facebookmetapixel
Advertisement
तेल, रुपये और यील्ड का दबाव: पश्चिम एशिया संकट से बढ़ी अस्थिरता, लंबी अनिश्चितता के संकेतवैश्विक चुनातियों के बावजूद भारतीय ऑफिस मार्केट ने पकड़ी रफ्तार, पहली तिमाही में 15% इजाफाJio IPO: DRHP दाखिल करने की तैयारी तेज, OFS के जरिए 2.5% हिस्सेदारी बिकने की संभावनाडेटा सेंटर कारोबार में अदाणी का बड़ा दांव, Meta और Google से बातचीतभारत में माइक्रो ड्रामा बाजार का तेजी से विस्तार, 2030 तक 4.5 अरब डॉलर तक पहुंचने का अनुमानआध्यात्मिक पर्यटन में भारत सबसे आगे, एशिया में भारतीय यात्रियों की रुचि सबसे अधिकबांग्लादेश: चुनौतियों के बीच आजादी का जश्न, अर्थव्यवस्था और महंगाई बनी बड़ी चुनौतीपश्चिम एशिया संकट के बीच भारत सतर्क, रणनीतिक तेल भंडार विस्तार प्रक्रिया तेजGST कटौती से बढ़ी मांग, ऑटो और ट्रैक्टर बिक्री में उछाल: सीतारमणसरकार का बड़ा फैसला: पीएनजी नेटवर्क वाले इलाकों में नहीं मिलेगा एलपीजी सिलिंडर

समोसे-जलेबी पर नहीं लगेगा कोई चेतावनी लेबल, स्वास्थ्य मंत्रालय ने दी सफाई

Advertisement

मंत्रालय ने स्पष्ट कहा, ‘यह सलाह विभिन्न खाद्य पदार्थों में छिपी वसा और अतिरिक्त चीनी के सेवन से होने वाले नुकसान के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए जारी की गई थी।'

Last Updated- July 16, 2025 | 9:52 AM IST
samosa

समोसा और जलेबी के स्वास्थ्य के लिए हानिकारक होने संबंधी बहस के बीच मंगलवार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने स्पष्ट किया कि उसने ऐसे खाद्य उत्पादों पर कोई चेतावनी लेबल लगाने का निर्देश नहीं दिया है। मंत्रालय की ओर से यह स्पष्टीकरण तब आया जब केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव ने सभी सरकारी विभागों को अपने कार्यालयों में तेल और चीनी संबंधी बोर्ड लगाने की सलाह दी थी।

मंत्रालय ने स्पष्ट कहा, ‘यह सलाह विभिन्न खाद्य पदार्थों में छिपी वसा और अतिरिक्त चीनी के सेवन से होने वाले नुकसान के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए जारी की गई थी। इसमें कार्यालयों के लॉबी, कैंटीन, कैफेटेरिया और बैठक कक्षों आदि में जागरूकता बोर्ड प्रदर्शित करने के बारे में सलाह शामिल है।’

इस दिशानिर्देश को एक सामान्य सलाह बताते हुए मंत्रालय ने कहा कि यह कदम लोगों को सभी खाद्य उत्पादों में छिपी वसा और अतिरिक्त चीनी के बारे में जागरूक करने के लिए उठाया गया है। यह विशेष रूप से किसी भी खाद्य उत्पाद के लिए चेतावनी नहीं है। पिछले महीने 21 जून की तारीख वाले एक पत्र में स्वास्थ्य सचिव पुण्यसलिला श्रीवास्तव ने सभी मंत्रालयों के तहत आने वाले विभागों, कार्यालयों और स्वायत्त निकायों को स्वस्थ भोजन और शारीरिक गतिविधि को बढ़ावा देने के साथ-साथ सभी आधिकारिक स्टेशनरी और प्रकाशनों पर स्वास्थ्य संदेश छापने के निर्देश जारी किए थे।

यह भी पढ़ें: Tesla launches first showroom in Mumbai, bookings for Model Y start at ₹22,000

इसके बाद मामले को लेकर देश भर में बहस छिड़ गई, क्योंकि जलेबी और समोसा लगभग हर किसी का पसंदीदा स्नैक्स हैं और सड़क किनारे ठेलों से लेकर बड़े-बड़े रेस्टोरेंट-होटल में लोग इन्हें बड़े चाव से खाते हैं। मंत्रालय ने मंगलवार को एक स्पष्टीकरण जारी किया है। इसमें उसने कहा, ‘स्वास्थ्य मंत्रालय की सलाह को विक्रेताओं द्वारा बेचे जाने वाले खाद्य उत्पादों पर चेतावनी लेबल लगाने का निर्देश नहीं समझना चाहिए। यह सलाह भारतीय स्नैक्स के प्रति कोई चयनात्मक चेतावनी नहीं है।’

मंत्रालय ने कहा कि सरकार का इरादा भारत की समृद्ध स्ट्रीट फूड संस्कृति को लक्षित करना नहीं है। पत्र में कहा गया है कि यह सलाह स्वस्थ जीवन शैली को बढ़ावा देने और मोटापे और गैर-संचारी रोगों (एनसीडी) जैसे मधुमेह, उच्च रक्तचाप और हृदय रोग से निपटने के लिए जारी की गई थी।

लैंसेट जीबीडी 2021 मोटापा पूर्वानुमान अध्ययन के अनुसार, भारत में अधिक वजन वाले और मोटे वयस्कों की संख्या 2021 में 1.8 करोड़ से बढ़कर 2050 में 44.9 करोड़ होने का अनुमान है, जो इसे दुनिया का दूसरा सबसे अधिक वैश्विक बोझ वाला देश बना देगा।

Advertisement
First Published - July 16, 2025 | 9:52 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement