Stocks To Watch Today, August 21: शेयर बाजार में आज कई कंपनियों के शेयरों में हलचल देखने को मिल सकती है। कुछ कंपनियों को बड़े ऑर्डर मिले हैं, तो कुछ में अहम प्रबंधन बदलाव हुए हैं। वहीं, कुछ कंपनियों ने नए कारोबार से जुड़ी जानकारी दी है। आइए जानते हैं आज किन शेयरों पर रहेगी नजर।
सात्विक ग्रीन एनर्जी की सब्सिडियरी कंपनी Saatvik Solar Industries को करीब 190 करोड़ रुपये का ऑर्डर मिला है। यह ऑर्डर एक प्रमुख Independent Power Producer (IPP) और EPC कंपनी से मिला है। इसके तहत कंपनी को सोलर फोटोवोल्टिक मॉड्यूल की सप्लाई करनी है।
Torrent Power में CFO को लेकर बड़ा बदलाव हुआ है। सौरभ मशरूवाला ने 20 अगस्त 2026 से कंपनी के Chief Financial Officer और Whole-Time Key Managerial Personnel के पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने रिटायरमेंट की योजना के चलते इस्तीफा दिया है।
बोर्ड ने विकास पोद्दार को 21 अगस्त से कंपनी का नया CFO और Whole-Time Key Managerial Personnel नियुक्त करने को मंजूरी दे दी है।
RailTel Corporation को 164.78 करोड़ रुपये का वर्क ऑर्डर मिला है। यह ऑर्डर Western Coalfields की ओर से दिया गया है। कंपनी को 60 महीने यानी 5 साल की अवधि के लिए रेंटल बेसिस पर MPLS VPN नेटवर्क स्थापित करना है।
Lemon Tree Hotels ने गुजरात के भरूच में 85 कमरों वाले नए होटल की शुरुआत की है। यह होटल Lemon Tree Hotel ब्रांड के तहत खोला गया है और कंपनी की सब्सिडियरी Carnation Hotels इसका मैनेजमेंट संभालेगी। इसके साथ गुजरात में Lemon Tree Hotels के ऑपरेशनल होटलों की संख्या बढ़कर 12 हो गई है।
IndiGo ने जुलाई में घरेलू एविएशन मार्केट में अपनी मजबूत पकड़ बनाए रखी। कंपनी ने महीने के दौरान 80.82 लाख यात्रियों को सफर कराया और घरेलू एयरलाइन बाजार में 67.4 फीसदी हिस्सेदारी हासिल की।
KFin Technologies में बड़ा ब्लॉक डील देखने को मिला। General Atlantic Singapore Fund Pte ने कंपनी के 1.51 करोड़ शेयर, यानी करीब 8.75 फीसदी हिस्सेदारी, 1,400 करोड़ रुपये में बेच दी। शेयरों की बिक्री 925 रुपये प्रति शेयर के भाव पर हुई।
इस पूरी हिस्सेदारी को 12 ग्लोबल और घरेलू निवेशकों ने खरीदा। इनमें Invesco Mutual Fund, Mirae Asset Mutual Fund, Kotak Mahindra Asset Management Company, HSBC Mutual Fund, Motilal Oswal Asset Management Company, Morgan Stanley Asia Singapore, Bandhan Mutual Fund, Citigroup Global Markets Singapore, Edelweiss Mutual Fund, Societe Generale, ICICI Lombard General Insurance और ICICI Prudential Life Insurance Company शामिल हैं।
Niva Bupa Health Insurance को लेकर नियामकीय अपडेट सामने आया है। IRDAI ने कंपनी को वित्त वर्ष 2024-25 में लागू Expense of Management (EoM) लिमिट का उल्लंघन करने पर चेतावनी दी है।
इसके साथ ही कंपनी को 19 अगस्त 2026 से छह महीने तक नए बिजनेस स्थान खोलने से रोक दिया गया है।
Tata Motors Passenger Vehicles ने गुजरात में अपने Sanand प्लांट में सामान्य ऑपरेशन फिर से शुरू कर दिए हैं। भारी बारिश और बाढ़ के कारण कंपनी के Sanand प्लांट और आसपास के सप्लायर प्लांट्स में अस्थायी रूप से काम प्रभावित हुआ था। अब इन जगहों पर परिचालन सामान्य हो गया है।
Quant Mutual Fund ने Pfizer में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाई है। फंड ने कंपनी के 2.67 लाख अतिरिक्त शेयर करीब 131.25 करोड़ रुपये में खरीदे हैं। यह Pfizer की पेड-अप इक्विटी का करीब 0.58 फीसदी हिस्सा है।
शेयरों की खरीद 4,899.97 रुपये प्रति शेयर के भाव पर हुई। जून 2026 के शेयरहोल्डिंग पैटर्न के मुताबिक, Quant Mutual Fund के पास Pfizer में पहले से 2.22 फीसदी हिस्सेदारी थी।