facebookmetapixel
Advertisement
अगर युद्ध एक महीने और जारी रहा तो दुनिया में खाद्य संकट संभव: मैट सिम्पसनहोर्मुज स्ट्रेट खुला लेकिन समुद्री बीमा प्रीमियम महंगा, शिपिंग लागत और जोखिम बढ़ेपश्चिम एशिया युद्ध का भारत पर गहरा असर, रियल्टी और बैंकिंग सेक्टर सबसे ज्यादा दबाव मेंगर्मी का सीजन शुरू: ट्रैवल और होटल कंपनियों के ऑफर की बाढ़, यात्रियों को मिल रही भारी छूटबाजार में उतार-चढ़ाव से बदला फंडरेजिंग ट्रेंड, राइट्स इश्यू रिकॉर्ड स्तर पर, QIP में भारी गिरावटपश्चिम एशिया संकट: MSME को कर्ज भुगतान में राहत पर विचार, RBI से मॉरेटोरियम की मांग तेजRCB की बिक्री से शेयरहोल्डर्स की बल्ले-बल्ले! USL दे सकती है ₹196 तक का स्पेशल डिविडेंडतेल में बढ़त से शेयर और बॉन्ड में गिरावट; ईरान का अमेरिका के साथ बातचीत से इनकारगोल्डमैन सैक्स ने देसी शेयरों को किया डाउनग्रेड, निफ्टी का टारगेट भी घटायाकिधर जाएगा निफ्टीः 19,900 या 27,500; तेल और भू-राजनीति तनाव से तय होगा रुख

भारत को सस्ता तेल और गैस देगा कनाडाः हॉजसन

Advertisement

अमेरिका से हटकर भारत पर नजर, कनाडा देगा सस्ता तेल और गैस

Last Updated- January 29, 2026 | 9:11 AM IST
crude oil
Representational Image

कनाडा के ऊर्जा और प्राकृतिक संसाधन मंत्री टिमोथी हॉजसन ने बिज़नेस स्टैंडर्ड के साथ बातचीत में कहा कि कनाडा भारत को ‘आकर्षक कीमत’ पर ऊर्जा देगा, क्योंकि वह अमेरिका से इतर देशों के साथ ऊर्जा कारोबार का विस्तार करने पर विचार कर रहा है।

भारत ने कच्चे तेल, तरलीकृत प्राकृतिक गैस (एलएनजी) और तरलीकृत पेट्रोलियम गैस (एलपीजी) के आयात को बढ़ावा देने और परमाणु ऊर्जा में उपयोग किए जाने वाले क्रिटिकल मिनरल्स और छोटे मॉड्यूलर रिएक्टरों (एसएमआर) के अलावा, रिफाइंड पेट्रोलियम उत्पादों के निर्यात पर ध्यान केंद्रित करते हुए ऊर्जा व्यापार का समर्थन करने के लिए मंगलवार को कनाडा के साथ एक द्विपक्षीय बैठक की।

इंडिया एनर्जी वीक कार्यक्रम के मौके पर हॉजसन ने कहा, ‘मुझे यकीन है कि भारत को यह (ऊर्जा) आकर्षक कीमत पर मिलेगी और हमारा काम भारतीय कंपनियों को कनाडाई डेवलपर्स से परिचित कराना है, क्योंकि वे नए भागीदारों की तलाश कर रहे हैं। हमें उम्मीद है कि भारत भी इसे खरीदना चाहेगा।’

बुनियादी ढांचे की चुनौतियों के कारण कनाडा ज्यादातर अमेरिका को ऊर्जा की आपूर्ति करता है। इस समय  कनाडा ऊर्जा व्यापार के लिए भारत सहित अन्य देशों के साथ नई साझेदारी बनाने पर विचार कर रहा है। उन्होंने कहा कि देश का लक्ष्य दशक के अंत तक भारत के साथ व्यापार को दोगुना करना है, जो वर्तमान में लगभग 30 अरब डॉलर है।

Advertisement
First Published - January 29, 2026 | 9:11 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement