facebookmetapixel
Advertisement
पश्चिम एशिया में तनाव चरम पर, ईरान बोला: अमेरिका ने और हमला किया तो खाड़ी देशों के तेल ठिकाने होंगे राखHDFC Bank ने FCNR डिपॉजिट पर बढ़ाया ब्याज, RBI स्वैप स्कीम के बीच NRI निवेशकों को मिलेगा बड़ा फायदाDividend Stocks: एक शेयर पर ₹270 का मोटा डिविडेंड! IT सेक्टर की कंपनी का तोहफा, रिकॉर्ड डेट फिक्सजुलाई में UPI ने बनाया नया रिकॉर्ड, 23.66 बिलियन ट्रांजैक्शन के साथ डिजिटल पेमेंट ने भरी ऐतिहासिक उड़ानजुलाई में GST कलेक्शन में जोरदार उछाल, आयात-घरेलू मांग के दम पर ₹2.11 लाख करोड़ के पार पहुंचा आंकड़ाDividend Stocks: निवेशकों की बल्ले-बल्ले! अगले हफ्ते 98 कंपनियां बांटेगी डिविडेंड, ₹270 तक पाने का मौकाRBI की स्वैप स्कीम से बैंकों ने जुटाए 41 अरब डॉलर के विदेशी फंड, 2 महीने में टूटा 2013 का रिकॉर्ड1991 के सुधारों ने बदली ऑटो सेक्टर की तस्वीर: कैसे मुट्ठी भर कंपनियों से दुनिया का बड़ा हब बना भारत‘यूरिया के दाम स्थिर, DAP पर नजर जरूरी’, FAI अध्यक्ष एस. शंकरसुब्रमण्यन ने बताया फर्टिलाइजर सेक्टर का हालटाटा स्टील का दावा: दूसरी तिमाही में और सुधरेगा प्रदर्शन, एमडी टी. वी. नरेंद्रन ने बताया पूरा प्लान

SpiceJet को झटका, पट्टादाताओं ने अजय सिंह का अनुरोध किया खारिज

Advertisement

विमानन कंपनी के वकील ने कहा, 'हम कोई शर्त नहीं रख रहे हैं। अगर हम अब से 30 सितंबर तक भुगतान नहीं कर पाते हैं तो अदालत तत्काल इसके लिए आदेश पारित कर सकती है।'

Last Updated- August 12, 2024 | 11:41 PM IST
Spicejet Q2FY26 results

विमानन कंपनी स्पाइसजेट के इंजन पट्टादाताओं ने सोमवार को कंपनी के चेयरमैन और प्रबंध निदेशक अजय सिंह के उस अनुरोध को अस्वीकृत कर दिया, जिसमें उन्होंने अपना बकाया राशि चुकाने के लिए 25 लाख डॉलर मूल्य के अपने शेयरों को गिरवी रखने की पेशकश की थी। नकदी संकट से जूझ रही विमानन कंपनी ने अदालत से कहा कि अगर कंपनी 30 सितंबर तक भुगतान नहीं कर पाती है तो सिंह अपने शेयर को गिरवी रखने के लिए भी तैयार हैं।

विमानन कंपनी के वकील ने कहा, ‘हम कोई शर्त नहीं रख रहे हैं। अगर हम अब से 30 सितंबर तक भुगतान नहीं कर पाते हैं तो अदालत तत्काल इसके लिए आदेश पारित कर सकती है।’

मगर पट्टेदारों ने कहा कि वे ऐसी कंपनी के शेयर को गिरवी नहीं रखना चाहते हैं तो अस्थिर है। इसलिए हम अनुरोध को अस्वीकार कर रहे हैं। न्यायालय ने कहा कि पट्टेदार शेयरों की अस्थिरता के प्रति अनिश्चित हैं और सिंह से पूछा गया कि क्या वह गिरवी के लिए शेयरधारिता दोगुना कर सकते हैं।

पट्टेदारों ने अदालत को बताया, ‘हम उन्हें अपने तीन इंजन वापस करने के लिए 15 दिन का वक्त दे सकते हैं। वे एक दिन में विमानों से इंजन हटा सकते हैं और हम इंजन का जायजा बी ले सकते हैं ताकि इंजन की स्थिति के बारे में स्पष्टता मिल सके।’

अपनी संपत्ति के डेप्रिसिएशन का हवाला देते हुए पट्टादाताओं ने विमानन कंपनी को बंद करने और इंजन वापस करने की मांग की है। मगर स्पाइसजेट ने कहा कि ऐसा संभव नहीं है क्योंकि ऐसा करने से परिचालन प्रभावित हो सकता क्योंकि बुकिंग की जा चुकी है। मामले की अगली सुनवाई 14 अगस्त को होगी।

Advertisement
First Published - August 12, 2024 | 10:58 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement