facebookmetapixel
Advertisement
अमेरिका का ऑयल स्टॉक घटा, पश्चिम एशिया में बढ़ा तनाव… कच्चे तेल में आई बड़ी तेजीट्रक से हर महीने ₹4 लाख की कमाई… खर्च भी ₹4 लाख, फिर ट्रक मालिक मुनाफा कैसे बनाते हैं? समझिए गणितStock Market Today: US-ईरान तनाव से बाजार पर संकट! GIFT Nifty 100+ अंक टूटा, आज कैसी रहेगी शेयर बाजार की चाल?US-Iran तनाव फिर चरम पर! अमेरिका ने ईरान पर किए हमले; कच्चे तेल की कीमतों में उछालनागपुर से आई बड़ी रिपोर्ट! ट्रक, होम लोन और कारोबार को लेकर सामने आई अच्छी खबरStocks To Watch Today: HCL Tech से Adani तक, आज इन 9 शेयरों पर रहेगी बाजार की नजरस्काईरूट के रॉकेट विक्रम-1 के साथ अंतरिक्ष जाएगा ‘मिशन एम्ब्रेस’, कचरा हटाने वाली तकनीक का होगा सफल परीक्षणराम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में कांग्रेस का भाजपा-संघ पर बड़ा हमला, ट्रस्ट को भंग करने की मांग कीभारत और इंडोनेशिया के बीच ऐतिहासिक रक्षा समझौता, $60 करोड़ में ब्रह्मोस और अस्त्र मिसाइल खरीदेगा जकार्ताकम गुणवत्ता वाले शेयरों का अत्यधिक मूल्यांकन है सबसे बड़ा जोखिम: विनय पहाड़िया

Tata Motors split: अब क्या करेंगे पैसिव फंड्स? बड़ा झटका या नया मौका

Advertisement

टाटा मोटर्स के डिमर्जर के बाद अब कंपनी के दो हिस्से होंगे। एक पैसेंजर व्हीकल बिजनेस (TMPV) और दूसरा कमर्शियल व्हीकल यूनिट, जो जल्द ही शेयर बाजार में लिस्ट होगी।

Last Updated- November 04, 2025 | 1:53 PM IST
Tata motors

टाटा मोटर्स (Tata Motors) के कारोबार के दो हिस्सों में बंटने के बाद अब निवेशकों की निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि पैसिव फंड्स इसका क्या असर दिखाएंगे। कंपनी ने अपने बिजनेस को दो प्रमुख शाखाओं में बांटा है। पहला हिस्सा पैसेंजर व्हीकल (PV) का है, जिसमें कारें, इलेक्ट्रिक गाड़ियां (EV) और जगुआर लैंड रोवर (JLR) में कंपनी की हिस्सेदारी शामिल है। यह हिस्सा अब Tata Motors PV (TMPV) के नाम से शेयर बाजार में ट्रेड कर रहा है। दूसरा हिस्सा कमर्शियल व्हीकल (CV) का है, जिसमें ट्रक, बसें और उनसे जुड़ा पूरा कारोबार आता है। यह नई कंपनी Tata Motors के नाम से जल्द ही शेयर बाजार में लिस्ट होने वाली है

डिमर्जर कब लागू हुआ और शेयरधारकों को क्या मिला?

टाटा मोटर्स की डिमर्जर योजना 1 अक्टूबर 2025 से लागू हो गई थी। इसके बाद कंपनी ने 14 अक्टूबर 2025 को रिकॉर्ड डेट तय की। इस दिन यह तय किया गया कि किन निवेशकों को नई कंपनी में शेयर (हिस्सेदारी) मिलेंगे। कंपनी के मुताबिक, नई कमर्शियल व्हीकल (CV) कंपनी की लिस्टिंग शेयर बाजार में जरूरी दस्तावेज जमा करने के 45 से 60 दिनों के अंदर होने की उम्मीद है।

क्या टाटा मोटर्स PV को निफ्टी और सेंसेक्स से हटाया जाएगा?

ब्रोकरेज फर्म Nuvama Institutional Equities का मानना है कि TMPV को Nifty 50 और Sensex इंडेक्स से बाहर किए जाने की संभावना बहुत कम है। हालांकि, नई बनी कमर्शियल व्हीकल कंपनी को लिस्टिंग के कुछ दिन बाद, आम तौर पर तीन ट्रेडिंग सेशनों के भीतर, इंडेक्स से हटाया जा सकता है।

किस स्थिति में TMPV इंडेक्स से बाहर हो सकती थी?

Nuvama के विश्लेषण के अनुसार, TMPV को इंडेक्स से बाहर करने की संभावना तभी बनती, अगर शेयर की कीमत में भारी गिरावट होती। उदाहरण के लिए, अगर 13 अक्टूबर 2025 को TMPV के शेयर में 40 प्रतिशत से अधिक की गिरावट आती या 14 अक्टूबर (रिकॉर्ड डेट) को 45–50 प्रतिशत की गिरावट होती, तो यह Nifty 50 से बाहर हो सकता था। लेकिन बाजार में ऐसा कोई गिरावट देखने को नहीं मिली।

Sensex के मामले में मानदंड कुछ ढीले हैं। अगर TMPV के शेयर में 20 प्रतिशत या उससे अधिक की गिरावट होती, तो यह सेंसेक्स से बाहर होने के खतरे में आ सकता था, लेकिन ऐसा भी नहीं हुआ।

वैश्विक इंडेक्स जैसे MSCI और FTSE पर क्या असर पड़ेगा?

Nuvama ने कहा है कि TMPV को MSCI और FTSE इंडेक्स से भी हटाया नहीं जाएगा। केवल इसके फ्री-फ्लोट मार्केट कैपिटलाइजेशन में बदलाव किया जाएगा। ब्रोकरेज ने यह भी अनुमान लगाया कि नई कमर्शियल व्हीकल कंपनी की मार्केट वैल्यू करीब 7.5 अरब डॉलर रहेगी। जो पिछली समान कंपनियों की तुलना में काफी ज्यादा है।

इस वजह से कंपनी को वैश्विक इंडेक्स में बने रहने या शामिल होने की पूरी संभावना है। कुल मिलाकर, टाटा मोटर्स का यह डिमर्जर निवेशकों के लिए नई संभावनाएं लेकर आया है, और फिलहाल इसके इंडेक्स से बाहर होने का कोई खतरा नजर नहीं आ रहा है।

Advertisement
First Published - November 4, 2025 | 1:40 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement