facebookmetapixel
Advertisement
फुटबॉल विश्व कप का चढ़ा खुमार तो ब्रांड भी कर रहे पेशकश जोरदारलेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ के नेतृत्व में और बढ़ेगी थलसेना की ताकत, 30 जून से संभालेंगे कमान ओमान संकट: सभी 14 भारतीय नाविक सुरक्षित, लेकिन तीन मौतों पर राजनीतिक टकराव बढ़ा मोदी-मैक्रों की मुलाकात में रक्षा, AI और परमाणु ऊर्जा सहयोग पर जोर, कई समझौतों की उम्मीदअमेरिका ने विदे​शियों के लिए मिथोस पर लगाई पाबंदी, देसी एआई मॉडल की संप्रभुता अहमNFRA की सख्ती बढ़ी, FY27 में Deloitte, PwC समेत 6 बड़ी ऑडिट फर्मों की होगी गुणवत्ता जांचFPI रजिस्ट्रेशन 5 दिन में कराने की तैयारी, विदेशी निवेशकों के लिए प्रक्रिया आसान करेगा सेबीEditorial: एंथ्रोपिक विवाद ने दिखाया आइना, एआई नीति पर हो पुनर्विचार फर्जी प्ले, म्यूजिक और वीडियो : कॉपीराइट फ्रॉड पहले भी था, AI ने इसे और खतरनाक बना दियाभारत में मजबूत बिक्री से चमकी टॉरंट फार्मा; बनी ब्रोकरेज की टॉप पिक, बढ़ाया टारगेट प्राइस 

बिजी रूट पर हवाई जहाज का किराया 3 गुना बढ़ा

Advertisement
Last Updated- June 05, 2023 | 10:31 PM IST
air passenger

देश के छह सबसे व्यस्त मार्गों में से पांच पर पिछले एक महीने के दौरान हवाई किराए में तीन गुना तक इजाफा हो चुका है। अलबत्ता इन मार्गों पर 30 दिन के अग्रिम टिकटों के किराए में मामूली इजाफा (15 प्रतिशत से ज्यादा नहीं) देखा गया है।
इक्सिगो द्वारा उपलब्ध कराए गए आंकड़ों के अनुसार दिल्ली-मुंबई मार्ग, जो देश का सबसे व्यस्त हवाई मार्ग है, पर 1 जून को औसत हवाई किराया 18,654 रुपये था। गो फर्स्ट के निकलने से दो दिन पहले 1 मई को इस मार्ग पर औसत हवाई किराया 6,125 रुपये था।

दिलचस्प बात यह है कि 30 दिन के अग्रिम टिकटों की कीमतें गो फर्स्ट के निकलने के बावजूद ज्यादा नहीं बढ़ी हैं। जून में दिल्ली-मुंबई उड़ानों के लिए 30 दिन के अग्रिम टिकट की औसत कीमत 5,475 रुपये थी, जो अप्रैल की तुलना में 8.85 प्रतिशत अधिक थी।

एक विमानन कंपनी के अधिकारी ने बताया कि जिन लोगों ने गो फर्स्ट में पहले से ही सीट बुक करा ली थी, वे अब अन्य विमान कंपनियों में स्पॉट बुकिंग कर रहे हैं क्योंकि गो फर्स्ट परिचालन नहीं कर रही है। इससे हवाई किराए में तेजी आ गई है। खास तौर पर उन मार्गों पर, जहां गो फर्स्ट की बड़ी मौजूदगी थी।

इक्सिगो के आंकड़ों के मुताबिक दिल्ली-पुणे मार्ग पर हवाई किराया 1 जून को 214 प्रतिशत तक बढ़कर 17,220 रुपये हो गया, जो 1 मई को 5,469 रुपये था। हालांकि इस मार्ग पर 30 दिन के अग्रिम टिकट के औसत दामों में अप्रैल से जून के बीच केवल सात प्रतिशत तक की ही वृद्धि हुई है।

दिल्ली-कोलकाता मार्ग पर हवाई किराए में पिछले एक महीने के दौरान करीब 73 प्रतिशत तक का इजाफा हुआ है। हालांकि अगर कोई यात्री इस मार्ग के लिए 30 दिन का अग्रिम टिकट खरीद रहा है, तो यह अप्रैल की तुलना में अब तीन प्रतिशत सस्ता है।

Advertisement
First Published - June 5, 2023 | 10:31 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement