facebookmetapixel
Advertisement
बिना इंटरनेट चलने वाले Bitchat ऐप पर सरकार का शिकंजा, GitHub से कोड हटाने का दिया निर्देशACC Cement Q1 Results: मुनाफा 61% गिरकर ₹147 करोड़ पर आया, रेवेन्यू भी 8.22% हुआ कम1991 के ऐतिहासिक आर्थिक सुधारों के 35 साल पूरे, क्या बदला और आगे की क्या बदलने की जरूरत हैसहकारी मॉडल और एग्रीवोल्टेइक्स से बदलेगी खेती, किसानों की आय बढ़ाने यही है नया फॉर्मूलाEditorial: ऑफलाइन पेमेंट के लिए बेहतर साइबर सुरक्षा और मजबूत नियमों की दरकारCryptocurrency से हुई कमाई? ITR Filing से पहले समझ लें टैक्स के नियम!Share Market: सेंसेक्स 331 अंक टूटा, निफ्टी 23,767 पर बंद! अब क्या करें निवेशक?National Testing Agency के 47 अफसरों को सरकार ने किया बर्खास्त, कुछ अधिकारियों पर होगी क्रिमिनल कार्रवाईBank of India Q1 Results: मुनाफा ₹3,068 करोड़ पर पहुंचा, NII में 12.61% की बड़ी बढ़ोतरीTata Consumer Q1 Results: Q1 में मुनाफा 29% बढ़कर ₹427 करोड़ हुआ, रेवेन्यू भी 12% उछला

1.5 करोड़ का टैक्स फ्री फंड! PPF का ‘15-5-5-5’ फॉर्मुला क्या है, जो आपको बना सकता है करोड़पति

Advertisement

PPF के '15-5-5-5' फॉर्मूले से 30 साल तक निवेश कर आप 1.5 करोड़ रुपये से ज्यादा का टैक्स-फ्री फंड बना सकते हैं। कंपाउंडिंग और सरकारी सुरक्षा का यह बेहतरीन मेल है

Last Updated- March 23, 2026 | 4:08 PM IST
PPF
प्रतीकात्मक तस्वीर | फाइल फोटो

अगर आप हर साल थोड़ा-थोड़ा पैसा बचाते हैं और चाहते हैं कि आगे चलकर वही रकम बड़ा फंड बन जाए, तो पब्लिक प्रोविडेंट फंड (PPF) आपके लिए एक बेहतर विकल्प साबित हो सकता है। ज्यादातर लोग इसे सिर्फ टैक्स बचाने का तरीका मानते हैं, लेकिन असली फायदा इसकी लंबी अवधि और कंपाउंडिंग में छिपा है। अगर आप इसमें ‘15-5-5-5’ का सिंपल सा फॉर्मूला का इस्तेमाल कर निवेश कहते हैं तो आप इसमें एक मोटा फंड बना सकते हैं। 30 साल तक लगातार निवेश करने के बाद PPF में आसानी से 1.5 करोड़ रुपये से ज्यादा का फंड बनाया जा सकता है, जो पूरी तरह टैक्स फ्री भी होगा।

क्या है 15-5-5-5 का फॉर्मुला?

PPF की सबसे बड़ी खूबी इसकी लंबी अवधि (Long-term) का निवेश है। सामान्य तौर पर एक PPF खाता 15 साल के लिए खुलता है। यहीं से इस नियम का पहला अंक ’15’ आता है।

  • 15: यह आपके शुरुआती निवेश का समय (मैच्योरिटी पीरियड) है।
  • 5-5-5: PPF में सरकार यह सुविधा देती है कि आप 15 साल पूरे होने के बाद इसे 5-5 साल के ब्लॉक में आगे बढ़ा सकते हैं। नियम का यह हिस्सा बताता है कि आपको इसे तीन बार (5 साल + 5 साल + 5 साल) एक्सटेंड करना है।

सीधी बात ये है कि आपको बीच में रुकना नहीं है और अपने निवेश को पूरे 30 साल (15+5+5+5) तक चलते रहने देना है। अगर आप हर साल 1.5 लाख रुपये (PPF की अधिकतम लिमिट) जमा करते हैं, तो 30 साल बाद कंपाउंडिंग की वजह से आपका पैसा इतना बढ़ जाएगा कि आप सोच भी नहीं सकते।

Also Read: NPS Calculation: ₹2.5 करोड़ के फंड के साथ ₹100,000 की पेंशन, कितना करना होगा मंथली निवेश

1.5 करोड़ रुपये का सफर: आसान कैलकुलेशन से समझें

अभी PPF पर 7.1% सालाना ब्याज मिल रहा है। ये दर सरकार समय-समय पर बदलती रहती है, लेकिन लंबे समय में यह ठीक-ठाक रिटर्न दे सकती है। अगर इसी हिसाब से चलें, तो आपका पैसा कुछ इस तरह बढ़ेगा:

पहले 15 साल: हर साल 1.5 लाख रुपये जमा करने पर 15 साल बाद करीब 40.68 लाख रुपये बन जाएंगे। इसमें आपका निवेश 22.5 लाख रुपये होगा और करीब 18.18 लाख रुपये ब्याज से मिलेंगे, जो 7.1% के ब्याज दर से होगा।

20वां साल (पहला एक्सटेंशन): 5 साल और बढ़ाने पर पैसा बढ़कर करीब 66.58 लाख रुपये हो जाएगा।

25वां साल (दूसरा एक्सटेंशन): अगले 5 साल में यह रकम 1.03 करोड़ रुपये के पार पहुंच जाएगी।

30वां साल (तीसरा एक्सटेंशन): 30 साल पूरे होते-होते आपका फंड करीब 1.54 करोड़ रुपये से ज्यादा हो जाएगा।

सबसे खास बात ये है कि इस 1.54 करोड़ रुपये में आपका अपना पैसा सिर्फ 45 लाख रुपये होगा, जबकि करीब 1.09 करोड़ रुपये सिर्फ ब्याज यानी कंपाउंडिंग से बनेंगे।

नोट: यहां ध्यान रखने वाली बात यह है कि 15 साल बाद आपको कोई निवेश नहीं करना है, बल्कि जो पैसा जमा है उसी का ब्याज आएगा।

समय निवेश की राशि ब्याज कुल फंड
15 साल बाद ₹22,50,000 ₹18,18,208 ₹40,68,208
20 साल बाद (पहला एक्सटेंशन) ₹30,00,000 ₹36,58,287 ₹66,58,287
25 साल बाद (दूसरा एक्सटेंशन) ₹37,50,000 ₹65,58,012 ₹1,03,08,012
30 साल बाद (तीसरा एक्सटेंशन) ₹45,00,000 ₹1,09,50,907 ₹1,54,50,907

लोग क्यों अपनाते हैं यह तरीका?

पब्लिक प्रोविडेंट फंड (PPF) में निवेश करने वाले लोग सिर्फ रिटर्न नहीं देखते, बल्कि इसके टैक्स फायदे पर भी ध्यान देते हैं। PPF को EEE (Exempt-Exempt-Exempt) का दर्जा मिला है, यानी जो पैसा आप लगाते हैं, उस पर मिलने वाला ब्याज और आखिर में मिलने वाली पूरी रकम, तीनों ही टैक्स फ्री होती है।

इसके अलावा, समझदार निवेशक इस ‘15-5-5-5’ नियम के साथ दो बातों का खास ध्यान रखते हैं:

5 तारीख का नियम: PPF का ब्याज महीने की 5 तारीख से लेकर महीने के आखिरी दिन के बीच के सबसे कम बैलेंस पर तय होता है। इसलिए कई लोग कोशिश करते हैं कि हर महीने की 5 तारीख से पहले या फिर अप्रैल की शुरुआत में ही पूरा साल का पैसा जमा कर दें, ताकि ज्यादा से ज्यादा ब्याज मिले।

अनुशासन जरूरी: एक्सपर्ट के मुताबिक इस तरीके में सबसे बड़ी चीज है धैर्य। 30 साल तक लगातार निवेश करना आसान नहीं लगता, लेकिन जल्दी पैसा बनाने के चक्कर में रिस्क ज्यादा होता है। वहीं PPF एक सुरक्षित और भरोसेमंद ऑप्शन है।

(डिस्क्लेमर: PPF का कैलकुलेशन PPF कैलकुलेटर से किया गया है। अगर भविष्य में सरकार ब्याज दर में कोई बदलाव करती है तो फंड में बदलाव हो सकते हैं। साथ ही किसी भी प्रकार के निवेश से पहले फाइनेंशियल एक्सपर्ट से जरूर सलाह लें।)

Advertisement
First Published - March 23, 2026 | 4:08 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement