facebookmetapixel
Advertisement
BiharOne: बिहार में डिजिटल गवर्नेंस की नई शुरुआत, CIPL के साथ बदलाव की बयारईरानी तेल खरीद का दावा गलत, रिलायंस ने रिपोर्टों को बताया बेबुनियादरनवे से रियल्टी तक: जेवर एयरपोर्ट ने बदली नोएडा की प्रोपर्टी की कहानी, 2027 तक आ सकती है 28% और तेजी‘हेडलाइन्स’ से कहीं आप भी तो नहीं हो रहे गुमराह? SIP पर जारी रखें ये स्ट्रैटेजीAM/NS India में बड़ा बदलाव: दिलीप ओम्मन होंगे रिटायर, अमित हरलका बनेंगे नए सीईओभारत में पेट्रोल, डीजल या LPG की कोई कमी नहीं, 60 दिन का स्टॉक मौजूद: सरकारभारत की तेल जरूरतें क्यों पूरी नहीं कर पा रहा ईरानी क्रूड ऑयल? चीन की ओर मुड़े जहाजलाइन लगाने की जरूरत नहीं, घर पहुंचेगा गैस सिलेंडर: सीएम योगी आदित्यनाथऑल टाइम हाई के करीब Oil Stock पर ब्रोकरेज सुपर बुलिश, कहा- खरीद लें, 65% और चढ़ने का रखता है दमBharat PET IPO: ₹760 करोड़ जुटाने की तैयारी, सेबी में DRHP फाइल; जुटाई रकम का क्या करेगी कंपनी

Market This Week: इस हफ्ते चढ़े सेंसेक्स-निफ्टी, पर निवेशकों को नुकसान; मार्केट कैप ₹2.86 लाख करोड़ घटा

Advertisement

Market this week: इस हफ्ते 16 में से 7 प्रमुख सेक्टरों ने साप्ताहिक बढ़त दर्ज की। आईटी इंडेक्स 1.6 फीसदी चढ़ा। इसमें इन्फोसिस 2.8 प्रतिशत उछला।

Last Updated- November 21, 2025 | 4:10 PM IST
Stock market

Market This Week: भारतीय शेयर बाजार शुक्रवार (21 नवंबर) को गिरावट के साथ बंद हुए। अमेरिकी नौकरी के आंकड़े उम्मीद से बेहतर आने के बाद जल्द ब्याज दर घटाए जाने की उम्मीद कमजोर पड़ी। इसके चलते निवेशकों ने प्रॉफिट बुकिंग की। इसके बावजूद, कंपनियों के सितंबर तिमाही के नतीजे बेहतर रहने की उम्मीदों के कारण बाजार ने साप्ताहिक आधार (17 नवंबर से 21 नवंबर) पर बढ़त में बंद हुआ।

बेंचमार्क इंडेक्स निफ्टी 50 (Nifty-50) शुक्रवार को 0.47 फीसदी गिरकर 26,068.15 पर बंद हुआ। जबकि बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) 0.47 प्रतिशत टूटकर 85,231.92 पर रहा। एक दिन पहले दोनों इंडेक्स रिकॉर्ड स्तरों के करीब पहुंच गए थे। निफ्टी और सेंसेक्स ने इस हफ्ते क्रमशः 0.6 फीसदी और 0.8 फीसदी की बढ़त हासिल की और सितंबर 2024 के अपने ऑल-टाइम हाई से 0.9 प्रतिशत से भी कम नीचे बंद हुए।

इस हफ्ते के Top Gainers & Losers

16 में से 7 प्रमुख सेक्टरों ने साप्ताहिक बढ़त दर्ज की। आईटी इंडेक्स 1.6 फीसदी चढ़ा। इसमें इन्फोसिस 2.8 प्रतिशत उछला। 18,000 करोड़ रुपये के शेयर बायबैक की शुरुआत के चलते कंपनी के शेयरों में बढ़त दर्ज की गई।

ऑटो इंडेक्स इस हफ्ते 1.1 प्रतिशत ऊपर रहा। इसमें आइशर मोटर्स और हीरो मोटोकॉर्प ने मजबूत तिमाही नतीजों के चलते क्रमशः 6.6 फीसदी और 8.4 प्रतिशत की जोरदार छलांग लगाई। मार्केट एक्सपर्ट्स का कहना है कि रिकॉर्ड स्तरों के पास प्रॉफिट बुकिंग के बावजूद मजबूत अर्निंग्स और एफपीआई की घटती बिकवाली बाजार को सपोर्ट दे रही है।

दूसरी ओर, ब्रॉडर मार्केट में कमजोरी दिखी। स्मॉल-कैप सूचकांक 2.2 फीसदी गिरा और मिड-कैप इंडेक्स 0.8 फीसदी फीसदी टूटा। मंगलवार को ऑल-टाइम हाई छूने के बाद इन श्रेणियों में प्रॉफिट बुकिंग बढ़ गई।

मैक्स हेल्थकेयर इस हफ्ते 7.1 फीसदी चढ़ा। इसका कारण मजबूत नतीजे और क्षमता बढ़ाने से मिलने वाला वॉल्यूम ग्रोथ रहा। टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स के शेयर 7.4 फीसदी टूटे, क्योंकि कंपनी ने साइबर हमले के कारण उत्पादन प्रभावित होने की वजह से जेगुआर लैंड रोवर के वित्त वर्ष 2026 के मार्जिन लक्ष्य को कम कर दिया।

शुक्रवार को मेटल इंडेक्स 2.3% गिरा। मजबूत डॉलर और घरेलू स्टील कीमतों को लेकर चिंताओं ने दबाव बनाया। हिंडाल्को इंडस्ट्रीज 2.8% टूटा। यह गिरावट न्यूयॉर्क में उसकी यूनिट नोवेलिस के प्लांट में आग लगने के चलते आई।

Also Read | 47% चढ़ सकता है सर्विस सेक्टर कंपनी का शेयर, ब्रोकरेज ने BUY रेटिंग के साथ शुरू की कवरेज

निवेशकों की वेल्थ ₹2.86 लाख करोड़ घटी

बाजार में इस हफ्ते बढ़त के बावजूद निवेशकों की वेल्थ में कमी आई है। बीएसई में लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप इस सप्ताह घटकर 4,72,13,377 करोड़ रुपये रह गया। पिछले शुक्रवार (14 नवंबर) को यह 47,499,635 करोड़ रुपये था। इस तरह, निवेशकों की वेल्थ इस हफ्ते 2,86,258 करोड़ रुपये घाट गई।

Advertisement
First Published - November 21, 2025 | 4:10 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement