facebookmetapixel
Advertisement
‘एक पर हमला, सब पर हमला’: पाकिस्तान, सऊदी अरब और तुर्किये ने मक्का समझौते पर किए हस्ताक्षर‘NTA की लापरवाही और सुरक्षा खामियों से लीक हुआ प्रश्नपत्र’, नीट UG 2026 को लेकर CBI ने किया खुलासाविदेशी निवेश को मिलेगा सहारा, नए BIT मॉडल पर जल्द फैसला करेगी सरकार; खाका तैयारअमेरिका में जन्म से नागरिकता पाना होगा मुश्किल, ट्रंप ने जारी किए दो नए आदेशडीपफेक और AI कंटेंट पर सरकार ने बढ़ाई सख्ती, मेटा से मांगी सुधार की रिपोर्टFCRA संशोधन विधेयक पर अगले सप्ताह संसद में घमासान के आसार, सरकार ने आलोचना की खारिजRBI के नए ड्राफ्ट नियमों से NBFC पर बढ़ा दबाव, बजाज फाइनैंस समेत कई कंपनियों के शेयरों में बड़ी गिरावटEditorial: डिजिटल पेमेंट को टिकाऊ बनाना है तो जीरो MDR पर नए सिरे से सोचना जरूरीशेयर बाजार में Authorized Persons के नियम होंगे कड़े, Brokers की Compliance जिम्मेदारी भी बढ़ेगीचार महीने की बिकवाली के बाद FPI की वापसी, भारतीय बाजार में Consumer और IT शेयरों पर फोकस

Gold, Silver Price Today: सारे रिकॉर्ड टूटे, सोना ₹1.62 लाख और चांदी ₹3.77 लाख के पार

Advertisement

Gold and Silver Rate today: खबर लिखे जाने के समय घरेलू बाजार में सोने के वायदा भाव 1,60,700 रुपये, जबकि चांदी के भाव 3,75,750 रुपये के करीब कारोबार कर रहे

Last Updated- January 28, 2026 | 10:02 AM IST
Gold and silver price today
सोने के वायदा भाव ने आज 1,62,429 रुपये के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया। - प्रतीकात्मक फोटो

Gold and Silver Rate today: सोने-चांदी के वायदा भाव में जबरदस्त उछाल देखने को मिल रहा है। बुधवार (28 जनवरी) को दोनों के वायदा भाव घरेलू बाजार में ऑल टाइम हाई पर पहुंच गए। वहीं, अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना पहली बार 5,200 डॉलर पार कर गया। खबर लिखे जाने के समय घरेलू बाजार में सोने के वायदा भाव 1,60,700 रुपये, जबकि चांदी के भाव 3,75,750 रुपये के करीब कारोबार कर रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना रिकॉर्ड तेजी, जबकि चांदी इसके करीब कारोबार कर रही है।

सोना उच्चतम स्तर पर

सोने के वायदा भाव की शुरुआत तेजी के साथ हुई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने का बेंचमार्क फरवरी कॉन्ट्रैक्ट 2,201 रुपये की तेजी के साथ 1,59,900 रुपये के भाव पर खुला। पिछला बंद भाव 1,57,699 रुपये था। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 3,001 रुपये की तेजी के साथ 1,60,700 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 1,62,429 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 1,59,900 रुपये के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। सोने के वायदा भाव ने आज 1,62,429 रुपये के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया।

चांदी रिकॉर्ड स्तर पर पहुंची

चांदी के वायदा भाव की शुरुआत तेज रही। MCX पर चांदी का बेंचमार्क मार्च कॉन्ट्रैक्ट 8,542 रुपये की तेजी के साथ 3,64,821 रुपये पर खुला। पिछला बंद भाव 3,56,279 रुपये था। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 19,469 रुपये की तेजी के साथ 3,75,748 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 3,77,655 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 3,64,821 रुपये के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। चांदी के वायदा भाव ने 3,77,655 रुपये किलो के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी ताबड़तोड़ तेजी

अंतरराष्ट्रीय बाजार में बुधवार को सोने-चांदी के वायदा भाव रिकॉर्ड तोड़ तेजी देखी जा रही है। सोना सारे रिकॉर्ड तोड़ते हुए पहली बार 5,200 डॉलर पार कर गया। Comex पर सोना 5,179 डॉलर प्रति औंस के भाव पर खुला। पिछला क्लोजिंग प्राइस 5,082.60 डॉलर प्रति औंस था। खबर लिखे जाने के समय यह 154.90 डॉलर की गिरावट के साथ 5,237.90 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। सोने के भाव ने 5,242.20 डॉलर के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया।

Comex पर चांदी के वायदा भाव 112.44 डॉलर के भाव पर खुले। पिछला क्लोजिंग प्राइस 105.95 डॉलर था। खबर लिखे जाने के समय यह 9.16 डॉलर की तेजी के साथ 115.12 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। इसके भाव ने इस साल 117.70 डॉलर का उच्चतम स्तर छू लिया।

MCX, Comex पर भाव

MCX Open Last Close LTP
सोना 1,59,900 1,57,699 1,60,700
चांदी 3,64,821 3,56,279 3,75,748
Comex Open Last Close LTP
सोना 5,179 5,082.70 5,237.90
चांदी 112.44 105.95 115.12

(नोट: MCX में सोने के वायदा भाव रुपये प्रति 10 ग्राम, चांदी रुपये प्रति किलो में हैं। कॉमेक्स में दोनों के वायदा भाव डॉलर प्रति ओंस में हैं। last trading price (LTP) खबर लिखे जाने के समय तक के हैं)

Advertisement
First Published - January 28, 2026 | 10:02 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement