facebookmetapixel
Advertisement
लाइन लगाने की जरूरत नहीं, घर पहुंचेगा गैस सिलेंडर: सीएम योगी आदित्यनाथऑल टाइम हाई के करीब Oil Stock पर ब्रोकरेज सुपर बुलिश, कहा- खरीद लें, 65% और चढ़ने का रखता है दमBharat PET IPO: ₹760 करोड़ जुटाने की तैयारी, सेबी में DRHP फाइल; जुटाई रकम का क्या करेगी कंपनीतेल, रुपये और यील्ड का दबाव: पश्चिम एशिया संकट से बढ़ी अस्थिरता, लंबी अनिश्चितता के संकेतवैश्विक चुनातियों के बावजूद भारतीय ऑफिस मार्केट ने पकड़ी रफ्तार, पहली तिमाही में 15% इजाफाJio IPO: DRHP दाखिल करने की तैयारी तेज, OFS के जरिए 2.5% हिस्सेदारी बिकने की संभावनाडेटा सेंटर कारोबार में अदाणी का बड़ा दांव, Meta और Google से बातचीतभारत में माइक्रो ड्रामा बाजार का तेजी से विस्तार, 2030 तक 4.5 अरब डॉलर तक पहुंचने का अनुमानआध्यात्मिक पर्यटन में भारत सबसे आगे, एशिया में भारतीय यात्रियों की रुचि सबसे अधिकबांग्लादेश: चुनौतियों के बीच आजादी का जश्न, अर्थव्यवस्था और महंगाई बनी बड़ी चुनौती

Defence Stock: ₹73,000 करोड़ की ऑर्डर बुक, Q3 में मुनाफा 21% उछला; ब्रोकरेज बोले – अभी और चढ़ेगा

Advertisement

Defence Stock: ब्रोकरेज हॉउस स्टॉक पर बुलिश नजर आ रहे हैं। उन्होंने डिफेंस फर्म की तगड़ी आर्डर बुक को देखते हुए स्टॉक पर मजबूत आउटलुक दिया है।

Last Updated- January 29, 2026 | 10:45 AM IST
Defence Stock

BEL Stock: डिफेंस सेक्टर की दिग्गज कंपनी भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (BEL) के शेयर गुरुवार (29 जनवरी) को 3 प्रतिशत से ज्यादा गिर गए। इससे पहले बुधवार को कंपनी के शेयर 9 प्रतिशत से ज्यादा चढ़कर बंद हुए। कंपनी के शेयरों में यह हलचल दिसंबर तिमाही नतीजों के बाद देखने को मिली। बीती तिमाही में डिफेंस दिग्गज का मुनाफा 21 प्रतिशत बढ़कर 1,590 करोड़ रुपये हो गया। शेयर में जारी मूवमेंट के बीच ब्रोकरेज हॉउस स्टॉक पर बुलिश नजर आ रहे हैं। ब्रोकरेज कंपनियों ने डिफेंस फर्म की तगड़ी आर्डर बुक को देखते हुए स्टॉक पर मजबूत आउटलुक दिया है।

BEL Stock पर Motilal Oswal टारगेट प्राइस: ₹520

मोतीलाल ओसवाल ने भारत इलेक्ट्रॉनिक्स पर ‘BUY’ रेटिंग बरकरार रखी है। ब्रोकरेज ने स्टॉक पर टारगेट प्राइस बढ़ाकर 520 रुपये कर दिया है। इस तरह, शेयर पिछले बंद भाव 453 रुपये के मुकाबले 15 प्रतिशत का रिटर्न दे सकता है।

ब्रोकरेज ने कहा कि भारत इलेक्ट्रॉनिक्स ने अपनी सप्लाई चेन को बेहतर तरीके से संभाला है और सेमीकंडक्टर की कमी या कमोडिटी कीमतों में उतार-चढ़ाव का उस पर ज्यादा असर नहीं पड़ा है। बेहतर स्वदेशीकरण स्तर और ऑपरेटिंग लीवरेज के फायदे के साथ हमें उम्मीद है कि बीएचई का मजबूत मार्जिन प्रदर्शन आगे भी बना रहेगा।

BEL Share पर Nuvama टारगेट प्राइस: ₹525

नुवामा इक्विटीज ने भी भारत इलेक्ट्रॉनिक्स पर खरीदारी की सलाह बरकरार रखी है। साथ ही स्टॉक पर टारगेट प्राइस बढ़ाकर 520 रुपये कर दिया। यह पहले 525 रुपये था। इस तरह, शेयर 16 फीसदी से ज्यादा का रिटर्न दे सकता है।

यह भी पढ़ें: BSE से Bharat Dynamics तक- किस शेयर में कितना मुनाफा मिल सकता है? चेक करें टारगेट, स्टॉप-लॉस

ब्रोकरेज का कहना है कि कंपनी मैनेजमेंट को पूरा भरोसा है कि वह वित्त वर्ष 2025–26 में 27,000 करोड़ रुपये से अधिक के ऑर्डर हासिल करने के लक्ष्य को पूरा कर लेगा। इसका मतलब चौथी तिमाही में लगभग 7,700 करोड़ रुपये की रन रेट से ऑर्डर मिलने की उम्मीद है। जबकि अब तक चालू वित्त वर्ष में 19,300 करोड़ रुपये के ऑर्डर प्राप्त हो चुके हैं। इसके साथ ही कंपनी को 15 प्रतिशत से अधिक राजस्व वृद्धि और 27 प्रतिशत से अधिक परिचालन लाभ मार्जिन हासिल होने का भरोसा है।

BEL Stock पर CLSA टारगेट प्राइस: ₹565

सीएलएसए ने भारत इलेक्ट्रॉनिक्स पर ‘BUY’ रेटिंग दी है। साथ ही टारगेट प्राइस 510 रुपये से बढ़ाकर 565 रुपये कर दिया है। इस तरह, शेयर निवेशकों को 25 प्रतिशत रिटर्न दे सकता है।

ब्रोकरेज के अनुसार, कंपनी की इस तिमाही में ऑर्डर मिलने की रफ्तार अच्छी तरह बढ़ी है और आगे इससे भी बेहतर स्थिति बनने की उम्मीद है। ऑर्डर बुक को लेकर सकारात्मक संकेत मिल रहे हैं। बीईएल का सबसे बड़ा ऑर्डर, क्यूआर-एसएएम परियोजना, को रक्षा अधिग्रहण परिषद से मंजूरी मिल गई है। इसके अलावा, आगे चलकर भारतीय एस-400 प्रोग्राम से भी कंपनी को फायदा मिलने की संभावना है।

ब्रोकरेज ने यह भी कहा कि बीईएल अपने तय लक्ष्यों को हासिल करने की दिशा में सही रास्ते पर है और कंपनी एएमसीए कार्यक्रम की दौड़ में भी शामिल हो गई है।

इनके अलावा ग्लोबल ब्रोकरेज जेफरीज ने भी भारत इलेक्ट्रॉनिक्स पर ‘BUY’ रेटिंग बरकरार रखी और अपने टारगेट प्राइस को पहले के 510 रुपये से बढ़ाकर 565 रुपये प्रति शेयर कर दिया।

यह भी पढ़ें: Asian paints share: कमजोर नतीजों से ब्रोकरेज निराश, रेटिंग और टारगेट डाउनग्रेड; निवेशकों के लिए क्या संकेत?

BEL Q3 Results

दिसंबर 2025 को समाप्त तीसरी तिमाही में भारत इलेक्ट्रॉनिक्स का रेवेन्यू सालाना आधार पर 23.73 प्रतिशत बढ़ा। इस दौरान कंपनी का रेवेन्यू 7,121.98 करोड़ रुपये रहा। पिछले साल इसी तिमाही में रेवेन्यू 5,756.12 करोड़ रुपये था। कंपनी का नेट मुनाफा भी बढ़ा। नेट लाभ 20.82 प्रतिशत की बढ़त के साथ 1,590.06 करोड़ रुपये रहा। पिछले साल इसी अवधि में यह 1,316.06 करोड़ रुपये था।

टैक्स से पहले का मुनाफा भी मजबूत रहा। पीबीटी 22.43 प्रतिशत बढ़कर 2,147.68 करोड़ रुपये पहुंच गया। रेवेन्यू में बढ़ोतरी मजबूत ऑर्डर बुक के चलते हुई, जो 73,000 करोड़ रुपये के स्तर पर रही। वित्त वर्ष 2025–26 के पहले नौ महीनों में कंपनी को 18.1 हजार करोड़ रुपये के नए ऑर्डर मिले।

 

(डिस्क्लमेर: यहां शेयर में खरीदारी की सलाह ब्रोकरेज ने दी है। बाजार में निवेश जो​खिमों के अधीन है। निवेश संबंधी फैसला करने से पहले अपने एडवाइजर से परामर्श कर लें।)

Advertisement
First Published - January 29, 2026 | 10:23 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement