Representative Image
Gold Silver Price Today: सोने चांदी के वायदा कारोबार में रिकॉर्ड तेजी देखने को मिल रही है। दोनों के वायदा भाव आज तेजी के साथ खुले और ऑल टाइम हाई पर पहुंच गए। खबर लिखे जाने के समय घरेलू बाजार में आज सोने के वायदा भाव 1,40,900 रुपये, जबकि चांदी के भाव 2,62,000 रुपये के करीब कारोबार कर रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोना चांदी रिकॉर्ड तेजी के साथ कारोबार कर रहे हैं।
सोने के वायदा भाव की शुरुआत आज तेजी के साथ हुई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने का बेंचमार्क फरबरी कॉन्ट्रैक्ट आज 781 रुपये की तेजी के साथ 1,39,600 रुपये के भाव पर खुला। पिछला बंद भाव 1,38,819 रुपये था। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 2,042 रुपये की तेजी के साथ 1,40,861 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 1,41,250 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 1,39,600 रुपये के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। सोने के वायदा भाव ने आज 1,41,250 रुपये के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया।
चांदी के वायदा भाव की शुरुआत तेज रही। MCX पर चांदी का बेंचमार्क मार्च कॉन्ट्रैक्ट आज 10,109 रुपये की तेजी के साथ 2,62,834 रुपये पर खुला। पिछला बंद भाव 2,52,725 रुपये था। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 9,276 रुपये की तेजी के साथ 2,62,001 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 2,63,996 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 2,61,961 रुपये के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। चांदी के वायदा भाव ने इस साल 2,63,996 रुपये किलो के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में आज सोने चांदी के वायदा कारोबार की शुरुआत तेज रही। Comex पर सोना 4,529.10 डॉलर प्रति औंस के भाव पर खुला। पिछला क्लोजिंग प्राइस 4,500 डॉलर प्रति औंस था। खबर लिखे जाने के समय यह 88.30 डॉलर की तेजी के साथ 4,589.20 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। सोने के भाव ने आज 4,612.70 डॉलर के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया। Comex पर चांदी के वायदा भाव 80.50 डॉलर के भाव पर खुले। पिछला क्लोजिंग प्राइस 79.34 डॉलर था। खबर लिखे जाने के समय यह 3.93 डॉलर की तेजी के साथ 83.27 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। इसके भाव ने आज 83.90 डॉलर का उच्चतम स्तर छू लिया।
| MCX | Open | Last Close | LTP |
| सोना | 1,39,600 | 1,38,819 | 1,40,861 |
| चांदी | 2,62,834 | 2,52,725 | 2,62,001 |
| Comex | Open | Last Close | LTP |
| सोना | 4,529.10 | 4,500 | 4,589.20 |
| चांदी | 80.50 | 79.34 | 83.27 |
(नोट: mcx में सोने के वायदा भाव रुपये प्रति 10 ग्राम, चांदी रुपये प्रति किलो में हैं। कॉमेक्स में दोनों के वायदा भाव डॉलर प्रति ओंस में हैं। last trading price (LTP) खबर लिखे जाने के समय तक के हैं)