facebookmetapixel
Advertisement
लीडरशिप पर सस्पेंस! टाटा ग्रुप में बैठकों का सिलसिला, क्या होगा बड़ा फैसला?नौकरी छोड़ने की सोच रहे हैं? कहीं आप इन 5 PF फायदों को तो नहीं भूल रहे?वीगालैंड डेवलपर्स आईपीओ खुला: ₹210 करोड़ के इश्यू में लगाएं पैसा? ग्रे मार्केट प्रीमियम दे रहा 17% मुनाफे का संकेतगोल्ड ETF में निवेश की होड़, अगस्त में आए $18 अरब; यूरोप सबसे आगे133% तक उछल सकता है Vodafone Idea! ये 2 फैक्टर्स बदलेंगे पूरा खेल, जेफरीज ने शुरू की कवरेजसोना 182 रुपये सुस्त, चांदी 907 रुपये नरम; आज क्यों गिर रहे दाम?MP Investment: दुबई से मध्य प्रदेश के लिए आया ₹53 हजार करोड़ से ज्यादा का निवेश, ग्रीन एनर्जी से AI तक बड़े प्रोजेक्टApple का सबसे बड़ा धमाका! आया पहला फोल्डेबल iPhone Duo, साथ में आईफोन 18 प्रो, एयरपॉड्स 5 और नई वॉच भी लॉन्चStock Market Update: सीमित दायरे में बाजार, निफ्टी 23,400 के पास; Novartis India में 14% की बंपर तेजीStocks To Watch Today: Wipro से Shakti Pumps तक इन शेयरों में आज दिख सकता है बड़ा एक्शन

EPF Scheme 2026: PF के 74 साल पुराने नियम बदले, जानिए आपकी सैलरी और ब्याज पर क्या होगा असर

Advertisement

EPF Scheme 2026 लागू होने से PF का कानूनी ढांचा बदला है, लेकिन ब्याज, अकाउंट, योगदान और कर्मचारियों के सभी फायदे पहले जैसे सुरक्षित रहेंगे

Last Updated- July 03, 2026 | 8:26 PM IST
EPFO
प्रतीकात्मक तस्वीर | फाइल फोटो

केंद्र सरकार ने सोशल सिक्योरिटी कोड, 2020 के तहत ‘कर्मचारी भविष्य निधि योजना, 2026’ (EPF Scheme, 2026) को नोटिफाई कर दिया है। इस नए बदलाव के साथ ही सालों से चले आ रहे पुराने ‘EPF Scheme, 1952’ का सफर अब खत्म हो गया है। जब भी सरकार PF से जुड़ा कोई नया नियम लाती है, तो नौकरीपेशा लोगों के मन में पहला सवाल यही उठता है कि क्या उनकी सैलरी से कटने वाले पैसे या मिलने वाले ब्याज में कोई बदलाव होने जा रहा है?

अगर आप भी अपनी रिटायरमेंट सेविंग्स को लेकर फिक्रमंद हैं, तो आपके लिए राहत की बात है। सरकार का यह कदम मुख्य रूप से एक कानूनी और प्रशासनिक बदलाव है। इसका मकसद PF के पूरे ढांचे को आधुनिक और डिजिटल बनाना है। आसान शब्दों में कहें तो कानून की किताब बदल गई है, लेकिन एक कर्मचारी के तौर पर आपको मिलने वाले फायदों और आपके हक में कोई कटौती नहीं की गई है।

ब्याज दर पर क्या असर होगा?

PF खाताधारकों के लिए सबसे बड़ी राहत की खबर यह है कि सालाना ब्याज दर में कोई बदलाव नहीं किया गया है। वित्त वर्ष 2025-26 के लिए श्रम और रोजगार मंत्रालय ने पहले ही 8.25 प्रतिशत की ब्याज दर को मंजूरी दे दी है। नई स्कीम लागू होने के बाद भी आपको अपने PF बैलेंस पर यही 8.25 फीसदी का रिटर्न मिलता रहेगा।

सैलरी पाने वाले कर्मचारियों के लिहाज से देखें तो उनकी सेविंग्स की ग्रोथ पर कोई निगेटिव असर नहीं पड़ने वाला है। आपकी जमा पूंजी पहले की तरह ही तय रफ्तार से बढ़ती रहेगी। ब्याज की गणना भी पहले की तरह सदस्यों के मंथली रनिंग बैलेंस के आधार पर ही की जाएगी।

क्या नया अकाउंट खोलना पड़ेगा?

सोशल मीडिया और इंटरनेट पर नए नियम आने के बाद कई तरह की अफवाहें उड़ने लगती हैं, लेकिन आपको किसी भी तरह के भ्रम में पड़ने की जरूरत नहीं है। इस नए नोटिफिकेशन के बाद किसी भी मौजूदा PF सब्सक्राइबर को नया खाता खुलवाने की जरूरत नहीं है।

  • आपका पुराना PF अकाउंट पूरी तरह वैलिड रहेगा।
  • खाते में जमा आपका सारा पैसा पूरी तरह सुरक्षित है।
  • आपकी पुरानी सर्विस हिस्ट्री और रिटायरमेंट के बाद मिलने वाले सभी बेनिफिट्स बिना किसी रुकावट के जारी रहेंगे।

आपको अपने पैसे को किसी नए खाते में ट्रांसफर करने की भी कोई जरूरत नहीं है। यह बदलाव केवल कानूनी बैकएंड पर हुआ है, फ्रंटएंड पर कर्मचारियों के लिए सब कुछ पहले जैसा ही स्मूथ रहेगा।

डिजिटल सुविधाओं को मिली कानूनी पहचान

अब सवाल उठता है कि जब सब कुछ पहले जैसा ही है, तो फिर नया नियम लाने की जरूरत क्यों पड़ी? दरअसल, इसका सबसे बड़ा जवाब है डिजिटल इंडिया को कानूनी मजबूती देना। पिछले कुछ सालों में EPFO ने अपनी सेवाओं को पूरी तरह ऑनलाइन कर दिया है। उमंग ऐप और EPFO पोर्टल के जरिए लोग घर बैठे अपने काम निपटा लेते हैं।

EPF Scheme, 2026 के जरिए सरकार ने इन सभी डिजिटल सेवाओं को अब आधिकारिक तौर पर नियमों का हिस्सा बना दिया है। इसके तहत:

  • ऑनलाइन रिटर्न फाइल करना।
  • रिकॉर्ड्स का इलेक्ट्रॉनिक तरीके से रख-रखाव।
  • डिजिटल मेंबर अकाउंट्स का संचालन।
  • ऑनलाइन क्लेम सबमिशन और सेटलमेंट।
  • इलेक्ट्रॉनिक एनुअल स्टेटमेंट (ई-पासबुक)।
  • डिजिटल मोड में होने वाले इंस्पेक्शंस।

ये सारी सुविधाएं आप पहले से इस्तेमाल कर रहे थे, लेकिन अब नए कानून के तहत इन्हें लीगल फ्रेमवर्क में शामिल कर लिया गया है, जिससे भविष्य में ये प्रक्रियाएं और ज्यादा सुरक्षित और पारदर्शी हो जाएंगी।

Also Read: Explainer: अगर कंपनी दिवालिया हो जाए, तो क्या डूब जाएगा PF, पेंशन और ग्रेच्युटी? जानें कानूनी अधिकार

प्राइवेट PF ट्रस्ट्स के लिए तय हुई सीमा

इस नई योजना में एक जरूरी ऑपरेशनल बदलाव उन कंपनियों के लिए किया गया है जो अपना खुद का प्राइवेट PF ट्रस्ट (Exempted PF Trusts) चलाती हैं। कुछ बड़ी कंपनियां अपने कर्मचारियों के PF का मैनेजमेंट EPFO को देने के बजाय खुद के ट्रस्ट के जरिए करती हैं।

नए नियमों के मुताबिक, ये प्राइवेट ट्रस्ट अब केंद्र सरकार द्वारा घोषित आधिकारिक EPF ब्याज दर से 200 बेसिस पॉइंट्स (यानी 2 प्रतिशत प्वाइंट) से ज्यादा का ब्याज नहीं दे सकते। 

इस नियम को लाने के पीछे सरकार का मकसद सभी PF रिटर्न में एकरूपता (Consistency) लाना है, हालांकि ट्रस्टों को उनके इन्वेस्टमेंट परफॉर्मेंस के आधार पर थोड़ी छूट जरूर दी गई है।

संकट के समय सरकार के पास होंगी इमरजेंसी पावर्स

EPF Scheme, 2026 में सरकार ने एक खास नियम जोड़ा है जो असाधारण परिस्थितियों से निपटने के लिए है। अगर देश में कभी कोई महामारी, आपदा या राष्ट्रीय संकट जैसी स्थिति पैदा होती है, तो केंद्र सरकार के पास यह ताकत होगी कि वह अस्थाई रूप से PF कॉन्ट्रिब्यूशन (योगदान) को कम कर सके या उसे कुछ समय के लिए टाल सके।

हालांकि, इसके इस्तेमाल पर सख्त शर्तें भी लगाई गई हैं। सरकार ऐसा बदलाव सिर्फ अधिकतम 3 महीने की सीमित अवधि के लिए ही कर पाएगी। यह नियम इसलिए बनाया गया है ताकि किसी बड़ी इमरजेंसी के वक्त कर्मचारियों और एम्प्लॉयर को फौरी राहत दी जा सके, इसे किसी भी तरह से परमानेंट नियम नहीं माना जाएगा।

क्या चीजें बिल्कुल नहीं बदली हैं?

एक आम कर्मचारी के नजरिए से देखें तो रोजमर्रा की कामकाजी जिंदगी में कुछ भी नहीं बदला है। ये चीजें पहले की तरह ही काम करती रहेंगी:

  • कर्मचारी और एम्प्लॉयर की तरफ से होने वाला स्टैंडर्ड योगदान (Contribution Structure) वैसा ही रहेगा।
  • रिटायरमेंट, एडवांस विड्रॉल (पैसा निकालना) और अन्य मेंबर बेनिफिट्स पर कोई आंच नहीं आएगी।
  • मौजूदा खाता और उसमें जमा रकम पूरी तरह सुरक्षित रहेगी।

कर्मचारियों को अब आगे क्या करना चाहिए?

यदि आप एक PF सब्सक्राइबर हैं, तो आपको इस बदलाव के बाद कुछ भी करने की जरूरत नहीं है। आपको न तो कोई नया फॉर्म भरना है, न ही कंपनी के HR डिपार्टमेंट के चक्कर काटने हैं। आपका PF कॉन्ट्रिब्यूशन हर महीने जैसे कटता था, वैसे ही कटता रहेगा।

कुल मिलाकर, EPF Scheme, 2026 को एक आर्थिक बदलाव के बजाय एक कानूनी और प्रशासनिक अपग्रेड के रूप में देखा जाना चाहिए। सरकार ने केवल इसके रेगुलेटरी ढांचे को नया रूप दिया है ताकि इसे आज के डिजिटल दौर के हिसाब से फिट बनाया जा सके। करोड़ों नौकरीपेशा लोगों के लिए यह ट्रांजिशन बेहद आसान रहने वाला है, जहां उनकी गाढ़ी कमाई और उस पर मिलने वाला 8.25% का फायदा नए कानूनी संरक्षण के साथ पूरी तरह सुरक्षित है।

Advertisement
First Published - July 3, 2026 | 8:09 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement