facebookmetapixel
Advertisement
RCB की बिक्री से शेयरहोल्डर्स की बल्ले-बल्ले! USL दे सकती है ₹196 तक का स्पेशल डिविडेंडतेल में बढ़त से शेयर और बॉन्ड में गिरावट; ईरान का अमेरिका के साथ बातचीत से इनकारगोल्डमैन सैक्स ने देसी शेयरों को किया डाउनग्रेड, निफ्टी का टारगेट भी घटायाकिधर जाएगा निफ्टीः 19,900 या 27,500; तेल और भू-राजनीति तनाव से तय होगा रुखसंघर्ष बढ़ने के भय से कच्चे तेल में 4% की उछाल, कीमतें एक बार फिर 100 डॉलर के पारGold Rate: तेल महंगा होने से सोना 2% फिसला, ब्याज दरों में कटौती की उम्मीद कमजोरEditorial: दिवालिया समाधान से CSR और ऑडिट सुधार तक बड़े बदलावसरकारी बैंकों में प्रमोशन के पीछे की कहानी और सुधार की बढ़ती जरूरत​युद्ध और उभरती भू-राजनीतिक दरारें: पश्चिम एशिया संकट ने वैश्विक अर्थव्यवस्था को झकझोर दियापीएम मोदी 28 मार्च को करेंगे जेवर एयरपोर्ट का उद्घाटन; यूपी में पर्यटन, उद्योग और लॉजिस्टिक्स को नई उड़ान

PM Kisan 21st Installment: किसानों के खातें में ₹2,000 की अगली किस्त कब आएगी? चेक करें नया अपडेट

Advertisement

केंद्र सरकार नवंबर के पहले हफ्ते तक किसानों के खातों में 2,000 रुपये की राशि ट्रांसफर कर सकती है। यानी, इस हफ्ते में किसानों को पैसे मिलने की संभावना है।

Last Updated- November 05, 2025 | 3:04 PM IST
PM Kisan Yojana
Representative Image

PM Kisan 21st Installment: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM Kisan) योजना की 21वीं किस्त जल्द ही उनके बैंक खातों में पहुंच सकती है। रिपोर्ट्स के अनुसार, केंद्र सरकार नवंबर के पहले हफ्ते तक किसानों के खातों में 2,000 रुपये की राशि ट्रांसफर कर सकती है। यानी, इस हफ्ते में किसानों को पैसे मिलने की संभावना है।

हालांकि, इस बार केवल वही किसान लाभार्थी होंगे जिनका ई-केवाईसी (e-KYC) पूरा हो चुका है और बैंक अकाउंट आधार से लिंक है। यदि किसी लाभार्थी की ई-केवाईसी अधूरी है या बैंक विवरण में कोई गलती है, तो इस किस्त का पैसा नहीं मिलेगा।

याद दिला दें कि 20वीं किस्त अगस्त में जारी की गई थी, जिसमें लगभग 9.8 करोड़ किसानों को ₹2,000 सीधे उनके बैंक खाते में मिले थे। अब 21वीं किस्त का इंतजार है।

21वीं किस्त का फायदा किसे:

  • PM Kisan पोर्टल की लाभार्थी सूची में नाम दर्ज होना चाहिए।
  • ई-केवाईसी पूरी होनी चाहिए।
  • बैंक अकाउंट में कोई गलती नहीं होनी चाहिए और अकाउंट आधार से लिंक होना चाहिए।

घर बैठे करें e-KYC पूरी, आसानी से चेक करें Beneficiary List

अगर आपने अभी तक पीएम किसान योजना के लिए e-KYC नहीं किया है, तो अब इसे घर बैठे पूरा किया जा सकता है। इसकी प्रक्रिया ऑनलाइन या नजदीकी कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) पर जाकर पूरी की जा सकती है।

  • ऑनलाइन e-KYC: अगर आपका आधार मोबाइल नंबर से लिंक है, तो आप PM Kisan वेबसाइट पर जाकर OTP के जरिए e-KYC कर सकते हैं।
  • CSC सेंटर के जरिए: जिनका आधार मोबाइल नंबर से लिंक नहीं है, वे अपने नज़दीकी CSC सेंटर पर जाकर फिंगरप्रिंट या फेस ऑथेंटिकेशन से e-KYC पूरी कर सकते हैं।
  • विशेष सुविधा: वरिष्ठ नागरिकों और दिव्यांग किसानों के लिए फेसियल रिकग्निशन का विकल्प भी उपलब्ध है।

किसान अपने स्टेटस ऐसे चेक कर सकते हैं:

  1. आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाएं या PM Kisan मोबाइल ऐप खोलें।
  2. होम पेज पर “Know Your Status” या “Beneficiary Status” ऑप्शन चुनें।
  3. रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करें।
  4. यदि नंबर याद नहीं है, तो “Know Your Registration Number” पर क्लिक करें।
  5. कैप्चा कोड डालें और “Get Data / Get Details” पर क्लिक करें।

इतना करने के बाद आपकी स्क्रीन पर 21वीं किस्त की जानकारी और भुगतान स्टेटस दिख जाएगा। इससे किसान यह भी जान पाएंगे कि पैसा उनके खाते में आया है या नहीं।

Advertisement
First Published - November 5, 2025 | 2:32 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement