facebookmetapixel
ONGC, Oil India और BPCL क्यों बन रहे हैं ब्रोकरेज के फेवरेट? रिपोर्ट में 10% अपसाइड का संकेतInterest Rates: MPC में सरप्राइज नहीं होगा? नुवामा ने बताया RBI का अगला बड़ा दांव क्या हैAnthropic के नए टूल ने IT सेक्टर में मचाई खलबली! इंफोसिस से लेकर टीसीएस के शेयर धड़ाम, क्या करता है ये टूल ?Cement Sector: मांग और कीमतों में सुधार के बीच नुवामा की BUY कॉल, जेके सीमेंट बनी टॉप पिक25% उछलेगा अदाणी का यह शेयर, कंपनी की परफॉर्मेंस से ब्रोकरेज खुश; BUY की दी सलाह₹1,100 के पार पहुंचा झींगा कारोबार से जुड़ा स्टॉक, दो दिन में 35 फीसदी उछलासर्विसेज पीएमआई जनवरी में बढ़कर 58.5 पर पहुंचा, डिमांड और भर्ती बढ़ने से मिली मजबूतीGold silver price today: सोना चांदी अब तेजी पर सवार, अंतरराष्ट्रीय बाजार में गोल्ड फिर $5,000 के पार₹34 हजार करोड़ की योजना, खर्च हुए सिर्फ ₹19 हजार करोड़- कहां अटक गई PLI?Stocks to Watch: Bajaj Finance से लेकर Nazara Tech तक, बुधवार को इन स्टॉक्स में दिख सकती है हलचल

25% उछलेगा अदाणी का यह शेयर, कंपनी की परफॉर्मेंस से ब्रोकरेज खुश; BUY की दी सलाह

Adani Stock: ब्रोकरेज का कहना है कि कंपनी मजबूत बैलेंस शीट स्थिति और मजबूत कैश फ्लो के चलते तेज और स्थिर वृद्धि के लिए तैयार है।

Last Updated- February 04, 2026 | 11:53 AM IST
Adani Ports Stock

Adani Ports Stock: अदाणी ग्रुप की कंपनी अदाणी पोर्ट्स (Adani Ports) के शेयर बुधवार (4 फरवरी) को बाजार खुलते ही 1 प्रतिशत से ज्यादा चढ़ गए। इससे पहले मंगलवार को यह 9 फीसदी से ज्यादा चढ़कर बंद हुए थे। कंपनी के शेयरों में यह तेजी दिसंबर तिमाही के नतीजों के चलते आई है। अदाणी पोर्ट्स ऐंड स्पेशल इकनॉमिक जोन का नेट प्रॉफिट दिसंबर में समाप्त तीसरी तिमाही में 21.2% 3,053 करोड़ रुपये हो गया। नतीजों के बाद ब्रोकरेज ने अदाणी पोर्ट्स के शेयर पर अपनी रिपोर्ट जारी कर दी है। ब्रोकरेज का कहना है कि कंपनी मजबूत बैलेंस शीट स्थिति और मजबूत कैश फ्लो के चलते तेज और स्थिर वृद्धि के लिए तैयार है।

Adani Ports Stock पर Antique Broking का टारगेट प्राइस: ₹1,912

एंटिक स्टॉक ब्रोकिंग ने अदाणी पोर्ट्स पर अपनी ‘BUY‘ रेटिंग को बरकरार रखा है। ब्रोकरेज ने स्टॉक पर टारगेट प्राइस बढ़ाकर 1,912 रुपये कर दिया है। पहले यह 1,773 रुपये था। इस तरह, शेयर पिछले बंद भाव 1530 रुपये से 25% रिटर्न दे सकता है।

ब्रोकरेज ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि अदाणी पोर्ट्स वैश्विक स्तर पर एक बड़ी परिवहन सेवा देने वाली कंपनी है। इसके पास बंदरगाहों का मजबूत नेटवर्क है। कारोबार भी कई क्षेत्रों में फैला हुआ है। कंपनी की बैलेंस शीट मजबूत है। कैश फ्लो भी अच्छा बना हुआ है। इसी वजह से आगे तेज़ बढ़त की संभावना है। ब्रोकरेज के अनुसार, यूरोपीय संघ और अमेरिका के साथ हुए फ्री ट्रेड अग्रीमेंट से कंपनी को लॉन्ग टर्म में फायदा मिलने की उम्मीद है। इससे कंपनी की ग्रोथ योजनाओं को समर्थन मिलेगा।

यह भी पढ़ें: ₹1,100 के पार पहुंचा झींगा कारोबार से जुड़ा स्टॉक, दो दिन में 35 फीसदी उछला

Adani Ports Share पर Nuvama का टारगेट प्राइस: ₹1,930

नुवामा ने अदाणी पोर्ट्स पर अपनी ‘खरीदारी’ की सलाह को बरकरार रखा है। ब्रोकरेज ने स्टॉक पर टारगेट प्राइस बढ़ाकर 1,930 रुपये कर दिया है। पहले यह 1900 रुपये था। इस तरह, शेयर 26% रिटर्न दे सकता है।

ब्रोकरेज ने कहा कि अनेक बंदरगाह और कार्गो स्ट्रक्चर के साथ अदाणी पोर्ट्स भारत में लॉन्ग टर्म बिजनेस ग्रोथ के अवसर का लाभ उठाने के लिए बेहद मजबूत स्थिति में है। इसके अलावा, कंपनी का मजबूत कैश फ्लो और स्थिर बैलेंस शीट भविष्य में किसी भी अधिग्रहण या विस्तार की संभावनाओं के लिए सकारात्मक संकेत देता है। कंपनी का नेट कर्ज और एबिटडा का रेश्यो 1.8 से कम है। यह कंपनी की फाइनेंशियल स्थिति को और मजबूत बनाता है।

Adani Ports: कैसे रहे Q3 नतीजे ?

अदाणी पोर्ट्स और स्पेशल इकनॉमिक ज़ोन का शुद्ध मुनाफा दिसंबर में खत्म हुई तीसरी तिमाही में बढ़ा है। यह मुनाफा 21.2 प्रतिशत बढ़कर 3,053 करोड़ रुपये हो गया। यह बढ़त कंपनी के घरेलू और विदेशी बंदरगाहों, लॉजिस्टिक्स और समुद्री कारोबार से ज्यादा कमाई होने के कारण आई है।

कंपनी की कमाई घरेलू बंदरगाहों से 14.59 प्रतिशत बढ़कर 4,877 करोड़ रुपये रही। विदेशी बंदरगाहों से यह कमाई दोगुनी से ज्यादा बढ़कर 236 करोड़ रुपये हो गई। लॉजिस्टिक्स कारोबार से कमाई 26.08 प्रतिशत बढ़कर 203 करोड़ रुपये रही, जबकि समुद्री कारोबार से कमाई 13 प्रतिशत बढ़कर 428 करोड़ रुपये पहुंच गई। इन सभी को मिलाकर कंपनी की कुल कमाई 20 प्रतिशत बढ़कर 5,786 करोड़ रुपये हो गई।

 

 

(डिस्क्लमेर: यहां शेयर में खरीदारी की सलाह ब्रोकरेज ने दी है। बाजार में निवेश जो​खिमों के अधीन है। निवेश संबंधी फैसला करने से पहले अपने एडवाइजर से परामर्श कर लें।)

First Published - February 4, 2026 | 11:40 AM IST

संबंधित पोस्ट