facebookmetapixel
Advertisement
सेंसेक्स 1 लाख पहुंचेगा या 66,000 तक फिसलेगा? ग्लोबल ब्रोकरेज ने बताया आगे का आउटलुकKnack Packaging IPO Allotment: आज फाइनल होगा अलॉटमेंट, ऐसे करें स्टेटस चेक; जानें लेटेस्ट GMPITR Filing 2026: पिछले ITR में FD का ब्याज नहीं दिखाया? जानिए अब कितना टैक्स और जुर्माना देना पड़ सकता हैऑटो इंडस्ट्री के लिए ऐतिहासिक जून! EV, CNG ने बढ़ाया बाजार का जोश; अब मॉनसून पर नजरब्रेकआउट के बाद दौड़ सकते हैं ये 3 शेयर! Axis Direct ने जारी किए नए टारगेट, Nifty पर भी बड़ा अनुमान₹52,000 करोड़ की डिफेंस खरीद से इन 6 शेयरों की लग सकती है लॉटरी! ब्रोकरेज ने बताए टारगेटGold-Silver Price Today: भारत में लुढ़के सोने-चांदी के दाम, लेकिन विदेशी बाजार में कीमतों ने लगाई लंबी छलांगMidcap Funds: इन्फ्रा, सेमीकंडक्टर बूस्ट बने नए ग्रोथ इंजन, निवेश के लिए आगे क्या हो स्ट्रैटेजी?Health Insurance Claim करते समय न करें ये गलती, वरना जेब से भरना पड़ सकता है लाखों का बिलCrude Oil Price: कच्चा तेल फिर फिसला, OPEC+ के फैसले के बाद कीमतों पर बढ़ा दबाव

टैक्स बचत की स्ट्रैटजी पड़ सकती है भारी! निवेश से पहले इन ‘हिडन कॉस्ट’ को समझना है बेहद जरूरी

Advertisement

टैक्स बचाने की होड़ में अक्सर हम निवेश की छिपी लागतों को नजरअंदाज कर देते हैं। एक्सपर्ट की सलाह है कि असली मुनाफा तभी होगा जब आप खर्चों को समझेंगे

Last Updated- March 24, 2026 | 5:52 PM IST
TAX
प्रतीकात्मक तस्वीर | फाइल फोटो

टैक्स बचत के नाम पर अक्सर लोग Section 80C जैसे विकल्पों पर नजर जमाते हैं, लेकिन असल में कई छिपी हुई लागतें आपके रिटर्न को चुपके से काटती रहती हैं। चार्टर्ड अकाउंटेंट सुरेश सुराना कहते हैं कि ये खर्चे शुरुआत में दिखते नहीं हैं, लेकिन लंबे समय में टैक्स बचत की पूरी स्ट्रैटजी को कमजोर कर देते हैं।

स्टॉक और म्यूचुअल फंड में छिपी लागतें

सबसे पहले बात करते हैं सिक्योरिटीज ट्रांजेक्शन टैक्स (STT) की। जब आप इक्विटी शेयर या इक्विटी म्यूचुअल फंड खरीदते-बेचते हैं, तो हर ट्रेड पर STT लगता है। इसे किसी भी तरह से डिडक्शन में नहीं जोड़ा जा सकता। छोटे-छोटे ट्रेड्स में ये रकम मामूली लगती है, लेकिन अगर आप बार-बार खरीद-बिक्री करते हैं तो ये लागत जमा होकर रिटर्न को काफी घटा देती है।

इसके अलावा स्टैंप ड्यूटी और ट्रांजेक्शन चार्जेस भी हैं। म्यूचुअल फंड खरीदते वक्त या स्टॉक ट्रेड करते समय ये चार्ज लगते हैं। शुरुआत में ये छोटे लगते हैं, लेकिन बार-बार निवेश करने पर ये आपकी कुल लागत बढ़ाते हैं और नेट गेन कम कर देते हैं।

एग्जिट लोड भी एक बड़ी समस्या है। ELSS समेत कई म्यूचुअल फंड्स में अगर आप समय से पहले यूनिट्स रिडीम करते हैं तो 1 प्रतिशत तक का एग्जिट लोड कट जाता है। ये नियम जल्दबाजी में निकलने से रोकता तो है, लेकिन अगर आपको पैसे की जरूरत पड़ जाए तो रिटर्न घट जाता है।

सबसे खतरनाक है एक्सपेंस रेशियो। ये फंड हाउस हर साल चार्ज करता है और सीधे NAV से कट जाता है। 1-2 प्रतिशत का फर्क भी कंपाउंडिंग के जरिए लंबे समय में बहुत बड़ा अंतर पैदा कर देता है। सस्ता फंड चुनने में ये अंतर समझना जरूरी है।

Also Read: 1.5 करोड़ का टैक्स फ्री फंड! PPF का ‘15-5-5-5’ फॉर्मुला क्या है, जो आपको बना सकता है करोड़पति

दूसरे प्रोडक्ट्स में भी छिपे खर्चे

ये लागतें सिर्फ शेयर या म्यूचुअल फंड तक सीमित नहीं हैं। होम लोन में प्री-पेमेंट या फोरक्लोजर चार्ज भी टैक्स बेनिफिट को बेअसर कर सकता है। अगर आप लोन जल्दी चुकाते हैं तो ब्याज पर मिलने वाली डिडक्शन कम हो जाती है और साथ में चार्ज भी देना पड़ता है।

डिमैट अकाउंट मेंटेनेंस चार्ज (AMC) और पोर्टफोलियो मैनेजमेंट सर्विसेज (PMS) के सालाना फीस भी धीरे-धीरे पोर्टफोलियो को खा जाते हैं। ये हर साल कटते रहते हैं और रिटर्न पर असर डालते हैं।

अगर आप लिबरलाइज्ड रेमिटेंस स्कीम (LRS) के तहत विदेश में निवेश कर रहे हैं तो फॉरेक्स कन्वर्जन और रेमिटेंस चार्ज भी जुड़ जाते हैं। करेंसी बदलने का स्प्रेड और बैंक फीस रिटर्न को और कम कर देते हैं।

स्मार्ट तरीका क्या है?

सुरेश सुराना के मुताबिक, टैक्स बचत वाले निवेश को सिर्फ डिडक्शन से नहीं आंकना चाहिए। असली मायने में वो पैसा है जो सभी खर्चे और टैक्स कटने के बाद आपके पास बचता है। बार-बार खरीद-बिक्री करना, बिना सोचे स्विच करना या जल्दी निकाल लेना इन सब लागतों को बढ़ा देता है।

सुराना के मुताबिक, इसलिए बेहतर है कि लंबे समय तक होल्ड करें, फंड चुनते वक्त एक्सपेंस रेशियो अच्छे से चेक करें, अनावश्यक स्विचिंग से बचें और हर प्रोडक्ट की पूरी फीस स्ट्रक्चर समझ लें। कुल मिलाकर, टैक्स प्लानिंग सिर्फ सही स्कीम चुनने तक नहीं है, बल्कि उसकी असली लागत समझने तक है। इससे लंबे समय में आपकी कमाई ज्यादा मजबूत हो सकती है।

Advertisement
First Published - March 24, 2026 | 5:52 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement