facebookmetapixel
Advertisement
बाजार में आया एक और फ्लेक्सी कैप फंड, 4 अगस्त तक खुला रहेगा AlphaGrep का NFO; ₹500 से निवेश का मौकाVeritas Finance ने IPO के लिए सेबी में DRHP दाखिल किया, ₹900 करोड़ जुटाने की तैयारीMutual Fund: छोटे शहरों के निवेशकों ने फिर मारी बाजी, SIP से मिली रफ्तार; मेट्रो शहरों से किया ज्यादा निवेशSwiggy Q1FY27 Results: स्विगी का घाटा 34% घटा, क्विक-कॉमर्स रेवेन्यू में 53% का जोरदार उछालHyundai Motor India Q1 result: खर्च बढ़ने से मुनाफा 35% घटा, डिविडेंड के लिए तय की रिकॉर्ड डेटग्लोबल कमोडिटी बाजार में ‘प्राइस टेकर’ से ‘प्राइस सेटर’ बनने की राह पर भारतफेड के ब्याज दरें न बढ़ाने के फैसले के बाद सोना-चांदी में क्या करें? एक्सपर्ट्स से जानें आगे निवेश की रणनीतिBajaj Finance Q1FY27 results: मुनाफा 27.4% बढ़कर ₹5,986 करोड़; AUM में 23.9% की बढ़ोतरीVedanta Q1FY27 results: कमजोर रुपये और महंगी धातुओं से मुनाफा 72% उछला, ₹5,473 करोड़ पहुंचाGold Demand: पीएम मोदी की अपील और महंगे सोने का असर, मांग 6% घटी; पर बरकरार रहा निवेशकों का भरोसा

सोने ने बनाया इतिहास, फेड के फैसले के बाद क्यों मची खरीद की होड़?

Advertisement

जेरोम पॉवेल की अगुवाई में फेड का बड़ा फैसला, ब्याज दरों पर लगा ब्रेक; सोना रिकॉर्ड पर, ग्लोबल बाजारों में हलचल

Last Updated- January 29, 2026 | 8:07 AM IST
US Federal Reserve rate cut

Gold Price: दुनिया के सबसे ताकतवर केंद्रीय बैंक, अमेरिका के फेडरल रिजर्व ने एक बार फिर बाज़ार की धड़कनें तेज कर दी हैं। चेयरमैन जेरोम पॉवेल की अगुवाई में हुई दो दिन की अहम बैठक के बाद बुधवार, 28 जनवरी 2026 को यूएस फेड ने ऐलान किया कि ब्याज दरों में फिलहाल कोई बदलाव नहीं होगा। फेड ने ब्याज दरों को 3.5 फीसदी से 3.75 फीसदी के दायरे में ही बनाए रखने का फैसला किया है।

फेड ने क्यों रोका कदम?

फेडरल ओपन मार्केट कमेटी (FOMC) ने साफ कहा कि यह फैसला सोच-समझकर लिया गया है। महंगाई की चाल, नौकरियों का हाल और पूरी अमेरिकी अर्थव्यवस्था की सेहत को देखने के बाद ही फेड ने दरें स्थिर रखने का फैसला किया। हालांकि, बाजार में पहले से ही यह उम्मीद थी कि इस बार फेड कोई बड़ा बदलाव नहीं करेगा, लेकिन ट्रंप प्रशासन की ओर से ब्याज दरें घटाने के दबाव की खबरों ने इस फैसले को और ज्यादा चर्चा में ला दिया।

दिसंबर में हुई थी कटौती

इससे पहले दिसंबर 2025 की बैठक में फेड ने बड़ा कदम उठाया था। उस समय ब्याज दरों में 0.25 फीसदी यानी 25 बेसिस प्वाइंट की कटौती की गई थी। इसके बाद दरें घटकर 3.5 से 3.75 फीसदी पर आ गई थीं। तब अमेरिका में महंगाई ऊंचे स्तर पर थी और नौकरी बाजार में कमजोरी के संकेत मिलने लगे थे, जिसने फेड को राहत देने के लिए मजबूर कर दिया था।

US FED Rate Cut: सोना-चांदी ने बनाया नया इतिहास

फेड के ताजा फैसले के बाद ग्लोबल बाजारों में हलचल तेज हो गई और सबसे ज्यादा चमक दिखाई सोने-चांदी ने। सोने की कीमतों ने रिकॉर्ड तोड़ रफ्तार पकड़ ली और यह 2.1 फीसदी उछलकर 5,511.79 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। कारोबार के दौरान सोने ने 5,591.61 डॉलर का नया रिकॉर्ड भी छू लिया। वहीं, चांदी भी पीछे नहीं रही और 1.3 फीसदी की तेजी के साथ 118 डॉलर प्रति औंस के पार निकल गई, जबकि दिन में इसने 119.34 डॉलर का ऐतिहासिक स्तर देखा।

एशियाई बाजारों में मिला-जुला माहौल

फेड के फैसले का असर एशियाई शेयर बाजारों पर भी साफ दिखा। गुरुवार को एशिया में कहीं तेजी तो कहीं गिरावट देखने को मिली। जापान का निक्केई मामूली बढ़त के साथ बंद हुआ, लेकिन टॉपिक्स में कमजोरी रही। दक्षिण कोरिया के बाजारों में जबरदस्त खरीदारी दिखी, जबकि हांगकांग का बाजार कमजोर शुरुआत के संकेत दे रहा था।

वॉल स्ट्रीट ने दिखाई मजबूती

अमेरिकी शेयर बाजारों ने फेड के फैसले को राहत की तरह लिया। बुधवार को वॉल स्ट्रीट ज्यादातर बढ़त के साथ बंद हुआ। डाओ जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज मामूली तेजी के साथ नए स्तर पर पहुंच गया। S&P 500 लगभग स्थिर रहा, जबकि टेक शेयरों के दम पर नैस्डैक में अच्छी मजबूती देखने को मिली।

Advertisement
First Published - January 29, 2026 | 8:00 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement