facebookmetapixel
Advertisement
Gold silver price today: भू राजनीतिक तनाव कम होने से सोना ₹1.50 लाख के करीब पहुंचा, चांदी भी चमकीPNB दे रहा FCNR(B) FD पर 6.6% तक ब्याज; जानें SBI, HDFC, ICICI समेत किस बैंक में कितना मिलेगा रिटर्नAirtel के शेयर को आगे क्या दौड़ाएगा? टैरिफ बढ़ोतरी से लेकर डेटा सेंटर तक 5 बड़े ट्रिगरUTI के दौर से SIP तक, कैसे बदल गया म्युचुअल फंड?पश्चिमी मानक भारत पर न थोपें, छोटी कारों का बाजार खत्म नहीं हुआ: आर. सी. भार्गवHDFC Bank पर उठे सवालों के बीच चेयरमैन ने क्या कहा?शेयर बाजार में नया गणित! Closing Auction से क्यों बदल रहे हैं Sensex-Nifty के क्लोजिंग आंकड़े1,000 KM तक की है रेंज, अब दूसरे देश खरीदना चाहते हैं भारत का ‘काल’भारत के सर्विस सेक्टर को लगा बड़ा झटका! 4 साल में सबसे धीमी हुई रफ्तार, PMI गिरकर 53.3 पर पहुंचाजब पूरा सीमेंट सेक्टर ‘Neutral’, तब JK Cement ही क्यों बना टॉप पिक?

LIC के शेयर में गिरावट का संकेत! डेली चार्ट पर बना ‘डेथ क्रॉस’

Advertisement

सरकारी हिस्सेदारी बिक्री की अटकलों और कमजोर टेक्निकल संकेतों से एलआईसी शेयर पर बना दबाव

Last Updated- January 08, 2026 | 12:22 PM IST
Life Insurance Corporation of India (LIC)

लाइफ इंश्योरेंस कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (एलआईसी) का शेयर लगातार दूसरे महीने कमजोरी के साथ कारोबार करता दिख रहा है। जनवरी में अब तक शेयर करीब 1 फीसदी टूट चुका है, जबकि दिसंबर में इसमें लगभग 6 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई थी।

शेयर में सुस्ती की बड़ी वजह सरकार की हिस्सेदारी बिक्री को लेकर चल रही अटकलें हैं। सरकार के पास एलआईसी में करीब 96.5 फीसदी हिस्सेदारी है और वह इसे दो चरणों में करीब 6.5 फीसदी तक घटाने की योजना बना रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, केंद्र सरकार वित्त वर्ष 2025-26 के खत्म होने से पहले हिस्सेदारी बिक्री का पहला चरण ला सकती है।

डेली चार्ट पर बना ‘डेथ क्रॉस’

लगातार गिरावट के बीच बुधवार को एलआईसी के शेयर में तकनीकी चार्ट पर ‘डेथ क्रॉस’ बनता दिखा। डेथ क्रॉस तब बनता है, जब 50 दिन का मूविंग एवरेज (50-DMA) गिरकर 200 दिन के मूविंग एवरेज (200-DMA) से नीचे चला जाता है। आमतौर पर इसे शेयर के लिए निगेटिव संकेत माना जाता है।

एलआईसी के डेली चार्ट के मुताबिक, फिलहाल 50-DMA ₹879.19 पर है, जबकि 200-DMA ₹880.33 पर है। यानी छोटा मूविंग एवरेज अब लंबे मूविंग एवरेज से नीचे आ चुका है, जिससे आगे भी दबाव बने रहने के संकेत मिलते हैं।

chart

शेयर का मौजूदा भाव

गुरुवाह सुबह 10:29 बजे एलआईसी का शेयर ₹844.30 पर कारोबार कर रहा था, जो करीब 0.90 फीसदी की गिरावट दिखाता है। दिन के कारोबार में शेयर का निचला स्तर ₹843.90 और ऊपरी स्तर ₹851.05 रहा। बीते 52 हफ्तों में इसका निचला स्तर ₹715.35 और ऊपरी स्तर ₹980.05 रहा है।

चार्ट से यह भी साफ होता है कि एलआईसी में छह महीने से ज्यादा समय बाद डेथ क्रॉस बना है। इससे पहले जून 2025 में शेयर में ‘गोल्डन क्रॉस’ बना था, जब 50-DMA, 200-DMA के ऊपर चला गया था।

200-DMA के नीचे कारोबार

एलआईसी का शेयर 8 दिसंबर 2025 से अपने लंबे समय के 200-DMA से नीचे कारोबार कर रहा है। 200-DMA को शेयर के लंबे रुझान का अहम संकेतक माना जाता है। आम तौर पर इसके ऊपर रहना मजबूती और नीचे रहना कमजोरी का संकेत देता है।

डेली चार्ट पर एलआईसी का शेयर 3 दिसंबर 2025 से सुपरट्रेंड लाइन के नीचे बना हुआ है। यह संकेत देता है कि शॉर्ट टर्म में शेयर पर दबाव बना रह सकता है।

वीकली चार्ट के अनुसार, एलआईसी का शेयर मई 2025 से अपने 50-हफ्ते के मूविंग एवरेज (50-WMA) के आसपास कारोबार कर रहा है। फिलहाल 50-WMA ₹862.16 पर है।

लंबी अवधि में पूरी तरह कमजोर नहीं

हालांकि, वीकली चार्ट यह भी दिखाता है कि मई 2025 में आए ब्रेकआउट के बाद से शेयर अब तक सुपरट्रेंड लाइन के ऊपर बना हुआ है। यह बताता है कि मध्यम से लंबी अवधि में एलआईसी के शेयर की स्थिति अभी पूरी तरह कमजोर नहीं हुई है। वीकली सुपरट्रेंड लाइन इस समय करीब ₹815.15 पर है।

Advertisement
First Published - January 8, 2026 | 12:22 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement