facebookmetapixel
Advertisement
लाइन लगाने की जरूरत नहीं, घर पहुंचेगा गैस सिलेंडर: सीएम योगी आदित्यनाथऑल टाइम हाई के करीब Oil Stock पर ब्रोकरेज सुपर बुलिश, कहा- खरीद लें, 65% और चढ़ने का रखता है दमBharat PET IPO: ₹760 करोड़ जुटाने की तैयारी, सेबी में DRHP फाइल; जुटाई रकम का क्या करेगी कंपनीतेल, रुपये और यील्ड का दबाव: पश्चिम एशिया संकट से बढ़ी अस्थिरता, लंबी अनिश्चितता के संकेतवैश्विक चुनातियों के बावजूद भारतीय ऑफिस मार्केट ने पकड़ी रफ्तार, पहली तिमाही में 15% इजाफाJio IPO: DRHP दाखिल करने की तैयारी तेज, OFS के जरिए 2.5% हिस्सेदारी बिकने की संभावनाडेटा सेंटर कारोबार में अदाणी का बड़ा दांव, Meta और Google से बातचीतभारत में माइक्रो ड्रामा बाजार का तेजी से विस्तार, 2030 तक 4.5 अरब डॉलर तक पहुंचने का अनुमानआध्यात्मिक पर्यटन में भारत सबसे आगे, एशिया में भारतीय यात्रियों की रुचि सबसे अधिकबांग्लादेश: चुनौतियों के बीच आजादी का जश्न, अर्थव्यवस्था और महंगाई बनी बड़ी चुनौती

Adani Power Q3 results: अदाणी पावर को झटका! Q3 में मुनाफा 19% गिरा, जानिए वजह

Advertisement

वन-टाइम आय कम होने से तिमाही मुनाफे पर असर, रेवेन्यू में भी 9% की गिरावट

Last Updated- January 29, 2026 | 3:21 PM IST
Adani Power Q3 Results

अदाणी पावर ने गुरुवार को बताया कि वित्त वर्ष 2025-26 की तीसरी तिमाही (Q3) में कंपनी को 2,480 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा हुआ। यह मुनाफा पिछले साल की इसी तिमाही के 3,057 करोड़ रुपये से 19 फीसदी कम है। पिछली तिमाही की तुलना में भी मुनाफा 16 फीसदी घटा है। पिछली तिमाही में कंपनी को 2,952 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था।

कंपनी ने कहा कि मुनाफा कम होने की बड़ी वजह यह है कि इस तिमाही में एक बार मिलने वाली (वन-टाइम) आय कम रही। पिछले साल की इसी तिमाही में कुछ पुराने कॉन्ट्रैक्ट से जुड़े मामले निपटे थे, जिससे कंपनी को ज्यादा आय हुई थी। उस समय देरी से भुगतान पर जुर्माना (लेट पेमेंट चार्ज) और अन्य आय भी मिली थी।

Also Read: Q3 Results: एलऐंडटी का मुनाफा 4.2% घटा, जानें कैसे रहे बाकी कंपनियों के नतीजे

अदाणी पावर की ऑपरेशन से होने वाली आय (रेवेन्यू) भी घटी है। यह पिछले साल के मुकाबले 9 फीसदी कम रही। वहीं पिछली तिमाही की तुलना में इसमें 7.5 फीसदी की गिरावट आई। इस तिमाही में कंपनी का कुल रेवेन्यू 12,451 करोड़ रुपये रहा।

Advertisement
First Published - January 29, 2026 | 3:21 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement