनिश्चित करता है। 

Advertisement
First Published - February 7, 2026 | 12:30 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement