facebookmetapixel
Advertisement
TVS Motor ने बनाया ग्लोबल ग्रोथ रोडमैप, अफ्रीका और यूरोप पर रहेगा फोकसबाजार की गिरावट में FMCG अकेला क्यों बचा? Nestle पर ब्रोकरेज रिपोर्ट में छिपा है जवाबभारत की रिन्यूएबल एनर्जी कैपेसिटी में बड़ी छलांग, एक साल में दोगुनी बढ़कर 47 लाख मेगावॉट हुईगिग वर्कर्स के लिए सामाजिक सुरक्षा की तैयारी, कंपनियों में अनुपालन को लेकर असमंजसDelhi Metro Updates: सुरक्षा कारणों से दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद, चेक करें डीटेलरुपये की गिरावट रोकने के लिए RBI ने मई में बेचे 6 अरब डॉलर, सामने आए ताजा आंकड़ेविदेश भेजे गए पैसे में बढ़ोतरी, लेकिन पढ़ाई और घूमने पर खर्च घटा! RBI रिपोर्ट ने दिखाया नया ट्रेंडमहिलाओं के लिए नौकरी ढूंढना हुआ और मुश्किल! ग्रामीण बेरोजगारी एक साल के रिकॉर्ड स्तर पर, सामने आई बड़ी वजहविदेशों से आने वाला पैसा क्यों हुआ कम? NRI Deposits में 29.25% की गिरावट, RBI रिपोर्ट में बड़ा खुलासाभारत का EV बाजार किसके हाथ में जाएगा? TVS या Bajaj… Q1 नतीजों और 5 ब्रोकरेज रिपोर्ट्स ने क्या दिए संकेत

सावधान! रेलवे ने बदल दिए टिकट कैंसिलेशन के सारे नियम, अब कुछ मामलों में नहीं मिलेगा कोई रिफंड

Advertisement

रेलवे के नए नियमों से अब टिकट कैंसिल करना महंगा पड़ेगा। 8 घंटे पहले रद्द करने पर जीरो रिफंड और बुकिंग के लिए आधार अनिवार्य कर दिया गया है

Last Updated- March 24, 2026 | 6:55 PM IST
Indian Railway
प्रतीकात्मक तस्वीर | फाइल फोटो

ट्रेन टिकट कैंसिल करने से पहले अब जरा संभलकर फैसला लेना होगा। इंडियन रेलवे ने नियमों में ऐसा बदलाव किया है, जो सीधे आपकी जेब पर असर डाल सकता है। पहले जहां टिकट रद्द करने पर कुछ राहत मिल जाती थी, अब समय के हिसाब से कटने वाली रकम काफी बढ़ गई है और आखिरी घंटों में तो पूरा पैसा भी डूब सकता है। यही नहीं, बुकिंग सिस्टम को पारदर्शी बनाने के लिए आधार वेरिफिकेशन और एजेंट्स पर सख्ती जैसे कदम भी पहले ही लागू किए जा चुके हैं। ऐसे में अगर आप अक्सर ट्रेन से सफर करते हैं, तो इन नए नियमों को समझना आपके लिए बेहद जरूरी है।

कैंसिलेशन पर बढ़ी सख्ती

यह नई व्यवस्था अप्रैल 2026 के पहले दो हफ्तों में धीरे लागू की जाएगी। ट्रेन के खुलने के 72 घंटे पहले टिकट कैंसिल करने पर सिर्फ फ्लैट कैंसिलेशन चार्ज कटेगा और बाकी पैसा वापस मिल जाएगा। लेकिन अगर आप 24 घंटे से 72 घंटे के बीच रद्द करते हैं, तो किराए का 25 फीसदी कटौती होगी। न्यूनतम चार्ज भी लागू रहेगा।

24 घंटे से 8 घंटे के बीच कैंसिलेशन पर 50 फीसदी किराया कटेगा। और सबसे सख्त नियम ये है कि ट्रेन के चलने से 8 घंटे से कम समय बाकी हो तो कोई रिफंड नहीं मिलेगा। पूरा टिकट अमाउंट जब्त हो जाएगा।

Also Read: रेलवे का बड़ा तोहफा: लोको पायलट और गार्ड्स के किलोमीटर भत्ते में हुई बढ़ोतरी, जानें नए रेट्स

रेलवे का कहना है कि ये बदलाव इसलिए लाया गया है ताकि एजेंट और दलाल पहले से टिकट बुक करके बाद में रद्द कर रिफंड का फायदा न उठा सकें। इससे असली यात्रियों को बेहतर मौका मिलेगा।

टिकट सिस्टम में रेलवे कर चुका है कई बदलाव

पिछले साल भी रेलवे ने बुकिंग सिस्टम को और साफ-सुथरा बनाने के लिए कई कदम उठाए थे। अक्टूबर 2025 से जनरल कोटे की रिजर्व्ड टिकट बुकिंग के पहले 15 मिनट में IRCTC वेबसाइट या ऐप पर आधार ऑथेंटिकेशन जरूरी कर दिया गया। इसका मकसद ये था कि बॉट्स या एजेंट्स जल्दी-जल्दी टिकट न पकड़ लें और आम आदमी को सीट मिल सके।

इससे पहले जुलाई 2025 से तत्काल टिकट बुकिंग के लिए भी आधार वेरिफिकेशन अनिवार्य हो गया। अब तत्काल टिकट सिर्फ आधिकारिक IRCTC प्लेटफॉर्म से ही और आधार चेक के बाद ही बुक हो पाते हैं।

एजेंट्स पर भी नई पाबंदी लगाई गई। तत्काल बुकिंग के पहले 30 मिनट में उन्हें टिकट बुक करने की इजाजत नहीं है। एसी क्लास के लिए सुबह 10 से 10:30 बजे तक और नॉन-एसी के लिए 11 से 11:30 बजे तक एजेंट्स टिकट नहीं बुक कर सकते।

रेलवे का दावा है कि ये सारे बदलाव यात्रियों को असुविधा से बचाने और सिस्टम में पारदर्शिता लाने के लिए किए गए हैं। लेकिन अब यात्रियों को टिकट बुक करते या रद्द करते समय समय का खास ध्यान रखना होगा, वरना पैसे का नुकसान हो सकता है।

Advertisement
First Published - March 24, 2026 | 6:55 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement