facebookmetapixel
Advertisement
महंगाई, फेड मीटिंग और क्रूड ऑयल की कीमतें: इस छोटे कारोबारी हफ्ते में बाजार की दिशा तय करेंगे ये ट्रिगरयूक्रेन के ड्रोन हमलों से रूस की कई रिफाइनरी ठप, अगस्त में खरीदा रिकॉर्ड 1.72 लाख टन पेट्रोल; 70% भारत से गया‘क्रिटिकल मिनरल्स न बनें हथियार’, BRICS में PM मोदी ने जताई चिंता, कहा: सप्लाई चेन को भरोसेमंद बनाना जरूरीकच्चे तेल की आग व डॉलर की मजबूती से घबराए विदेशी निवेशक, सिंतबर में अब तक निकाले ₹13,138 करोड़शशिधर जगदीशन के बाद कौन संभालेगा HDFC बैंक की कमान? RBI को भेजे गए दो नामप्रति शेयर मिलेगा ₹50 का डिविडेंड! रियल एस्टेट सेक्टर से जुड़ी कंपनी का तोहफा, रिकॉर्ड डेट इसी हफ्तेRBI ने खत्म किया सस्पेंस, टाटा संस को तुरंत शेयर बाजार में लिस्ट होने का दिया निर्देशआतंकवाद के खिलाफ BRICS देश एकजुट, आतंकियों की फंडिंग रोकने पर सहमति; पहलगाम हमले की निंदा कीBRICS ने एकतरफा व्यापारिक कदमों पर जताई चिंता, बातचीत और कूटनीति को बताया अहम रास्ता‘BRICS किसी के खिलाफ नहीं’, बोले PM मोदी: ग्लोबल साउथ अब नियम पालन नहीं नियम बनाने वाला बने

सोना-चांदी में गिरावट, MCX और Comex दोनों पर फिसले दाम

Advertisement

एमसीएक्स पर खबर लिखे जाने के समय सोने के वायदा भाव 1,46,000 रुपये, चांदी के 2,33,400 रुपये के करीब कारोबार कर रहे थे। 

Last Updated- July 07, 2026 | 9:32 AM IST
Gold and Silver Price today
सोने चांदी के भाव

सोने चांदी की कीमतों में ग्लोबल व घरेलू दोनों मार्केट में गिरावट देखने को मिल रही है। ग्लोबल मार्केट कॉमेक्स पर सोना 4,150 डॉलर और चांदी भी 62 डॉलर के करीब कारोबार कर रही है।

घरेलू मार्केट मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) खबर लिखे जाने के समय सोने के वायदा भाव 1,46,000 रुपये, जबकि चांदी के भाव 2,33,400 रुपये के करीब कारोबार कर रहे हैं। जानकारों के मुताबिक हाल में डॉलर की मजबूती से सोने-चांदी की कीमतों पर फिलहाल दबाव पड़ा है। लेकिन लंबी गिरावट की संभावना कम ही है।

सोने के भाव गिरे

सोने के वायदा भाव की शुरुआत नरमी के साथ हुई। MCX पर सोने का बेंचमार्क अगस्त कॉन्ट्रैक्ट 351  रुपये की गिरावट के साथ 1,46,566 रुपये के भाव पर खुला। पिछला बंद भाव 1,46,917 रुपये था। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 832 रुपये की गिरावट के साथ 1,46,085 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 1,46,566 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 1,45,958 रुपये के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। सोने के वायदा भाव ने इस साल 1,80,779 रुपये के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया था।

चांदी की चमक भी फीकी

चांदी के वायदा भाव की शुरुआत सुस्त रही। MCX पर चांदी का बेंचमार्क सितंबर कॉन्ट्रैक्ट 1,999 रुपये की गिरावट के साथ 2,34,100 रुपये पर खुला। पिछला बंद भाव 2,36,099 रुपये था। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 2,713 रुपये की गिरावट के साथ 2,33,386 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 2,34,100 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 2,33,108 रुपये के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। चांदी के वायदा भाव ने इस साल 4,20,048 रुपये किलो के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में गिरे सोना-चांदी

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने चांदी के वायदा भाव में गिरावट देखने को मिल रही है। Comex पर सोना 4,176.40 डॉलर प्रति औंस के भाव पर खुला। पिछला क्लोजिंग प्राइस 4,167.50 डॉलर प्रति औंस था। खबर लिखे जाने के समय यह 15.10 डॉलर की गिरावट के साथ 4,152.40 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। सोने के भाव ने इस साल 5,586.20 डॉलर के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया।

Comex पर चांदी के वायदा भाव 62.52 डॉलर के भाव पर खुले। पिछला क्लोजिंग प्राइस 62.33 डॉलर था। खबर लिखे जाने के समय यह 0.30 डॉलर की गिरावट साथ 62.02 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। इसके भाव ने इस साल 121.79 डॉलर का उच्चतम स्तर छू लिया।

MCX, Comex पर भाव

MCX Open Last Close LTP
सोना 1,46,566 1,46,917 1,46,085
चांदी 2,34,100 2,36,099 2,33,386
Comex Open Last Close LTP
सोना 4,176.40 4,167.50 4,152.40
चांदी 62.52 62.33 62.02

(नोट: mcx में सोने के वायदा भाव रुपये प्रति 10 ग्राम, चांदी रुपये प्रति किलो में हैं।कॉमेक्स में दोनों के वायदा भाव डॉलर प्रति ओंस में हैं। last trading price (LTP) खबर लिखे जाने के समय तक के हैं)

Advertisement
First Published - July 7, 2026 | 9:32 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement