facebookmetapixel
Advertisement
उत्तर प्रदेश में बिजली लाइन लॉस घटा, बकाया वसूली में भी तेजी; अभियान से ₹654 करोड़ जुटाएपर्पल स्टाइल लाएगी ₹660 करोड़ का IPO, शाहरुख-सचिन और माधुरी दीक्षित समेत इन सेलिब्रिटीज के लगे हैं पैसेएयरटेल के प्रीपेड प्लान में बदलाव, ARPU में 4 से 12 रुपये तक की वृद्धि संभवसोने-चांदी में तेजी के संकेत, अगले हफ्ते कहां तक जाएंगे भाव?Explainer: म्युचुअल फंड में ₹3,811 करोड़ अनक्लेम्ड, कहीं आपका पैसा तो नहीं? ऐसे करें चेक और क्लेमइस हफ्ते खुलेंगे 8 नए IPOs, ₹5,499 करोड़ से ज्यादा जुटाएंगी कंपनियांशेयर बाजार की इस हफ्ते कैसी रहेगी चाल? अमेरिका-ईरान तनाव, कच्चे तेल और फेड के फैसले पर टिकी नजरेंभारतीय शेयर बाजार में फिर बढ़ा विदेशी निवेशकों का भरोसा, अगस्त में अब तक लगाए 16,621 करोड़ रुपयेशेयर बाजार में मंदी की मार, टॉप-5 कंपनियों के ₹1 लाख करोड़ स्वाहा; TCS को लगा सबसे बड़ा झटकापश्चिम एशिया संकट से सरकार ने लिया सबक, LPG उत्पादन के लिए 21 रिफाइनरियों को दिए नए टारगेट

Assembly elections: निर्वाचन आयोग ने जम्मू-कश्मीर समेत चार राज्यों में चुनाव की तैयारी शुरू की

Advertisement

आयोग ने शुक्रवार को कहा कि उसने केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर के साथ-साथ हरियाणा, महाराष्ट्र और झारखंड में भी मतदाता सूची को अपडेट करने का काम छेड़ दिया है।

Last Updated- June 21, 2024 | 11:25 PM IST
Election Commission to announce assembly elections for Delhi today

निर्वाचन आयोग ने जम्मू-कश्मीर में विधान सभा चुनाव की तैयारी शुरू कर दी है। आयोग ने शुक्रवार को कहा कि उसने केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर के साथ-साथ हरियाणा, महाराष्ट्र और झारखंड में भी मतदाता सूची को अपडेट करने का काम छेड़ दिया है। मतदाता सूची में नाम शामिल कराने के लिए पात्रता की तिथि 1 जुलाई, 2024 है । जबकि संशोधित मतदाता सूची 20 अगस्त को प्रकाशित की जाएगी।

निर्वाचन आयोग की तरफ से यह जानकारी एक दिन पहले श्रीनगर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के यह कहने के बाद आई है कि जम्मू-कश्मीर में चुनाव की तैयारी शुरू हो चुकी हैं। प्रधानमंत्री ने यह भी कहा था कि जम्मू-कश्मीर का राज्य का दर्जा बहाल करने की योजना पर भी काम चल रहा है।

आयोग ने कहा कि हाल ही में संपन्न लोक सभा चुनाव में जम्मू-कश्मीर के लोगों द्वारा बढ़चढ़ कर हिस्सा लेने से वह बहुत उत्साहित है। यहां की पांच लोक सभा सीटों पर 35 वर्षों में सबसे अधिक 58.46 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया है। जम्मू-कश्मीर में 2018 में विधान सभा भंग कर दी गई थी।

आयोग के मुताबिक तीन राज्यों हरियाणा, महाराष्ट्र और झारखंड में मौजूदा विधान सभाओं का कार्यकाल क्रमशः 3 नवंबर, 26 नवंबर और 5 जनवरी, 2025 को समाप्त होने जा रहा है। इसलिए यहां चुनाव इन तारीखों से पहले कराए जाने हैं। जम्मू-कश्मीर के मामले में बीते साल दिसंबर में सर्वोच्च न्यायालय ने कहा था कि वहां चुनाव सितंबर से पहले कराए जाने चाहिए।

Advertisement
First Published - June 21, 2024 | 10:53 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement