facebookmetapixel
Advertisement
Ambuja Cements Share: कमजोर Q1 नतीजों के बावजूद ब्रोकरेज बुलिश, BUY रेटिंग बरकरार; ₹568 तक टारगेटक्या UPI, NEFT या RTGS से पैसे भेजने पर भी आ सकता है Income Tax का नोटिस?Anti Paper Leak Bill 2026: लोकसभा से पास एंटी पेपर लीक बिल, दोषियों को 10 साल की जेल और ₹50 लाख जुर्मानाCWG 2026: भारत को अब तक 2 स्वर्ण, 7 रजत पदक मिले; पदक तालिका में 9वें स्थान परITR e-Verification: रिटर्न फाइल करने के 30 दिनों के भीतर जरूर कर लें वेरिफिकेशन, जानें 5 आसान तरीकेFD Rates: सीनियर सिटीजन को मिल रहा 8.5% तक ब्याज, जानिए किस बैंक में मिल रहा सबसे ज्यादा रिटर्नविजय केडिया, मधुसूदन केला या आशीष धवन… जुलाई में किसके पोर्टफोलियो ने दिया सबसे ज्यादा रिटर्न?Indo-MIM IPO Listing: 72 गुना सब्सक्रिप्शन, अब लिस्टिंग पर कितनी होगी कमाई? GMP ने दिया बड़ा संकेतAdani Ent Q1FY27 Results: OFAC समझौते के खर्च से अदाणी एंटरप्राइजेज ₹1,160 करोड़ के घाटे मेंSBI ने AT-1 बॉन्ड से जुटाए ₹4,691 करोड़, 7.75% कूपन पर निवेशकों का जबरदस्त भरोसा

टाटा मोटर्स ने हैरियर, सफारी के लिए बदली रणनीति

Advertisement

लाइन अप की जटिलता कम करना और एसयूवी खंड में पहुंच बढ़ाना है कंपनी का मकसद

Last Updated- October 01, 2025 | 9:58 PM IST
Will there be a rise in shares of Tata Motors, M&M? Central government approved PLI incentive of Rs 246 crore Tata Motors, M&M के शेयरों में आएगा उछाल? केंद्र सरकार ने किया 246 करोड़ का PLI Incentive मंजूर

वाहन विनिर्माता टाटा मोटर्स ने अपनी हैरियर और सफारी गाड़ियों के लिए रणनीति में बदलाव किया है। अब कंपनी इन गाड़ियों की वेरिएंट कम कर आधा कर दिया है और कम शुरुआती कीमत पर नए एडवेंचर एक्स ट्रिम्स मॉडल उतारा है। कंपनी का मकसद लाइन अप की जटिलता कम करना और एसयूवी खंड में पहुंच बढ़ाना है।

हैरियर अब छह वेरिएंट में मौजूद है। पहले इसके 11 वेरिएंट थे और कंपनी ने सफारी के भी 11 से घटाकर 5 वेरिएंट कर दिए हैं।

कंपनी ने कहा कि पहले की व्यक्ति आधारित वेरिएंट रणनीति से काफी जटिलताएं सामने आ रही थीं और इससे खरीदार भी भ्रमित हो रहे थे। जिसके बाद हमने एक साल लाइन अप को दोबारा पेश किया।

टाटा मोटर्स के प्रवक्ता ने कहा, ‘हैरियर और सफारी के आमतौर पर मांग मिड और हाई ट्रिम्स में केंद्रित रही है, जहां ग्राहक सुविधाओं के साथ आराम तलाशते हैं। पुनर्गठित लाइन अप और एडवेंचर एक्स वेरिएंट के साथ हम कम कीमत पर वही सुविधाएं पेश कर रहे हैं।’

कंपनी के अधिकारियों ने बताया कि एडवेंचर एक्स ट्रिम्स से बिक्री बढ़ने की उम्मीद है। हालांकि, पिछले साल के मुकाबले बिक्री का औसत मूल्य कम हो सकता है, जब उच्च वेरिएंट की मांग अधिक थी। हर महीने कुल मिलाकर औसतन 4,500 से 5,000 तक हैरियर और सफारी की बिक्री होती है।

हाल ही में वस्तु एवं सेवा कर की दरें कम होने भी से कीमतों में कमी आई है। अब हैरियर की शुरुआती कीमत 14.99 लाख रुपये से घटकर 13.99 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) हो गई है, जबकि सफारी की शुरुआती कीमत 15.49 लाख रुपये से कम होकर 14.66 लाख रुपये हो गई है। 18.99 लाख में रुपये में पहले पेश की गई हैरियर एडवेंचर एक्स की कीमत अब 17.96 लाख रुपये हो गई है और सफारी एडवेंचर एक्स+ की कीमत  भी 19.99 लाख रुपये से घटकर 18.90 लाख रुपये हो गई है।

टाटा मोटर्स के यात्री और इलेक्ट्रिक वाहनों के मुख्य वाणिज्यिक अधिकारी विवेक श्रीवत्स ने कहा, ‘पिछले साल हमारे ग्राहक फीचर्स तो चाहते थे ऊंची कीमत देने के लिए तैयार नहीं थे। आपूर्ति श्रृंखला में लागत कम कर और फीचर्स देकर हमने कम कीमतों के साथ इस सेगमेंट में एक बार फिर प्रवेश किया है। हम हैरियर और सफारी के मिड और एंट्री वर्जन में और अधिक खरीदारों को जोड़ते हुए ऊंचे ग्राहकों को बरकरार रखेंगे, जिससे मात्रात्मक वृद्धि होगी।’ यह पुनर्गठन ऐसे समय में हो रहा है जब एसयूवी घरेलू बाजार में सबसे तेजी से बढ़ती श्रेणियों में से एक बनी हुई है।

Advertisement
First Published - October 1, 2025 | 9:57 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement