facebookmetapixel
Advertisement
तेल, रुपये और यील्ड का दबाव: पश्चिम एशिया संकट से बढ़ी अस्थिरता, लंबी अनिश्चितता के संकेतवैश्विक चुनातियों के बावजूद भारतीय ऑफिस मार्केट ने पकड़ी रफ्तार, पहली तिमाही में 15% इजाफाJio IPO: DRHP दाखिल करने की तैयारी तेज, OFS के जरिए 2.5% हिस्सेदारी बिकने की संभावनाडेटा सेंटर कारोबार में अदाणी का बड़ा दांव, Meta और Google से बातचीतभारत में माइक्रो ड्रामा बाजार का तेजी से विस्तार, 2030 तक 4.5 अरब डॉलर तक पहुंचने का अनुमानआध्यात्मिक पर्यटन में भारत सबसे आगे, एशिया में भारतीय यात्रियों की रुचि सबसे अधिकबांग्लादेश: चुनौतियों के बीच आजादी का जश्न, अर्थव्यवस्था और महंगाई बनी बड़ी चुनौतीपश्चिम एशिया संकट के बीच भारत सतर्क, रणनीतिक तेल भंडार विस्तार प्रक्रिया तेजGST कटौती से बढ़ी मांग, ऑटो और ट्रैक्टर बिक्री में उछाल: सीतारमणसरकार का बड़ा फैसला: पीएनजी नेटवर्क वाले इलाकों में नहीं मिलेगा एलपीजी सिलिंडर

Gold silver price today: सोना चांदी अब तेजी पर सवार, अंतरराष्ट्रीय बाजार में गोल्ड फिर $5,000 के पार

Advertisement

Gold Price Today: घरेलू बाजार में आज सोने के वायदा भाव 1,58,400 रुपये, जबकि चांदी के भाव 2,82,750 रुपये के करीब कारोबार कर रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोना चांदी तेजी

Last Updated- February 04, 2026 | 10:19 AM IST
Gold Price Outlook

Gold Silver Price Today: सोने चांदी के वायदा भाव में रिकॉर्ड स्तर से मुनाफावसूली के कारण भाव काफी गिर गए थे। निचले स्तर से अब इनकी कीमतों में तेजी से सुधार देखने को मिल रहा है। दोनों के भाव आज तेजी के साथ खुले। खबर लिखे जाने के समय घरेलू बाजार में आज सोने के वायदा भाव 1,58,400 रुपये, जबकि चांदी के भाव 2,82,750 रुपये के करीब कारोबार कर रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोना चांदी तेजी के साथ कारोबार कर रही है।

सोने के भाव उछले

सोने के वायदा भाव की शुरुआत आज तेजी के साथ हुई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने का बेंचमार्क अप्रैल कॉन्ट्रैक्ट आज 4,009 रुपये की तेजी के साथ 1,58,420 रुपये के भाव पर खुला। पिछला बंद भाव 1,53,809 रुपये था। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 4,591 रुपये की तेजी के साथ 1,58,400 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 1,58,420 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 1,56,553 रुपये के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। सोने के वायदा भाव ने पिछले महीने 1,80,779 रुपये के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया था।

चांदी भी चमकी

चांदी के वायदा भाव की शुरुआत तेज रही। MCX पर चांदी का बेंचमार्क मार्च कॉन्ट्रैक्ट आज 10,000 रुपये की तेजी के साथ 2,78,015 रुपये पर खुला। पिछला बंद भाव 2,68,015 रुपये था। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 14,737 रुपये की तेजी के साथ 2,82,752 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 2,84,094 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 2,75,044 रुपये के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। चांदी के वायदा भाव ने इस साल 4,20,048 रुपये किलो के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना चांदी हुए महंगे

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने चांदी के वायदा भाव में अब तेजी लौट आई है। दोनों के भाव हाल में मुनाफावसूली के कारण जिस निचले स्तर तक गिर गए थे, उससे काफी सुधर गए। Comex पर सोना आज 4,966.10 डॉलर प्रति औंस के भाव पर खुला। पिछला क्लोजिंग प्राइस 4,935 डॉलर प्रति औंस था। खबर लिखे जाने के समय यह 127.50 डॉलर की गिरावट के साथ 5,062.50 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। सोने के भाव ने इस साल 5,586.20 डॉलर के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया। Comex पर चांदी के वायदा भाव 84.91 डॉलर के भाव पर खुले। पिछला क्लोजिंग प्राइस 83.30 डॉलर था। खबर लिखे जाने के समय यह 3.37 डॉलर की तेजी के साथ 86.67 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। इसके भाव ने इस महीने 121.79 डॉलर का उच्चतम स्तर छू लिया।

MCX, Comex पर भाव

MCX Open Last Close LTP
सोना 1,58,420 1,53,809 1,58,400
चांदी 2,78,015 2,68,015 2,82,752
Comex Open Last Close LTP
सोना 4,966.10 4,935 5,062.50
चांदी 84.91 83.30 86.67

(नोट: mcx में सोने के वायदा भाव रुपये प्रति 10 ग्राम, चांदी रुपये प्रति किलो में हैं। कॉमेक्स में दोनों के वायदा भाव डॉलर प्रति ओंस में हैं। last trading price (LTP) खबर लिखे जाने के समय तक के हैं)

Advertisement
First Published - February 4, 2026 | 10:12 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement