facebookmetapixel
Advertisement
राम मंदिर दान हेराफेरी मामले में सुप्रीम कोर्ट सख्त, UP सरकार की SIT से मांगी स्थिति रिपोर्टधारावी पुनर्विकास में आई तेजी, म्हाडा और BMC ने जमीन के लिए पट्टा रद्द करने के नोटिस किए जारीसाइबर खतरों से निपटने के लिए सर्ट-इन का ‘AI वॉर रूम’ शुरू, विदेशी AI मॉडलों की कमियों पर रखेगा नजरदूसरी छमाही में FDI और FPI फ्लो बढ़ने की उम्मीद, भारत को लेकर वैश्विक निवेशकों का भरोसा मजबूत: सिटीमहिला कारोबारियों से ही बढ़ेगा महिला रोजगार, सांख्यिकी विभाग के नए सर्वे में सामने आया सीधा कनेक्शनEditorial: ई-कॉमर्स नियमों की ‘खिचड़ी’ से निवेशक परेशान, नई और आसान रिटेल नीति की जरूरतजून में खुदरा महंगाई बढ़कर 4.38% हुई, नई CPI सीरीज में पहली बार RBI के लक्ष्य से ऊपरHCL Tech Q1 Results: मुनाफा 20% उछलकर ₹4,624 करोड़ पर, ₹12 डिविडेंड का भी ऐलानबैंक कर्ज के साथ सीपी बाजार में भी तेजी, पहली तिमाही में कंपनियों ने जुटाए ₹5.37 लाख करोड़ ₹1 लाख करोड़ का कल्याणी पारिवारिक विवाद अब मध्यस्थता से सुलझेगा, सुप्रीम कोर्ट ने दिया निर्देश

Economic Survey 2026: कमजोर रुपये से व्यापार को सहारा, हिचकिचाहट कायम

Advertisement

1 अप्रैल, 2025 और 15 जनवरी, 2026 के बीच डॉलर के मुकाबले रुपये में लगभग 5.4 प्रतिशत की गिरावट आई, जिससे यह जापानी येन के साथ सबसे ज्यादा गिरावट वाली मुद्राओं में शामिल हो गया

Last Updated- January 29, 2026 | 10:28 PM IST
Rupee vs Dollar

देश की मजबूत आ​र्थिक बुनियाद की तुलना में रुपया कमजोर लग रहा है और अपनी क्षमता से कम प्रदर्शन कर रहा है। आ​र्थिक समीक्षा 2025-26 के अनुसार हालांकि कमजोर मुद्रा भारतीय निर्यात पर अमेरिका के अ​धिक टैरिफ के मुकाबले कुछ हद तक सुरक्षा प्रदान करती है और कच्चे तेल के नरम दामों के बीच महंगाई का सीमित जोखिम पैदा करती है, लेकिन यह निवेशकों के मनोबल को भी कम कर सकती है।

समीक्षा में कहा गया है कि इसके प​रिणामस्वरूप भारत में पूंजी लगाने के लिए निवेशकों में जो हिचकिचाहट है, उस पर करीब से ध्यान देने की जरूरत है।
रुपये ने साल 2025 में अपनी प्रतिस्प​र्धी विदेशी मुद्राओं के बीच कमजोर प्रदर्शन किया। 1 अप्रैल, 2025 और 15 जनवरी, 2026 के बीच डॉलर के मुकाबले रुपये में लगभग 5.4 प्रतिशत की गिरावट आई, जिससे यह जापानी येन के साथ सबसे ज्यादा गिरावट वाली मुद्राओं में शामिल हो गया, जिसमें 5.5 प्रतिशत की गिरावट आई।

समीक्षा में यह भी कहा गया है कि हालांकि मुद्रा में गिरावट से आयात की महंगाई का जोखिम पैदा होता है, लेकिन कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट के कारण कमजोर वै​श्विक कमोडिटी की कीमतों से इसका असर कम रहने की संभावना है। रिपोर्ट में कहा गया है कि वित्त वर्ष 27 के लिए भारत का महंगाई का दृष्टिकोण कम नरम रहने के आसार हैं जिससे कीमती धातुओं को छोड़कर समग्र महंगाई और मुख्य महंगाई दोनों ही वित्त वर्ष 26 की तुलना में अधिक रहने के आसार हैं। अगर अगले वित्त वर्ष में महंगाई बढ़ती है, तो यह आगे मौद्रिक राहत की गुंजाइश को सीमित कर देगी।

भारतीय केंद्रीय बैंक ने पिछले साल फरवरी से अब तक नरम मुद्रास्फीति की वजह से नीतिगत रीपो दर में 125 आधार अंक (बीपीएस) की कटौती की है। भारत ने प्रमुख ईएमडीई के बीच समग्र महंगाई में सबसे तेज गिरावट देखी है और महंगाई लगभग 1.8 प्रतिशत कम हुई है। दूसरी ओर औसत मुख्य महंगाई वित्त वर्ष 25 के 3.5 प्रतिशत से बढ़कर वित्त वर्ष 26 में लगभग 4.3 प्रतिशत हो गई, जो अप्रैल 2024 के 3.19 प्रतिशत से बढ़कर दिसंबर 2025 में 4.62 प्रतिशत हो गई।

अलबत्ता इसकी मौजूदगी मुख्य रूप से सोने और चांदी की कीमतों में तेजी की बदौलत है। जब इन घटकों को हटा दिया जाता है, तो मुख्य महंगाई रफ्तार घटती हुई दिखाती है, जो मोटे तौर पर समग्र महंगाई में नरमी को दर्शाती है।

अमेरिका के साथ व्यापार समझौते के नतीजे के संबंध में बाजार की अनिश्चितता के साथ-साथ भुगतान संतुलन घाटे के बढ़ने से रुपये पर दबाव पड़ा, जिससे इसका मूल्यह्रास हुआ।

इस बीच रुपये की एशियाई प्रतिस्पर्धी मुद्राओं में अपेक्षाकृत कम गिरावट देखी गई, जिसमें फिलिपींस की पेसो भी शामिल है, जिसमें 3.8 प्रतिशत तक की गिरावट आई तथा इंडोनेशिया के रुपया में उसी अवधि के दौरान 1.9 प्रतिशत तक की गिरावट आई।

दूसरी तरफ ऑस्ट्रेलिया, ब्राजील और दक्षिण अफ्रीका जैसी अर्थव्यवस्थाओं की मुद्राओं में इस अवधि के दौरान मजबूती आई, जिन्हें व्यापार की अनुकूल गतिवि​धियों से मदद मिली। 1 अप्रैल, 2025 और 22 जनवरी, 2026 के बीच डॉलर के मुकाबले रुपये में लगभग 6.5 प्रतिशत तक की गिरावट आई।

Advertisement
First Published - January 29, 2026 | 10:06 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement