facebookmetapixel
Advertisement
Gold silver price today:सोना ₹303 टूटा, चांदी ₹1,203 फिसलीNew Rules From August: LPG सिलेंडर से Tatkal टिकट तक… 1 अगस्त से बदल रहे हैं ये नियम, आपकी जेब पर पड़ेगा असरFII vs DII: विदेशी निवेशक बेचते रहे, घरेलू निवेशकों ने संभाला, अब किसके हाथ में है भारतीय शेयर बाजार?क्यों महंगा ऑफिस किराया दे रहीं AI कंपनियां? निवेशकों के लिए क्या हैं मायनेEicher Motors: बुलेट, क्लासिक और हंटर पर टिकी Royal Enfield की सेल, ब्रोकरेज ने दिए 22% तक के टारगेटक्या खत्म होने वाला है गाजा युद्ध? Trump ने किया बड़े समझौते का दावा, हमास-इजरायल की चुप्पी ने बढ़ाया सस्पेंसUS में पढ़ाई के बाद नौकरी करना होगा महंगा? ट्रंप प्रशासन ₹95 लाख की नई फीस पर कर रहा विचारStock Market Update: Sensex फ्लैट, Hitachi Energy और GE Vernova T&D बने सबसे बड़े गेनरZepto ने अचानक टाला IPO! अब 1,000 करोड़ जुटाने की तैयारी, लेकिन वैल्यूएशन 7 अरब डॉलर से 4.5 अरब डॉलर क्यों हुआ?AI का सबसे बड़ा डर खत्म? अब TCS, Infosys, HCL Tech और Wipro के लिए क्या बदलने वाला है?

Piramal Pharma को CDMO कारोबार में सुधार की उंम्मीद, नेट लॉस के बावजूद भविष्य पर भरोसा

Advertisement

पीरामल फार्मा ने वित्त वर्ष 2026 की तीसरी तिमाही में समेकित आधार पर 136 करोड़ रुपये का शुद्ध घाटा दर्ज किया है, जबकि पिछले साल इसी अवधि में 3.6 करोड़ रुपये का लाभ हुआ था

Last Updated- January 29, 2026 | 10:01 PM IST
Piramal Pharma
प्रतीकात्मक तस्वीर | फाइल फोटो

पीरामल फार्मा ने गुरुवार को कहा कि उसे अपने ठेके पर उत्पाद विकास एवं उत्पादन (सीडीएमओ) व्यवसाय की मांग में सुधार के शुरुआती संकेत दिख रहे हैं, भले ही इस सेगमेंट को साल भर इन्वेंट्री कम होने और शुरुआती ऑर्डर मिलने में धीमी गति के कारण दबाव का सामना करना पड़ा।

तिमाही नतीजों की घोषणा के बाद मीडिया से बातचीत में कंपनी की अध्यक्ष नंदिनी पीरामल ने कहा कि प्रस्तावों के अनुरोध (आरएफपी) में तेजी आई है, साथ ही अमेरिका में बायोफार्मा फंडिंग की स्थिति में सुधार हो रहा है। हालांकि, उन्होंने चेतावनी दी कि आरएफपी को ठोस ऑर्डर में बदलने में आमतौर पर समय लगता है। उन्होंने कहा, ‘ये रिकवरी के शुरुआती संकेत हैं। आरएफपी में वृद्धि हुई है, लेकिन ऑर्डर में बदलने में लगभग छह महीने लगेंगे।’

पीरामल फार्मा ने वित्त वर्ष 2026 की तीसरी तिमाही में समेकित आधार पर 136 करोड़ रुपये का शुद्ध घाटा दर्ज किया है, जबकि पिछले साल इसी अवधि में कंपनी को 3.6 करोड़ रुपये का लाभ हुआ था। परिचालन से राजस्व 3 फीसदी घटकर 2,139.8 करोड़ रुपये रह गया, जो वित्त वर्ष 2025 की तीसरी तिमाही में 2,204 करोड़ रुपये था। पीरामल फार्मा ने बुधवार देर रात नतीजों की घोषणा की। गुरुवार को कंपनी का शेयर 0.39 प्रतिशत गिर गया और दिन के कारोबार के आखिर में बीएसई पर 153.65 रुपये प्रति शेयर पर बंद हुआ।

कंपनी ने खराब प्रदर्शन का मुख्य कारण अपने एक बड़े ऑन-पेटेंट कमर्शियल प्रोडक्ट में लगातार इन्वेंट्री कम होना बताया, जिससे उसके सीडीएमओ व्यवसाय पर असर पड़ा।

तीसरी तिमाही में कंपनी के सीडीएमओ व्यवसय से राजस्व पिछले साल की तुलना में 9 प्रतिशत घटकर 1,166 करोड़ रुपये रह गया।

नंदिनी ने सीडीएमओ के लिहाज से यह साल कमजोर करार दिया, हालांकि अमेरिकी बायोटेक फंडिंग में सुधार, विलय और अधिग्रहण तथा आईपीओ गतिविधि को मध्यावधि मांग के लिए सकारात्मक संकेत माना जा रहा है। उन्होंने कहा कि पीरामल फार्मा को ज्यादा आरएफपी गतिविधि दिख रही है।

Advertisement
First Published - January 29, 2026 | 9:53 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement