facebookmetapixel
Anthropic के नए टूल ने IT सेक्टर में मचाई खलबली! इंफोसिस से लेकर टीसीएस के शेयर धड़ाम, क्या करता है ये टूल ?Cement Sector: मांग और कीमतों में सुधार के बीच नुवामा की BUY कॉल, जेके सीमेंट बनी टॉप पिक25% उछलेगा अदाणी का यह शेयर, कंपनी की परफॉर्मेंस से ब्रोकरेज खुश; BUY की दी सलाह₹1,100 के पार पहुंचा झींगा कारोबार से जुड़ा स्टॉक, दो दिन में 35 फीसदी उछलासर्विसेज पीएमआई जनवरी में बढ़कर 58.5 पर पहुंचा, डिमांड और भर्ती बढ़ने से मिली मजबूतीGold silver price today: सोना चांदी अब तेजी पर सवार, अंतरराष्ट्रीय बाजार में गोल्ड फिर $5,000 के पार₹34 हजार करोड़ की योजना, खर्च हुए सिर्फ ₹19 हजार करोड़- कहां अटक गई PLI?Stocks to Watch: Bajaj Finance से लेकर Nazara Tech तक, बुधवार को इन स्टॉक्स में दिख सकती है हलचलStock Market Update: आईटी शेयरों में बिकवाली से बाजार में दबाव, सेंसेक्स और निफ्टी सपाट; इन्फोसिस 8% टूटादीपिंदर गोयल का खुला न्योता, पुराने Zomato कर्मचारियों से बोले वापस आ जाइए

Bilaspur Train Accident: बिलासपुर में पैसेंजर ट्रेन-मालगाड़ी से भिड़ी, 4 की मौत; ₹10 लाख के मुआवजे का ऐलान

अधिकारियों ने बताया कि यह घटना शाम करीब 4 बजे हुई, जब MEMU (मेनलाइन इलेक्ट्रिक मल्टीपल यूनिट) पैसेंजर ट्रेन पड़ोसी कोरबा जिले के गेवरा से बिलासपुर की ओर जा रही थी

Last Updated- November 04, 2025 | 7:36 PM IST
Bilaspur Train Accident

Bilaspur Train Accident: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में एक बड़ा रेल हादसा हुआ है। रेलवे अधिकारियों ने बताया कि मंगलवार को बिलासपुर स्टेशन के पास एक यात्री ट्रेन और मालगाड़ी के बीच टक्कर हो गई, जिसमें कम से कम चार लोगों की मौत हो गई। उन्होंने बताया कि इस दुर्घटना में कई अन्य लोग घायल हो गए, और कुछ यात्री अभी भी ट्रेन के एक डिब्बे के नीचे फंसे हुए हैं। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने पीटीआई को बताया कि बचाव कार्य जारी है और कुछ घायलों को अस्पताल ले जाया गया है।

मालगाड़ी के ऊपर चढ़ी पैसेंजर ट्रेन

अधिकारियों ने बताया कि यह घटना शाम करीब 4 बजे हुई, जब MEMU (मेनलाइन इलेक्ट्रिक मल्टीपल यूनिट) पैसेंजर ट्रेन पड़ोसी कोरबा जिले के गेवरा से बिलासपुर की ओर जा रही थी।

उन्होंने कहा कि जब ट्रेन गटौरा और बिलासपुर रेलवे स्टेशनों के बीच थी, तभी यह पैसेंजर ट्रेन पीछे से एक मालगाड़ी से जा टकराई।

Also Read: Algo और HFT ट्रेडिंग का चलन बढ़ा, सेबी चीफ ने मजबूत रिस्क कंट्रोल की जरूरत पर दिया जोर

4 यात्रियों की मौत, कई घायल

बिलासपुर कलेक्टर संजय अग्रवाल ने बताया, “अब तक इस हादसे में चार लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। दो अन्य यात्री अब भी फंसे हुए हैं और उन्हें बचाने के प्रयास जारी हैं।”

घायलों को बिलासपुर के अपोलो अस्पताल और छत्तीसगढ़ इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (CIMS) अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने बताया कि घायलों में से एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। हालांकि, उन्होंने घायलों की सटीक संख्या की पुष्टि नहीं की।

₹10 लाख के मुआवजे का ऐलान

रेलवे अधिकारियों ने बताया कि घटनास्थल पर सभी संसाधनों को तैनात कर दिया गया है और घायलों के उपचार के लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।

घटनास्थल से मिली तस्वीरों में देखा जा सकता है कि यात्री ट्रेन का एक डिब्बा मालगाड़ी के एक वैगन पर चढ़ गया है।

इस बीच, रेलवे प्रशासन ने घोषणा की है कि मृतकों के परिजनों को 10 लाख रुपये, गंभीर रूप से घायलों को 5 लाख रुपये और मामूली रूप से घायल यात्रियों को 1 लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी।

(PTI इनपुट के साथ)

First Published - November 4, 2025 | 7:32 PM IST

संबंधित पोस्ट