facebookmetapixel
भारत-अमेरिका के बीच $500 अरब का महा-समझौता, अगले 5 साल में ऊर्जा और तकनीक से बदलेगी तस्वीरबैंकिंग सेवाओं में आएगा बड़ा सुधार! बिजनेस कॉरेस्पोंडेंट्स के लिए RBI ने बनाई हाई-लेवल कमेटीUPI पेमेंट होगा और भी सुरक्षित: धोखाधड़ी रोकने के लिए RBI ला रहा है कड़े सुरक्षा नियमRBI गवर्नर का भरोसा: देश में कभी नहीं होगी कैश की कमी, छोटे नोटों की सप्लाई पर विशेष जोरबैंकों में ₹85,000 करोड़ बिना किसी दावे के: दिसंबर में ₹1,043 करोड़ बांटे, ऐसे पाएं अपना फंसा हुआ पैसाफार्मिंग सेक्टर के लिए बड़ी खुशखबरी: फॉस्फेटिक और पोटाश उर्वरकों के उत्पादन में भारत ने बनाया नया रिकॉर्डकर्मचारियों के लिए गुड न्यूज: EPFO वेतन सीमा और न्यूनतम पेंशन बढ़ाने पर जल्द फैसला लेगी सरकारIIT मद्रास का बड़ा कदम: ₹600 करोड़ के डीप टेक फंड से स्टार्टअप्स को मिलेगी नई उड़ानPFC और REC के विलय को बोर्ड की मंजूरी: देश में बनेगी बिजली क्षेत्र की सबसे बड़ी NBFCकागज रहित होगा भारत-यूरोप व्यापार! नौवहन मंत्री ने बताया कैसे ‘मैत्री’ प्लेटफॉर्म बदलेगा लॉजिस्टिक

आनंद राठी का बड़ा खुलासा: पुणे के ग्राहक के डीमैट खाते से 13 करोड़ रुपये के शेयर की हुई चोरी

ब्रोकरेज ने कहा है कि कथित धोखाधड़ी 6 फरवरी को दोपहर करीब 1 बजे हुई और इसमें ग्राहक के डीमैट खाते से प्रतिभूतियों का ऑफ-मार्केट ट्रांसफर शामिल था

Last Updated- February 07, 2026 | 12:33 PM IST
FRAUD
प्रतीकात्मक तस्वीर | फाइल फोटो

आनंद राठी शेयर ऐंड स्टॉक ब्रोकर्स ने शुक्रवार को एक संदिग्ध धोखाधड़ी का खुलासा किया। इसमें पुणे के एक ग्राहक के डीमैट खाते से लगभग 13 करोड़ रुपये के शेयरों का ऑफ-मार्केट ट्रांसफर शामिल था। इसके बाद कंपनी ने कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी और आंतरिक नियंत्रण की प्रक्रिया सख्त बना दी है।

शेयर बाजार को दी गई जानकारी में ब्रोकरेज ने कहा कि उसकी आंतरिक जांच समिति ने पाया है कि अज्ञात लोगों ने आनंद राठी आईटी प्राइवेट लिमिटेड के कुछ कर्मचारियों के साथ मिलीभगत की और वे धोखाधड़ी, जालसाजी और दस्तावेज और इलेक्ट्रॉनिक रिकॉर्ड बनाने के अपराध में शामिल थे। कंपनी ने स्पष्ट किया कि यह घटना डिपॉजिटरी परिचालन से जुड़ी है और इसमें ब्रोकिंग गतिविधियां शामिल नहीं हैं। 

ब्रोकरेज ने कहा है कि कथित धोखाधड़ी 6 फरवरी को दोपहर करीब 1 बजे हुई और इसमें ग्राहक के डीमैट खाते से प्रतिभूतियों का ऑफ-मार्केट ट्रांसफर शामिल था।

कंपनी ने कहा कि वह एफआईआर दर्ज करने सहित उचित कानूनी कार्रवाई शुरू करने की प्रक्रिया कर रही है। पुणे पुलिस और मुंबई के एन.एम. जोशी पुलिस स्टेशन में इस मामले में पहले ही एक प्रारंभिक शिकायत दर्ज कराई जा चुकी है।  

First Published - February 7, 2026 | 12:33 PM IST

संबंधित पोस्ट