facebookmetapixel
Advertisement
पीएम मोदी 28 मार्च को करेंगे जेवर एयरपोर्ट का उद्घाटन; यूपी में पर्यटन, उद्योग और लॉजिस्टिक्स को नई उड़ानBiharOne: बिहार में डिजिटल गवर्नेंस की नई शुरुआत, CIPL के साथ बदलाव की बयारईरानी तेल खरीद का दावा गलत, रिलायंस ने रिपोर्टों को बताया बेबुनियादरनवे से रियल्टी तक: जेवर एयरपोर्ट ने बदली नोएडा की प्रोपर्टी की कहानी, 2027 तक आ सकती है 28% और तेजी‘हेडलाइन्स’ से कहीं आप भी तो नहीं हो रहे गुमराह? SIP पर जारी रखें ये स्ट्रैटेजीAM/NS India में बड़ा बदलाव: दिलीप ओम्मन होंगे रिटायर, अमित हरलका बनेंगे नए सीईओभारत में पेट्रोल, डीजल या LPG की कोई कमी नहीं, 60 दिन का स्टॉक मौजूद: सरकारभारत की तेल जरूरतें क्यों पूरी नहीं कर पा रहा ईरानी क्रूड ऑयल? चीन की ओर मुड़े जहाजलाइन लगाने की जरूरत नहीं, घर पहुंचेगा गैस सिलेंडर: सीएम योगी आदित्यनाथऑल टाइम हाई के करीब Oil Stock पर ब्रोकरेज सुपर बुलिश, कहा- खरीद लें, 65% और चढ़ने का रखता है दम

अब टैक्स से जुड़ी रिसर्च और जानकारी AI से! Deloitte लॉन्च करने जा रही है अपना AI प्लेटफॉर्म ‘टैक्स प्रज्ञा’

Advertisement

अभी टैक्स एनालिस्ट्स को क्लाइंट्स को सलाह देने से पहले अलग-अलग कोर्ट जजमेंट्स पर घंटों रिसर्च करनी पड़ती है, लेकिन 'टैक्स प्रज्ञा' से यह काम कुछ ही मिनटों में हो जाएगा

Last Updated- December 07, 2025 | 7:50 PM IST
Deloitte

Deloitte जल्द ही एक नया AI वाला प्लेटफॉर्म लॉन्च करने जा रहा है, जिसका नाम है ‘टैक्स प्रज्ञा’। इससे क्लाइंट्स को टैक्स से जुड़ी रिसर्च और जानकारी बहुत तेजी से मिल सकेगी। कंपनी के एक अधिकारी ने रविवार को यह बात कही।

Deloitte इंडिया के पार्टनर सुमित सिंघानिया ने बताया कि ‘टैक्स प्रज्ञा’ को 9 दिसंबर को लॉन्च किया जाएगा। इसमें डायरेक्ट और इंडायरेक्ट टैक्स से संबंधित दस लाख से ज्यादा कोर्ट केसों की जानकारी और Deloitte के अपने नॉलेज पेपर्स शामिल किए गए हैं। इससे जानकारी मिलना तेज और सटीक हो जाएगा।

अभी टैक्स एनालिस्ट्स को क्लाइंट्स को सलाह देने से पहले अलग-अलग कोर्ट जजमेंट्स पर घंटों रिसर्च करनी पड़ती है। लेकिन ‘टैक्स प्रज्ञा’ से यह काम कुछ ही मिनटों में हो जाएगा। यह जवाब Deloitte के अपने प्राइवेट डेटाबेस से देगा, न कि ओपन सोर्स डेटा से।

सिंघानिया ने कहा, “टैक्स प्रज्ञा एक AI आधारित टैक्स रिसर्च और इनसाइट प्लेटफॉर्म है। इसमें Deloitte के दो दशक के टैक्स नॉलेज, अनुभव और कोर्ट केसों की समझ भरी गई है। हमारा मकसद है कि यह सिर्फ जानकारी देने वाला न रहे, बल्कि उपयोगी इनसाइट्स दे। यह एक एजेंटिक सॉल्यूशन है, जो रिसर्च को और बेहतर बनाकर तुरंत इस्तेमाल लायक बना देता है।”

Also Read: टैक्स रिटर्न से लेकर PAN तक: दिसंबर में ये 3 बड़ी डेडलाइन जानना जरूरी

आगे की योजनाएं क्या हैं?

‘टैक्स प्रज्ञा’ बजट में होने वाले ऐलान की लगभग रियल-टाइम जानकारी देगा और इनकम टैक्स कानून में बदलाव को 1 अप्रैल से लागू होने से पहले ही उपलब्ध कराएगा। यह B2B सब्सक्रिप्शन आधारित प्लेटफॉर्म होगा, जो टैक्स कंसल्टेंट्स की जगह नहीं लेगा, बल्कि उनका काम सिर्फ आसान और तेज बनाएगा।

सिंघानिया के मुताबिक, अगले 12-18 महीनों में ‘टैक्स प्रज्ञा’ इतना आगे बढ़ेगा कि यह कुछ कानूनी या टैक्स ओपिनियन खुद लिख सकेगा। साथ ही, किसी टैक्स नोटिस पर प्रेडिक्टिव एनालिसिस देगा कि मुकदमा करना चाहिए या नहीं। ये फीचर्स अभी डेवलपमेंट में हैं।

लॉन्च के पहले फेज में 9 दिसंबर से यह 500 Deloitte क्लाइंट्स को मिलेगा। जनवरी में दूसरे फेज में सभी 5,000 क्लाइंट्स तक पहुंचेगा। अगले साल जून तक इसे पूरे देश में उपलब्ध कराया जाएगा, ताकि MSME और SME कंपनियां भी इसका सब्सक्रिप्शन ले सकें।

(PTI के इनपुट के साथ)

Advertisement
First Published - December 7, 2025 | 7:50 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement